Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: प्रेम में टूटा नयन, सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर ट्रेन के सामने लगा दी छलांग, मुस्लिम युवती से था संबंध

Fatehpur News: प्रेम में टूटा नयन, सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर ट्रेन के सामने लगा दी छलांग, मुस्लिम युवती से था संबंध
फतेहपुर में प्रेम में असफल हुए युवक ने सोशल में वीडियो पोस्ट कर ट्रेन के आगे लगाई छलांग: Image Credit Original Source

फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध टूटने से आहत युवक नयन कैथल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले उसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपनी प्रेमिका और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया. पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने प्रेम प्रसंग में असफलता के चलते आत्महत्या कर ली. युवक ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने रिश्ते, दर्द और टूटे भरोसे की कहानी बयां की. वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है.

तीन साल का रिश्ता और अचानक आया मोड़

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर मजरे खलीलाबाद निवासी 20 वर्षीय नयन कैथल का एक मुस्लिम युवती से बीते तीन वर्षों से प्रेम संबंध था. परिजनों के अनुसार नयन इस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर था और भविष्य के सपने देख रहा था.

युवक का दावा था कि उसने अपनी प्रेमिका के लिए हर संभव प्रयास किया और हर मोड़ पर उसका साथ दिया. लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदलती चली गईं. युवती की शादी कहीं और तय होने की जानकारी मिलने के बाद नयन पूरी तरह मानसिक रूप से टूट गया. उसे लगने लगा कि उसका प्रेम, भरोसा और संघर्ष सब व्यर्थ चला गया.

मौत से पहले बनाया वीडियो, मांगा इंसाफ

आत्महत्या से पहले नयन ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो में उसने खुद का परिचय देते हुए कहा कि वह पिछले तीन साल से एक युवती के साथ रिलेशनशिप में है. उसने बताया कि अब उसे जबरन इस रिश्ते से दूर किया जा रहा है और उसकी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह कराई जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh ARTO Action: फतेहपुर समेत तीन जिलों के एआरटीओ सस्पेंड, STF जांच में और नाम आने के संकेत

वीडियो में नयन बेहद भावुक नजर आया और उसने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए. उसने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमिका और उसके परिवार को ठहराया. वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही समय बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

Read More: Fatehpur News: किसान सम्मान दिवस पर 24 वर्षीय सत्यम बाजपेई बने आकर्षण का केंद्र, डीएम ने किया सम्मानित

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार

नयन का शव मलवां और कंसपुर रेलवे स्टेशन के बीच खंभा नंबर 962 और 963 के पास अपलाइन ट्रैक पर देर रात मिला. सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे. बेटे का शव देखकर पिता रमेश कैथल और अन्य परिजन फूट फूटकर रो पड़े. नयन अपने माता पिता का इकलौता बेटा था, जिस कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया. वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है.

Read More: Fatehpur News: बच्चों के भविष्य की नींव क्यों हैं आंगनबाड़ी केंद्र, फतेहपुर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने क्या कहा?

पुलिस का बयान, तहरीर पर होगी जांच

कल्यानपुर थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. उन्होंने कहा कि किसी को भी शादी के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है. फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों के पीछे क्या सच्चाई है और किसी प्रकार का दबाव या उकसावा तो नहीं दिया गया था.

Latest News

खाड़ी संकट से कांपा मोरबी का टाइल हब: गैस आपूर्ति रुकी, 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, 4 लाख नौकरियों पर खतरा खाड़ी संकट से कांपा मोरबी का टाइल हब: गैस आपूर्ति रुकी, 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, 4 लाख नौकरियों पर खतरा
ईरान-इज़राइल युद्ध का असर अब भारत के औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच गया है. गुजरात के मोरबी में गैस आपूर्ति बाधित...
UPPCL News: यूपी में स्मार्ट मीटर के नाम पर 127 करोड़ की वसूली ! अब पैसे लौटाएगा बिजली विभाग
आज का राशिफल 09 मार्च 2026: दर्पण देख कर करें यात्रा बनेंगे बिगड़े काम, जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल
Sheetala Ashtami Kab Hai 2026: क्यों नहीं जलता चूल्हा और क्यों खाया जाता है बासी भोजन? जानिए शीतला अष्टमी की तिथि मुहूर्त
India Won T20 World Cup: फाइनल में शेर बनी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव: मिडल ईस्ट तनाव का कितना असर ! क्या फिर बढ़ेंगे गोल्ड-सिल्वर के दाम?
T20 World Cup 2026 Final: इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के लिए यूपी में नहीं कटेगी बिजली, मंदिरों में रुद्राभिषेक और यज्ञ से गूंजा माहौल

Follow Us