Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: थवईश्वर तांबेश्वर से कुण्डेश्वर महादेव तक, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का महाकुंभ, हर हर महादेव से गूंजा जनपद

फतेहपुर के तांबेश्वर मंदिर के स्वागत के बाहर से देर रात तक रही हजारों की भीड़: Image Yugantar Pravah

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर फतेहपुर जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. मध्यरात्रि से शुरू हुआ जलाभिषेक रविवार देर रात तक चलता रहा. तांबेश्वर, गूढ़ेश्वर, कुण्डेश्वर समेत शिवधामों में भक्ति, सुरक्षा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में महाशिवरात्रि पर जनपद पूरी तरह शिवमय हो उठा. शनिवार की रात 12 बजते ही जैसे ही जलाभिषेक शुरू हुआ, वैसे ही हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से पूरा जनपद गूंज उठा. तांबेश्वर, गूढ़ेश्वर, कुण्डेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भोलेनाथ से मनोकामनाएं मांगी.

मध्यरात्रि से लेकर देर रात तक चला जलाभिषेक का क्रम

शनिवार की मध्यरात्रि के साथ ही जिले के शिवालयों में अभिषेक का सिलसिला आरंभ हो गया. श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की. तांबेश्वर मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी, जिससे दर्शन सुचारु रूप से होते रहे. फूलों और रोशनी से सजे मंदिरों में पूरी रात भक्तिमय माहौल बना रहा.

कांवड़ यात्रा और दंडवत परिक्रमा ने बढ़ाया श्रद्धा का उत्साह

शनिवार की देर शाम से ही कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर रवाना होने लगे थे. कई श्रद्धालु अपने घरों से दंडवत परिक्रमा करते हुए सिद्धपीठों तक पहुंचे. रास्ते में परिजन और स्थानीय लोग भक्तों की सुविधा के लिए पानी, बिस्किट और जलपान की व्यवस्था करते नजर आए. उबड़-खाबड़ मार्गों पर कारपेट बिछाकर श्रद्धालुओं के पैरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया.

गूढ़ेश्वर, मोटे महादेव और अन्य शिवालयों में उमड़ी अपार भीड़

अमौली चांदपुर क्षेत्र स्थित गूढ़ेश्वर परमधाम में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. असोथर क्षेत्र के मोटे महादेव मंदिर, हसवां के स्वामी चंद दास जी महाराज की कुटी, पंचमुखी शिव मंदिर, बड़ा शिवाला सहित अन्य मंदिरों में दिनभर भक्तों का रेला लगा रहा. खागा, बिंदकी, हथगाम और जाफरगंज क्षेत्र के शिवालयों में भी भक्तों का विशेष उत्साह देखने को मिला.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

ओमघाट भिटौरा और कुण्डेश्वर महादेव में दिखी विशेष श्रद्धा

महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओमघाट भिटौरा पहुंचे, जहां गंगा स्नान के बाद विशाल शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया. भोर पहर से दोपहर बाद तक भक्तों की निरंतर भीड़ लगी रही. वहीं मंझिलगांव में विराजमान कुण्डेश्वर महादेव के दर्शन के लिए फतेहपुर सहित अन्य जनपदों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने कतारबद्ध होकर बेलपत्र, पुष्प और जल अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

सुरक्षा व्यवस्था और भंडारों ने संभाली भीड़

प्रमुख शिवालयों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रही. तांबेश्वर मंदिर समेत भीड़ वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर यातायात को डायवर्ट किया गया. पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया. पुलिस और मंदिर प्रशासन की सतर्कता से महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हुआ.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

15 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: थवईश्वर तांबेश्वर से कुण्डेश्वर महादेव तक, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का महाकुंभ, हर हर महादेव से गूंजा जनपद

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में महाशिवरात्रि पर जनपद पूरी तरह शिवमय हो उठा. शनिवार की रात 12 बजते ही जैसे ही जलाभिषेक शुरू हुआ, वैसे ही हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से पूरा जनपद गूंज उठा. तांबेश्वर, गूढ़ेश्वर, कुण्डेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भोलेनाथ से मनोकामनाएं मांगी.

मध्यरात्रि से लेकर देर रात तक चला जलाभिषेक का क्रम

शनिवार की मध्यरात्रि के साथ ही जिले के शिवालयों में अभिषेक का सिलसिला आरंभ हो गया. श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की. तांबेश्वर मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी, जिससे दर्शन सुचारु रूप से होते रहे. फूलों और रोशनी से सजे मंदिरों में पूरी रात भक्तिमय माहौल बना रहा.

कांवड़ यात्रा और दंडवत परिक्रमा ने बढ़ाया श्रद्धा का उत्साह

शनिवार की देर शाम से ही कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर रवाना होने लगे थे. कई श्रद्धालु अपने घरों से दंडवत परिक्रमा करते हुए सिद्धपीठों तक पहुंचे. रास्ते में परिजन और स्थानीय लोग भक्तों की सुविधा के लिए पानी, बिस्किट और जलपान की व्यवस्था करते नजर आए. उबड़-खाबड़ मार्गों पर कारपेट बिछाकर श्रद्धालुओं के पैरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया.

गूढ़ेश्वर, मोटे महादेव और अन्य शिवालयों में उमड़ी अपार भीड़

अमौली चांदपुर क्षेत्र स्थित गूढ़ेश्वर परमधाम में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. असोथर क्षेत्र के मोटे महादेव मंदिर, हसवां के स्वामी चंद दास जी महाराज की कुटी, पंचमुखी शिव मंदिर, बड़ा शिवाला सहित अन्य मंदिरों में दिनभर भक्तों का रेला लगा रहा. खागा, बिंदकी, हथगाम और जाफरगंज क्षेत्र के शिवालयों में भी भक्तों का विशेष उत्साह देखने को मिला.

ओमघाट भिटौरा और कुण्डेश्वर महादेव में दिखी विशेष श्रद्धा

महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओमघाट भिटौरा पहुंचे, जहां गंगा स्नान के बाद विशाल शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया. भोर पहर से दोपहर बाद तक भक्तों की निरंतर भीड़ लगी रही. वहीं मंझिलगांव में विराजमान कुण्डेश्वर महादेव के दर्शन के लिए फतेहपुर सहित अन्य जनपदों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने कतारबद्ध होकर बेलपत्र, पुष्प और जल अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की.

सुरक्षा व्यवस्था और भंडारों ने संभाली भीड़

प्रमुख शिवालयों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रही. तांबेश्वर मंदिर समेत भीड़ वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर यातायात को डायवर्ट किया गया. पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया. पुलिस और मंदिर प्रशासन की सतर्कता से महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हुआ.

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us