Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर की ये 5 महिलाएं मिनटों में पार कर देती हैं ज्वैलरी ! इस दुकान को लगाई 12 लाख की चपत

Fatehpur UP News: फतेहपुर की ये 5 महिलाएं मिनटों में पार कर देती हैं ज्वैलरी ! इस दुकान को लगाई 12 लाख की चपत
फतेहपुर के चौक से सोने से भरा डिब्बा चुराती महिला सीसीटीवी में कैद : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पांच महिलाओं ने एक ज्वैलरी की दुकान से दिनदहाड़े 12 लाख कीमत की सोने (Gold jewellery) की ज्वैलरी मिनटों में उड़ा ले गई. पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मुकदमा लिखने के बाद कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में पांच शातिर महिलाएं ज्वैलरी की दुकानों को अपना शिकार बनाती हैं. चकमा देने में माहिर मिनटों में सोने के आभूषण को पार करते हुए लोगों को लाखों का चूना लगा देती हैं.

मामला सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) से चंद कदम दूर चौक बाजार का है जहां बुधवार 14 अगस्त की दोपहर अलग-अलग ग्रुप में आई महिलाओं ने जेवरात खरीदने के बहाने दुकानदार को उलझाया फिर अचानक चली गईं जब तक ज्वैलर्स कुछ समझ पता तब तक उसे लाखों की चपत लग चुकी थी. बताया जा रहा है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है. 

दिनदहाड़े महिलाएं उड़ा ले गईं 12 लाख की चेन

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Kotwali News) क्षेत्र के महादेवन टोला निवासी रवि कुमार रस्तोगी का चौक बाजार में लालबाबू ज्वैलर्स एंड संस नाम से ज्वैलरी की दुकान हैं. बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की दोपहर उनके प्रतिष्ठान में अलग-अलग ग्रुप में पांच महिलाएं आतीं हैं और उनके साथ दो तीन बच्चे भी हैं.

ज्वैलरी लेने के बहाने पांचों महिलाओं ने दुकानदार को अपनी बातों में उलझाया और तरह-तरह के आभूषण देखने लगी. बताया जा रहा है कि तभी एक महिला सोने की चेन भरा फोल्डर (डिब्बा) काउंटर से चुरा कर अपने पास रख लिया और बच्चों के साथ दुकान से बाहर चली गई. उसके जाते ही बाकी की महिलाएं तुरंत दुकान से निकल पड़ीं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

रवि रस्तोगी कहते हैं कि जब महिलाएं गईं तो सारा सामान मिलाया गया तो पता चला कि जिस फोल्डर (डिब्बे) में सोने की 20 चेन रखी थीं वो गायब है. सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि ग्रुप में आई महिलाओं में से एक ने डिब्बा चुरा लिया है.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

रवि कहते हैं कि काफी खोजबीन करने के बाउजूद उनका कहीं पता नहीं चला. रवि कुमार रस्तोगी के मुताबिक 20 सोने की चेन लगभग 168 ग्राम की थीं जो कि 12 लाख के आस पास रही हैं. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

सर्राफा एसोशिएशन ने कहा नहीं हुई कार्रवाई तो होगा धरना 

फतेहपुर के चौक बाजार में दिनदहाड़े धोखाधड़ी करते हुए लाखों की चोरी के चलते सर्राफा एसोशिएशन पूरी तरह से लामबंद हो रहा है. अध्यक्ष पप्पन रस्तोगी कहते हैं कि पुलिस ने हमारे साथी की एफआईआर देर से दर्ज की और अभी तक कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि जिले में इसी तरह से कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं कुछ गैंग को पकड़ा भी गया है लेकिन पुलिस की उदासीनता से लग रहा है कि वो कोई कार्रवाई करना नहीं चाहती है. पप्पन रस्तोगी ने कहा कि मंगलवार से पूरा सर्राफा एसोशिएशन धरना प्रदर्शन करेगा.

वहीं कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने मीडिया को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं को चिन्हित कर धरपकड़ की जा रही है.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us