Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Pak T20 Wc 2026: भारत की बादशाहत क़ायम ! पाकिस्तान फिर चारों खाने चित्त

भारत ने पाकिस्तान को दी करारी हार: Image Credit Original Source

आईसीसी की सख्त चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने भारत से खेलने की हामी तो भर ली, लेकिन नतीजा वही का वही रहा.. कोलंबो में खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बड़े ही आसानी से 61 रनों से हरा दिया.

T20 Wc News: कोलंबो में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले में एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदते हुए जीत का सिलसिला कायम रखा. इस मैच में ईशान किशन ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को एक बढ़िया स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. बाकी कसर गेंदबाजों ने पूरी कर डाली.

भारत सुपर-8 में पहुंचा

सुपर संडे कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले में दर्शको को बेसब्री से इंतजार था. मैच तय समय पर शुरू हुआ भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया. यही नहीं पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हराने का सिलसिला भी कायम रखा.

भारत की जीत का सिलसिला जारी

T20 विश्व कप 2026 में जहां कुछ दिन पहले पाकिस्तान की टीम ने भारत के साथ खेलने को मना कर दिया था, इसके बाद आईसीसी की सख्त चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला वापस लिया. हालांकि पाकिस्तान खेला जरूर लेकिन उनका हाल जैसा का तैसा ही रहा. एक बार फिर भारत के सामने पाकिस्तान की एक न चली. पाकिस्तान को बुरी तरह पीटते हुए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर जीत का सिलसिला कायम रखा.

टॉस के दौरान नहीं किया हैंडशेक

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. हालांकि एक बार फिर दोनों देशों के कप्तानों ने टॉस के दौरान हैंड शेक नहीं किया. टॉस के दौरान यह देखा जा रहा था कि सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा एक दूसरे से थोड़ा दूरी बनाए हुए खड़े हुए थे.

बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही जहां सभी को एक बार फिर अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की स्पिन के चंगुल में फंस गए और बिना खाता खोले ही पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए.

नहीं चले अभिषेक, किशन ने काम किया आसान

अभिषेक के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने राहत की सांस जरूर ली थी, पर ईशान किशन कहां रुकने वाले थे, किशन का यहां पर भी कड़ा प्रहार जारी रहा एक बार फिर उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत का पावर प्ले में स्कोर 6 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया और 77 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को एक सम्मानजनक स्कोर पहुंचाने में अहम भूमिका भी निभाई.

ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए. ईशान सेम अयूब की गेंद पर बोल्ड हो गए लेकिन तब तक वह अपना काम कर गए थे. फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और स्कोर को आगे बढ़ाया. हालांकि आज पाकिस्तान ने कई स्पिनरों का इस्तेमाल किया.

भारत ने बनाये 175 रन

खास नजर पाकिस्तान के स्पिन बॉलर उस्मान तारिक पर थी  जिन्होंने नपी तुली गेंदबाजी की और कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट किया. सूर्यकुमार 32 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पांड्या भी बिना खाता खोले पहली गेंद पर आउट हो गए. एक समय भारत का स्कोर 190 तक जाता हुआ दिख रहा था.

तभी पाकिस्तान स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा, लेकिन पाकिस्तान ने आखिरी ओवर शाहीन अफरीदी को देखकर कहीं ना कहीं बड़ी गलती कर दी जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा. रिंकू सिंह ने लास्ट ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 175 रन पहुंचाया. पाकिस्तान की ओर से अयूब ने तीन विकेट झटके.

पेसऑर्डर ने पाकिस्तान की तोड़ी कमर

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी बेहद खराब रही. जहां पाकिस्तान ने अपने पावर प्ले में ही चार विकेट गंवा दिए. पहला विकेट साहिबजादा के रुप में गिरा जिन्हें हार्दिक पांड्या ने आउट कर पहले ओवर में भारत को बड़ी सफलता दिलाई. अगले ओवर में बुमराह ने सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा को आउट कर बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ डाली. पावरप्ले के दौरान पाकिस्तान ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे.

भारत की सटीक और कड़ी गेंदबाजी की बदौलत पर पाकिस्तान की पूरी टीम 114 पर ऑल आउट हो गई और भारत ने यह मुकाबला 61 रनों से जीत लिया. इस तरह से भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान पर जीत का सिलसिला कायम रखा. जहां पहले यह संख्या 7-1 थी, अब 8-1 हो गई है, वही इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया.

16 Feb 2026 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Follow Us