Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Murder In Fatehpur

उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और उसकी अभिनेत्री प्रेमिका नेहा वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. करीब पांच साल तक चली सुनवाई में नौ गवाहों की गवाही और डीएनए जांच के साक्ष्य अहम साबित हुए. मां की हत्या के बाद अनाथ हुए नाबालिग बेटे को मुआवजा दिलाने के लिए भी अदालत ने सरकार से संस्तुति की है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुए विवाद में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. गैरइरादतन हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट-दो ने मामा-भांजे समेत तीन आरोपियों को 10-10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है. अदालत ने तीनों दोषियों पर 54-54 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह साल पुराने मामले में अदालत ने चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोषियों पर कुल 60-60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. पति को इंसाफ मिलने पर पत्नी सूरजकली भावुक हो गईं, जबकि बेटों नीरज और मनीष ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उन्हें न्याय मिला.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले झाड़ियों के बीच मिले 30 वर्षीय कय्यूम के शव की जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया. पुलिस के मुताबिक, गांव की रहने वाली प्रीति और उसके पति कमलेश ने कथित तौर पर मिलकर कय्यूम की हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई. पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच ससुराल पहुंचे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने बड़े साले को बहाने से साथ ले जाकर गायब कर दिया. इसके बाद देर रात घर में सो रहे छोटे साले, उसके भतीजों समेत पांच लोगों पर बांके से जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़कर पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है. पुलिस जांच में जुटी.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन? उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चर्चित हिस्ट्रीशीटर लक्ष्मी उर्फ रामप्रकाश हत्याकांड का सदर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है. जांच में 75 लाख रुपये में बिके मकान, संयुक्त बैंक खाते और लेन-देन को हत्या की मुख्य वजह माना गया है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 12 साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट (द्वितीय) ने पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने के मामले में पत्नी और उसके भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, जबकि सास को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मां के इलाज और घरेलू खर्च के लिए पैसे मांगने पर पिता ने अपने बेटे और बहू पर लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से फायरिंग कर दी. गंभीर रूप से घायल बेटे की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बहू की हालत नाजुक बनी हुई है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी खास गांव में बहन की शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं. संपत्ति बंटवारे और सहन की जमीन पर घेरा बांधने को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई प्रद्युम्न निषाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर

Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर फतेहपुर के हरिहरगंज निवासी 35 वर्षीय सौरभ उर्फ राजा मिश्रा की मौत को पहले सामान्य मानकर बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया गया था. लेकिन तीन दिन बाद सामने आए CCTV फुटेज ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है. वीडियो में राजा मिश्रा के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है. परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध रखने वाली विवाहिता की उसके ही भाई ने हत्या कर दी. आरोपी ने जंगल में गला दबाकर बहन की जान ली, शव कुएं में फेंका और पूरी रात वहीं बैठा रहा. अगले दिन खुद पुलिस चौकी पहुंचकर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म

Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म फतेहपुर के बकेवर क्षेत्र से लापता हुए विजय निषाद हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. प्रेम संबंधों में पैदा हुए विवाद के बाद प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर युवक की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव के हाथ-पैर काटकर कानपुर के जंगल में जला दिया गया. पुलिस जांच में आरोपियों की यूट्यूब और गूगल सर्च हिस्ट्री भी सामने आई, जिसने पूरे मामले का राज खोल दिया.
Read More...