Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Court News: फतेहपुर में छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सजा-ए-मौत ! जानिए क्या था मामला 

Fatehpur Court News: फतेहपुर में छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सजा-ए-मौत ! जानिए क्या था मामला 
फतेहपुर में छात्रा से दुष्कर्म और हत्या में फांसी की सजा: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में लगभग तीन साल पहले छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी युवक अजय उर्फ शीलू को फांसी की सजा सुनाई है. दो अन्य सहअभियुक्तों को सात-सात साल की कैद और जुर्माना लगाया गया है.

Fatehpur Court News: यूपी के फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र में 2022 में हुई छात्रा से दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. आरोपी अजय उर्फ शीलू को फांसी और दो अन्य को सात साल की जेल की सजा दी गई है. कोर्ट के इस फैसले को महिला सुरक्षा की दिशा में मजबूत संदेश माना जा रहा है.

छात्रा को कोचिंग जाते वक्त खेत में ले गया था आरोपी

फतेहपुर (Fatehpur) की दिल दहला देने वाली वारदात 30 मई 2022 को उस वक्त हुई जब 19 वर्षीय छात्रा कानपुर नगर (Kanpur Nagar) के साढ़ थाना क्षेत्र से जहानाबाद (Jahanabad) कस्बे में कोचिंग पढ़ने आई थी. छात्रा रोजाना की तरह सुबह पढ़ाई के लिए निकली थी.

लेकिन उसी दौरान गांव का अजय उर्फ शीलू उसे बहाने से बाइक पर बिठाकर खैराबाद क्षेत्र के एक सुनसान खेत में ले गया. वहां उसने छात्रा से दुष्कर्म किया और फिर पहचान छिपाने के लिए पेचकस और ब्लेड से हमला कर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था.

खून से लथपथ हालत में खेत में मिला शव, मचा हड़कंप

छात्रा जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. गांव और आसपास के इलाके में ढूंढने के बाद खैराबाद के एक खेत में उसका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला.

Read More: Lucknow News: कंबलों में लिपटी संवेदनाएं ! जननायक सुजीत पाण्डेय की स्मृति में मानवता का संगम, खिले लोगों के चेहरे

शव की हालत देखकर परिवार और गांववालों में कोहराम मच गया. पिता ने तुरंत अजय उर्फ शीलू के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज कराया. पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेमी को बचाने के लिए महिला ने रचा षड्यंत्र ! बेटे के अपहरण का झूठा मुकदमा, कई राज्यों में भटकी पुलिस

जांच में सामने आया कि साजिश में दो और शामिल

पुलिस की गहराई से की गई जांच में खुलासा हुआ कि इस वारदात को अंजाम देने में अजय अकेला नहीं था. माया देवी और छोटू उर्फ अविनाश नाम के दो अन्य लोग भी इसमें शामिल थे. इन दोनों ने घटना की साजिश रचने और शव को छिपाने में मदद की थी.

Read More: Fatehpur School News: भीषण ठंड और घने कोहरे के चलते बदला स्कूलों का समय, डीएम के आदेश लागू

पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया. अभियोजन पक्ष ने वादी समेत कुल 9 गवाहों के बयान दर्ज कराए. इनमें से एक गवाह ने छात्रा को अजय के साथ जाते देखा था, जो केस में निर्णायक साक्ष्य बना.

कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, दोषियों को मिली सजा

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज अशोक कुमार सप्तम की अदालत में इस केस की सुनवाई पूरी होने के बाद बुधवार को फैसला सुनाया गया. कोर्ट ने अजय उर्फ शीलू को दुष्कर्म और हत्या का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई.

इसके अलावा कोर्ट ने माया देवी और छोटू उर्फ अविनाश को साजिश में शामिल होने और शव को छिपाने के अपराध में सात-सात साल की कैद और 11-11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. मुख्य आरोपी पर कुल 81 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

महिला अपराधों पर कड़ा संदेश देने वाला है यह फैसला

इस फैसले को महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है. जिला शासकीय अधिवक्ता महेन्द्र सिंह ने बताया कि छात्रा के शरीर पर 24 जख्मों के निशान थे.

कोर्ट के इस फैसले से समाज में यह संदेश जाएगा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर जो कठोर निर्णय लिया, वह न केवल पीड़िता के परिवार के लिए न्याय है, बल्कि समाज के लिए भी चेतावनी है.

Latest News

UPPCL News: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का नया फरमान, बिजली गई तो बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था UPPCL News: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का नया फरमान, बिजली गई तो बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने...
UPSC Shambhavi Tiwari: फतेहपुर की शांभवी तिवारी बनीं IAS, हासिल की 46वीं रैंक, ख़बर सुनते ही छलके बाबा के आंसू
UPSC Topper Anuj Agnihotri: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने डॉक्टरी के पेशे को छोड़ अपनाई यूपीएससी की राह
Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस पर हमला ! उग्र भीड़ ने किया पथराव, चौकी इंचार्ज की वर्दी फटी, सिपाही समेत 43 लोगों पर मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बाइक की टक्कर से बवाल, भाई-बहन को बनाया बंधक, पिता पर पथराव
होली की भाई दूज 2026: कब है भारत्य द्वितीया, बहन के घर भोजन करने की परंपरा क्यों है खास? जानिए शुभ मुहूर्त
ईरान-इजरायल युद्ध से हिला तेल बाजार, 80 डॉलर पहुंचा कच्चा तेल…क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

Follow Us