Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
फतेहपुर सड़क हादसे में PWD के JE राहुल सिंह यादव की मौत: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया. कार का अगला टायर फटने से अनियंत्रित हुई गाड़ी तीन बार पलटकर डिवाइडर पार करते हुए पुल की रेलिंग से टकरा गई. हादसे में PWD में तैनात 40 वर्षीय अवर अभियंता राहुल सिंह यादव कार से छिटककर करीब 30 फीट नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उनके दोस्त शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें फतेहपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अवर अभियंता (JE) की जान चली गई. प्रयागराज से दिवाली मनाकर ड्यूटी पर लौट रहे राहुल सिंह यादव की कार खागा क्षेत्र में टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर तीन बार पलट गई. हादसे के दौरान वह कार की खिड़की से बाहर उछलकर करीब 30 फीट नीचे पुल से जा गिरे. उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रयागराज से फतेहपुर लौट रहे थे राहुल सिंह यादव

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के अल्लापुर निवासी श्रीप्रकाश यादव के 40 वर्षीय बेटे राहुल सिंह यादव फतेहपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे. दिवाली का त्योहार मनाने के लिए वह अपने परिवार के पास प्रयागराज गए हुए थे.

शुक्रवार दोपहर राहुल अपनी कार से वापस फतेहपुर लौट रहे थे. उनके साथ दोस्त शुभम कुमार भी मौजूद थे. कार राहुल खुद चला रहे थे, जबकि शुभम उनके बगल वाली सीट पर बैठे हुए थे.

अचानक फटा कार का अगला टायर, तीन बार पलटी गाड़ी

बताया जा रहा है कि कार जैसे ही खागा कोतवाली क्षेत्र में प्रयागराज-कानपुर हाईवे स्थित पूर्वी बाईपास ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी अचानक दाहिनी तरफ का अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

टायर फटते ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई. इसके बाद कार हाईवे पर तीन बार पलटी और डिवाइडर पार करते हुए पुल की रेलिंग से जा टकराई. हादसे के दौरान कार की राहुल वाली साइड की खिड़की का शीशा टूट गया.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

कार से छिटककर 30 फीट नीचे गिरे JE, मौके पर मौत

हादसा इतना भीषण था कि कार चला रहे राहुल सिंह यादव खिड़की से बाहर छिटककर करीब 30 फीट नीचे पुल से जा गिरे. नीचे गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, कार में मौजूद उनके दोस्त शुभम कुमार भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. वह लहूलुहान हालत में पड़े थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

सूचना पर पहुंची पुलिस, मेडिकल कॉलेज रेफर हुआ घायल

कार का टायर फटने की तेज आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल पुलिस को हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हरदो पहुंचाया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने राहुल सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं, शुभम कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए फतेहपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

अस्पताल पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही राहुल के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे. परिवार के लोगों को जैसे ही उनकी मौत की जानकारी मिली, वहां कोहराम मच गया. दिवाली का त्योहार मनाने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे राहुल की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

इस संबंध में खागा कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us