Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में व्यापारी नेता को खेत से उठा लाई पुलिस ! मारपीट और अभद्रता का आरोप, व्यापारियों में रोष

फतेहपुर में व्यापारी साथी से अभद्रता के बाद एसपी से शिकायत करने पहुंचा व्यापार मंडल: Image Yugantar Pravah

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में राधानगर पुलिस पर व्यापारी नेता विनोद कुमार साहू को खेत से जबरन उठाकर थाने ले जाने, गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है. व्यापारी नेताओं ने SP से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पूरे व्यापारी वर्ग में घटना को लेकर रोष है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं, जहां राधानगर पुलिस पर एक व्यापारी नेता के साथ अमानवीय बर्ताव के आरोप लगे हैं. उद्योग व्यापार मंडल के जिला महासचिव विनोद कुमार साहू का कहना है कि पुलिस उन्हें खेत में बुआई के दौरान जबरन उठाकर थाने ले गई और वहां गालीगलौज करते हुए मारपीट कर लाकअप में डाल दिया. मामले को लेकर व्यापारी नेताओं ने SP से न्याय की गुहार लगाई है.

खेत से जबरन उठाए जाने के गंभीर आरोप

गंगानगर कॉलोनी निवासी और उद्योग व्यापार मंडल (किशन मेहरोत्रा गुट) के जिला महासचिव विनोद कुमार साहू 14 नवंबर को लक्ष्मणपुर करसूमा के पास मजदूरों के साथ खेत की बुआई करा रहे थे. इसी दौरान राधानगर पुलिस मौके पर पहुंची और बिना किसी कारण बताए उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया. पुलिस ने मजदूरों को भी काम रोकने का आदेश दे दिया, जिससे खेत में मौजूद लोगों में डर और तनाव का माहौल बन गया.

थाने में गालीगलौज और मारपीट का आरोप

विनोद साहू ने आरोप लगाया कि थाने में जब उन्होंने गिरफ्तार किए जाने की वजह पूछी, तो थाना प्रभारी भड़क गए और गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की. इसके बाद उन्हें लाकअप में डाल दिया गया. व्यापारी नेता का कहना है कि पुलिस ने न तो कोई स्पष्ट कारण बताया और न ही किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया. इस व्यवहार ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं.

फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन विवाद का हवाला

विनोद के अनुसार बाद में पुलिस ने एक कुमार बस सर्विस के सती प्रसाद निषाद और अजय कुमार के नाम का हवाला देते हुए अदालत से स्टे होने की फर्जी बात कही. जबकि विनोद ने मौके पर अपने सभी मूल दस्तावेज पुलिस को दिखाए. उनका आरोप है कि पुलिस भूमाफियाओं के दबाव में आकर उन्हें अपमानित करती रही और झूठा मामला साबित करने की कोशिश करती रही. वे कहते हैं कि यह पूरा मामला उनके खिलाफ रची गई सुनियोजित साजिश जैसा लगता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर

व्यापारी नेताओं ने SP से की मुलाकात, की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना से नाराज व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल SP से मिला और विस्तृत जानकारी देते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में किशन मेहरोत्रा, चंदन सिंह चौहान, अजय मौर्य, बृजेश सोनी, रोहित, अनिल वर्मा, देवनाथ धाकड़े, राजी सिंह कछवाह समेत कई व्यापारी शामिल थे. व्यापारियों ने कहा कि विनोद साहू एक सम्मानित व्यापारी नेता हैं और उनके साथ पुलिस का ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस पर मनमानी का आरोप

इस घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष है. उनका कहना है कि यदि जिले का व्यापारी नेता ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित रहेंगे. व्यापारियों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई जरूरी है, अन्यथा व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि SP इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाएंगे.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

18 Nov 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में व्यापारी नेता को खेत से उठा लाई पुलिस ! मारपीट और अभद्रता का आरोप, व्यापारियों में रोष

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं, जहां राधानगर पुलिस पर एक व्यापारी नेता के साथ अमानवीय बर्ताव के आरोप लगे हैं. उद्योग व्यापार मंडल के जिला महासचिव विनोद कुमार साहू का कहना है कि पुलिस उन्हें खेत में बुआई के दौरान जबरन उठाकर थाने ले गई और वहां गालीगलौज करते हुए मारपीट कर लाकअप में डाल दिया. मामले को लेकर व्यापारी नेताओं ने SP से न्याय की गुहार लगाई है.

खेत से जबरन उठाए जाने के गंभीर आरोप

गंगानगर कॉलोनी निवासी और उद्योग व्यापार मंडल (किशन मेहरोत्रा गुट) के जिला महासचिव विनोद कुमार साहू 14 नवंबर को लक्ष्मणपुर करसूमा के पास मजदूरों के साथ खेत की बुआई करा रहे थे. इसी दौरान राधानगर पुलिस मौके पर पहुंची और बिना किसी कारण बताए उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया. पुलिस ने मजदूरों को भी काम रोकने का आदेश दे दिया, जिससे खेत में मौजूद लोगों में डर और तनाव का माहौल बन गया.

थाने में गालीगलौज और मारपीट का आरोप

विनोद साहू ने आरोप लगाया कि थाने में जब उन्होंने गिरफ्तार किए जाने की वजह पूछी, तो थाना प्रभारी भड़क गए और गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की. इसके बाद उन्हें लाकअप में डाल दिया गया. व्यापारी नेता का कहना है कि पुलिस ने न तो कोई स्पष्ट कारण बताया और न ही किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया. इस व्यवहार ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं.

फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन विवाद का हवाला

विनोद के अनुसार बाद में पुलिस ने एक कुमार बस सर्विस के सती प्रसाद निषाद और अजय कुमार के नाम का हवाला देते हुए अदालत से स्टे होने की फर्जी बात कही. जबकि विनोद ने मौके पर अपने सभी मूल दस्तावेज पुलिस को दिखाए. उनका आरोप है कि पुलिस भूमाफियाओं के दबाव में आकर उन्हें अपमानित करती रही और झूठा मामला साबित करने की कोशिश करती रही. वे कहते हैं कि यह पूरा मामला उनके खिलाफ रची गई सुनियोजित साजिश जैसा लगता है.

व्यापारी नेताओं ने SP से की मुलाकात, की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना से नाराज व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल SP से मिला और विस्तृत जानकारी देते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में किशन मेहरोत्रा, चंदन सिंह चौहान, अजय मौर्य, बृजेश सोनी, रोहित, अनिल वर्मा, देवनाथ धाकड़े, राजी सिंह कछवाह समेत कई व्यापारी शामिल थे. व्यापारियों ने कहा कि विनोद साहू एक सम्मानित व्यापारी नेता हैं और उनके साथ पुलिस का ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस पर मनमानी का आरोप

इस घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष है. उनका कहना है कि यदि जिले का व्यापारी नेता ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित रहेंगे. व्यापारियों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई जरूरी है, अन्यथा व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि SP इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाएंगे.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us