Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur School News: भीषण ठंड और घने कोहरे के चलते बदला स्कूलों का समय, डीएम के आदेश लागू

फतेहपुर के स्कूलों का बदला समय (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर जनपद में बढ़ती ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया है. अब सभी बोर्डों के विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे. आदेश अग्रिम निर्देश तक लागू रहेगा.

Fatehpur School News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सर्दी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह के समय घना कोहरा और कड़ाके की ठंड बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रही थी. इसे देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. डीएम ने यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

बढ़ती ठंड और शीतलहर ने बढ़ाई बच्चों की परेशानी

जनपद में पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह के समय गलन इतनी तेज है कि सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो रहा है. घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही थी.

अभिभावक लगातार प्रशासन से स्कूल समय में बदलाव की मांग कर रहे थे. बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका और ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझा और तत्काल निर्णय लिया.

जिलाधिकारी के निर्देश पर बदला स्कूलों का संचालन समय

बीएसए भारती त्रिपाठी के निर्देशानुसार जनपद में संचालित सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है. आदेश के अनुसार नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अब सुबह 10:00 बजे खुलेंगे और दोपहर 3:00 बजे बंद होंगे.

Read More: फर्जी मार्कशीट के सहारे 10 साल तक बनी रहीं टीचर, STF जांच में खुला खेल, फतेहपुर BSA ने किया सस्पेंड

पहले के समय की तुलना में यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से राहत मिल सके. प्रशासन का मानना है कि देर से स्कूल खुलने से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

सभी बोर्डों पर समान रूप से लागू होगा आदेश

आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों के साथ-साथ राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल भी इसके दायरे में आएंगे. इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों को भी इस आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा. प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी बोर्ड या संस्था को इस नियम से छूट नहीं दी जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

अग्रिम निर्देश तक प्रभावी रहेगा समय परिवर्तन

बीएसए भारती त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अग्रिम निर्देश तक प्रभावी रहेगी. मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी निर्णय लिए जा सकते हैं.

यदि ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ता है तो स्कूलों को लेकर और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. जिला प्रशासन लगातार मौसम विभाग की रिपोर्ट पर नजर बनाए हुए है और बच्चों के हित में आवश्यक फैसले लेता रहेगा.

स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. किसी भी विद्यालय द्वारा नियमों की अनदेखी किए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को गर्म कपड़ों में ही स्कूल भेजें और ठंड से जुड़ी किसी भी समस्या को हल्के में न लें. प्रशासन का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा भी हो.

19 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur School News: भीषण ठंड और घने कोहरे के चलते बदला स्कूलों का समय, डीएम के आदेश लागू

Fatehpur School News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सर्दी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह के समय घना कोहरा और कड़ाके की ठंड बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रही थी. इसे देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. डीएम ने यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

बढ़ती ठंड और शीतलहर ने बढ़ाई बच्चों की परेशानी

जनपद में पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह के समय गलन इतनी तेज है कि सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो रहा है. घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही थी.

अभिभावक लगातार प्रशासन से स्कूल समय में बदलाव की मांग कर रहे थे. बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका और ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझा और तत्काल निर्णय लिया.

जिलाधिकारी के निर्देश पर बदला स्कूलों का संचालन समय

बीएसए भारती त्रिपाठी के निर्देशानुसार जनपद में संचालित सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है. आदेश के अनुसार नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अब सुबह 10:00 बजे खुलेंगे और दोपहर 3:00 बजे बंद होंगे.

पहले के समय की तुलना में यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से राहत मिल सके. प्रशासन का मानना है कि देर से स्कूल खुलने से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

सभी बोर्डों पर समान रूप से लागू होगा आदेश

आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों के साथ-साथ राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल भी इसके दायरे में आएंगे. इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों को भी इस आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा. प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी बोर्ड या संस्था को इस नियम से छूट नहीं दी जाएगी.

अग्रिम निर्देश तक प्रभावी रहेगा समय परिवर्तन

बीएसए भारती त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अग्रिम निर्देश तक प्रभावी रहेगी. मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी निर्णय लिए जा सकते हैं.

यदि ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ता है तो स्कूलों को लेकर और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. जिला प्रशासन लगातार मौसम विभाग की रिपोर्ट पर नजर बनाए हुए है और बच्चों के हित में आवश्यक फैसले लेता रहेगा.

स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. किसी भी विद्यालय द्वारा नियमों की अनदेखी किए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को गर्म कपड़ों में ही स्कूल भेजें और ठंड से जुड़ी किसी भी समस्या को हल्के में न लें. प्रशासन का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा भी हो.

Latest News

UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों का तबादला...
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन
Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी
12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल
CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा
Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट

Follow Us