Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में तीन लोगों की हत्या से थर्रा उठा इलाका ! भारी पुलिस फोर्स, वर्चस्व की जंग में कांड

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में तीन लोगों की हत्या से थर्रा उठा इलाका ! भारी पुलिस फोर्स, वर्चस्व की जंग में कांड
फतेहपुर में एक साथ तीन की हत्या, धरने पर बैठे ग्रामीण: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में वर्चस्व की जंग में मंगलवार को तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक वर्तमान प्रधान के परिजन थे. घटना के पीछे पूर्व प्रधान पर आरोप है. गांव में भारी तनाव और पुलिस बल तैनात है.

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर जिले के हथगांव थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के अखरी गांव में मंगलवार सुबह वर्चस्व की जंग ने खूनी रूप ले लिया. बाइक से जा रहे किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह और भाई रिंकू सिंह को ट्रैक्टर सवार हमलावरों ने गोलियों से भून दिया. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि मृतक वर्तमान ग्राम प्रधान रामदुलारी सिंह के परिवार के सदस्य हैं. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. हत्या के पीछे गांव के पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह पर आरोप लगा है.

पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप, चुनावी रंजिश से जुड़ा मामला 

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. बताया जा रहा है कि यह हत्या आपसी रंजिश का नतीजा है, जो पंचायत चुनावों के दौरान शुरू हुई थी. मृतक पप्पू सिंह की मां रामदुलारी सिंह वर्तमान ग्राम प्रधान हैं, जबकि आरोपित मुन्नू सिंह गांव के पूर्व प्रधान रहे हैं.

दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चला आ रहा था. मंगलवार को बात इतनी बढ़ गई कि हमलावरों ने खुलेआम गोलीबारी कर दी. पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना के पीछे राजनीतिक वर्चस्व और पुरानी रंजिश का सीधा संबंध है. हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

ग्रामीणों में भारी आक्रोश, शवों को उठाने से रोका

वारदात के बाद गांव में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. तीन लोगों की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को उठाने से रोक दिया है. उनका कहना है कि जब तक सभी हत्यारोपित गिरफ्तार नहीं होते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

घटना की सूचना पर हथगांव, सुल्तानपुर घोष और हुसेनगंज थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और गांव को चारों ओर से घेर लिया गया. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बावजूद ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है. सभी लोग धरने पर बैठे हैं और एनकाउंटर की कार्रवाई पर अड़े हुए हैं.

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us