Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में दलित और ठाकुरों की हत्या से सियासी बवाल ! जानिए मायावती और सपा मुखिया ने क्या कहा?

Fatehpur News: फतेहपुर में दलित और ठाकुरों की हत्या से सियासी बवाल ! जानिए मायावती और सपा मुखिया ने क्या कहा?
फतेहपुर की घटनाओं पर अखिलेश माया का वार (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दलित और ठाकुर परिवार की हत्याओं से हड़कंप मचा है. अखरी गांव के तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को आज पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इन घटनाओं पर मायावती और सपा नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो अलग-अलग हत्याओं ने कानून-व्यवस्था की नींव हिला दी है. पहले गाजीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में सामियाना निवासी दलित युवक बीनू रैदास की क्रूर हत्या हुई, और फिर हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव में किसान नेता विनोद सिंह, उनके बेटे और भाई को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया. इन दोनों मामलों ने पूरे जिले को दहशत और आक्रोश में भर दिया है.

दलित की हत्या और पुलिस की कार्रवाई

सामियाना के रहने वाले बीनू रैदास की हत्या बेहद निर्ममता से की गई थी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन घटना ने सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया.

अखरी कांड और सियासी बयानबाज़ी

इस दोहरे झटके के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लिखा:

यू.पी. में आए दिन हर छोटी-छोटी बात पर लोगों का शोषण व उत्पीड़न आदि हो रहा है। अभी हाल ही में फतेहपुर में एक ही किसान परिवार के तीन क्षत्रिय/ठाकुरों की व एक दलित व्यक्ति की भी हत्या कर दी गई है, जिससे लोगों में वहां काफी दहशत व्याप्त है...सरकार दोषियों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करे तथा पीड़ित परिवार को समय से न्याय दे और कानून-व्यवस्था सुधारने पर विशेष ध्यान दे.
अखिलेश यादव सहित सपा सांसद ने साधा निशाना 

जिले ट्रिपल मर्डर केस में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा:

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

उप्र में अपराध की दुखदायी कड़ी में आज फतेहपुर में एक ही किसान परिवार के 3 लोगों की सनसनीख़ेज़ हत्या से हर तरफ़ दहशत का माहौल फैल गया है.क्या यही सत्ता के साँठी-गाँठी वो माफ़िया लोग हैं जिनका ज़िक्र प्रदेश के पुलिस प्रमुख कर रहे थे.

वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद आर.के. चौधरी ने भी भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा:

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

सरकार हिन्दू-मुस्लिम में बाँटने में व्यस्त है, कानून-व्यवस्था गिरती जा रही है. नौकरी, महंगाई जैसे असली मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं है.

जिले की विभत्स हत्याओं ने न केवल आम जनता में डर पैदा किया है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है. अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि योगी सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों को सज़ा दिलवाने में कितनी तेजी और गंभीरता दिखाती है.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us