Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने जारी 11 राज्यों के लिए अलर्ट (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में मौसम बदलाव का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी, बारिश, तेज हवाएं और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं. तापमान में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन ठंड की वापसी नहीं होगी.

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में फरवरी के मध्य तक गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. IMD ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी और मैदानी इलाकों दोनों में मौसम बदलेगा और अगले कुछ दिन उतार-चढ़ाव वाले रहेंगे.

उत्तर प्रदेश में 17 और 18 को आंधी-बारिश का अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी. IMD के अनुसार 17 और 18 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी जैसे जिलों में मौसम अचानक करवट ले सकता है.

इन जिलों में बादल छाने के बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि इससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, हालांकि ठंड की वापसी नहीं होगी. किसानों को सलाह दी गई है कि तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए फसल और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें.

दिल्ली-एनसीआर में धूप और बादलों की आंख-मिचौली

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है. सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ सकती है. बीते 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में करीब 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे मौसम अपेक्षाकृत साफ बना रहा.

Read More: UPSC Topper Anuj Agnihotri: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने डॉक्टरी के पेशे को छोड़ अपनाई यूपीएससी की राह

IMD के अनुसार 17 और 18 फरवरी को राजधानी में बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर असर के कारण होगा.

Read More: खाड़ी संकट से कांपा मोरबी का टाइल हब: गैस आपूर्ति रुकी, 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, 4 लाख नौकरियों पर खतरा

बिहार में घने कोहरे का अलर्ट, दृश्यता होगी कम

बिहार में मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा और किशनगंज जिलों में कोहरा छाने की संभावना है. खासतौर पर सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

Read More: महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, सावधान रहें किसान

IMD ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन नमी बढ़ने के कारण ठंड का अहसास बना रह सकता है. ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, बर्फबारी के आसार

पर्वतीय राज्यों में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है. उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी और गढ़वाल जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

वहीं हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन 15 फरवरी के बाद बादल छाने लगेंगे. ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है.

पश्चिमी विक्षोभ से 15 से 20 तक मौसम में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 फरवरी के बीच उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा. महाशिवरात्रि के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर मैदानी और पहाड़ी दोनों इलाकों में दिखाई देगा.

इस दौरान बादल बढ़ेंगे और कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि IMD का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी होगा. फरवरी के अंत तक ठंड की वापसी की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा.

15 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में फरवरी के मध्य तक गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. IMD ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी और मैदानी इलाकों दोनों में मौसम बदलेगा और अगले कुछ दिन उतार-चढ़ाव वाले रहेंगे.

उत्तर प्रदेश में 17 और 18 को आंधी-बारिश का अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी. IMD के अनुसार 17 और 18 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी जैसे जिलों में मौसम अचानक करवट ले सकता है.

इन जिलों में बादल छाने के बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि इससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, हालांकि ठंड की वापसी नहीं होगी. किसानों को सलाह दी गई है कि तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए फसल और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें.

दिल्ली-एनसीआर में धूप और बादलों की आंख-मिचौली

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है. सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ सकती है. बीते 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में करीब 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे मौसम अपेक्षाकृत साफ बना रहा.

IMD के अनुसार 17 और 18 फरवरी को राजधानी में बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर असर के कारण होगा.

बिहार में घने कोहरे का अलर्ट, दृश्यता होगी कम

बिहार में मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा और किशनगंज जिलों में कोहरा छाने की संभावना है. खासतौर पर सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

IMD ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन नमी बढ़ने के कारण ठंड का अहसास बना रह सकता है. ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, बर्फबारी के आसार

पर्वतीय राज्यों में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है. उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी और गढ़वाल जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

वहीं हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन 15 फरवरी के बाद बादल छाने लगेंगे. ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है.

पश्चिमी विक्षोभ से 15 से 20 तक मौसम में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 फरवरी के बीच उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा. महाशिवरात्रि के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर मैदानी और पहाड़ी दोनों इलाकों में दिखाई देगा.

इस दौरान बादल बढ़ेंगे और कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि IMD का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी होगा. फरवरी के अंत तक ठंड की वापसी की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा.

Latest News

UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड
उत्तर प्रदेश में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाने की तैयारी तेज हो गई है. करीब 300 किलोमीटर लंबे...
25 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को दर्पण देख कर करें यात्रा ! जानिए सभी राशियों का राशिफल
Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा
White House Shooting: व्हाइट हाउस के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रंप अंदर मौजूद थे, हमलावर नसीरे बेस्ट ढेर
24 मई का राशिफल: किस राशि पर आएगा संकट, किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
UP के इस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड: प्लेटफार्म बदलते ही मची अफरा-तफरी, 2 डिप्टी स्टेशन मास्टर सस्पेंड
UP में ग्रामीणों ने खुद बना डाला पुल: फिर जागा सिस्टम ! अब 27 करोड़ से होगा निर्माण, 40 सालों से थी मांग

Follow Us