Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में पकड़ा गया अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गैंग ! काली बुलेरो से ज्वैलरी शॉप को करते थे टार्गेट

Fatehpur UP News: फतेहपुर में पकड़ा गया अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गैंग ! काली बुलेरो से ज्वैलरी शॉप को करते थे टार्गेट
फतेहपुर पुलिस ने पकड़ा अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गैंग : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस ने ऐसे शातिर अंतर्जनपदीय गैंग को पकड़ा है जो टप्पेबाजी करते हुए लोगों को चूना लगाता था. घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र की है जबकि शातिरों का यह गैंग हरदोई (Hardoi) का रहने वाला है.

फतेहपुर पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले शातिरों को पकड़ा 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की फतेहपुर (Fatehpur) पुलिस की गिरफ्त में एक ऐसा अंतर्जनपदीय गैंग हत्थे चढ़ा है जो टप्पेबाजी करते हुए लोगों के जेवरात लूट लेता था. ताज़ा मामला जहानाबाद (Jahanabad) थाना क्षेत्र का है जहां पिछले 10 अप्रैल को ज्वैलरी शॉप को टप्पेबाजों ने शिकार बनाया था. पुलिस पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो महिलाएं हैं जबकि एक महिला अभी भी फरार है. पुलिस के मुताबिक सभी टप्पेबाज जनपद हरदोई (Hardoi) के रहने वाले हैं.

काली बुलेरों में सवार शातिर ज्वैलरी शॉप को करते थे टार्गेट 

फतेहपुर के जहानाबाद कस्बे में बीते 10 अप्रैल को मनोज कुमार की ज्वैलरी की दुकान से टप्पेबाजी करते हुए सोने के आभूषण चोरी हुए थे. सूचना पर पहुंची ने मामला दर्ज करते हुए शातिरों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी और सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों से आरोपियों को पकड़ने में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सारे शातिर फिर से कस्बे में किसी ज्वैलरी शॉप को टार्गेट करने आए थे तभी मुखविर की सूचना पर पुलिस ने इस गैंग को पकड़ लिया. जबकि एक महिला आरोपी रिंकी शुक्ला पत्नी शिवपूजन शुक्ला निवासी नयापुरवा थाना बेनीगंज जनपद हरदोई पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गई.

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक अंतर्जनपदीय शातिर गैंग है जो टप्पेबाजी करते हुए ज्वैलर्स को टार्गेट करता था. उन्होंने कहा कि ये सारे आरोपी दो गुटों में बंट कर घटना को अंजाम देते थे. एक गुट ज्वैलरी की दुकान में पहले पहुंच कर सोने चांदी के जेवरात देखने के बहाने निकलवाता था और दूसरा ग्रुप दुकान में आने के बाद दुकानदार का ध्यान भटकाता था उसी समय पहला ग्रुप नकली जेवरातों से अदला बदली कर देता था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

एएसपी ने कहा कि जहानाबाद कस्बे में ये शातिर काली बुलेरो से आए थे और घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर गैंग को गिरफ्तार करते हुए सामान को बरामद किया है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

हरदोई के इस गैंग के नाम कई जनपदों में हैं मुकदमें 

फतेहपुर में टप्पेबाजी करने वाला शातिर गैंग जनपद हरदोई का रहने वाला है. पुलिस ने जब इस गैंग का खुलासा किया तो जानकारी हुई की इसने एक साल पहले फतेहपुर के चांदपुर थाने में भी टप्पेबाजी की थी. इस अंतर्जनपदीय गैंग के सदस्यों पर हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी समेत कई जनपदों में आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. गैंग के सदस्यों के नाम हैं... 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम

  • ऋषि शुक्ला (24) पुत्र विष्णु शुक्ला निवासी नयापुरवा थाना बेनीगंज जनपद हरदोई
  • शिवम दुवे (21) पुत्र रामदत्त दुवे निवासी नयापुरवा थाना बेनीगंज जनपद हरदोई
  • शोभित दुवे (23) पुत्र राकेश दुवे निवासी भगवंत नगर थाना मल्लावां जनपद हरदोई
  • छुन्ना तिवारी (40) उर्फ उमा तिवारी पत्नी रतीन्द्र तिवारी नयापुरवा थाना बेनीगंज जनपद हरदोई
  • ऊषा दुवे (47) पत्नी राकेश दुवे निवासी भगवंत नगर थाना मल्लावां जनपद हरदोई
  • रिंकी शुक्ला पत्नी शिवपूजन शुक्ला निवासी नयापुरवा थाना बेनीगंज जनपद हरदोई (फरार)
फरार रिंकी शुक्ला का है बड़ा आपराधिक इतिहास 

फतेहपुर के जहानाबाद में हुई टप्पेबाजी के बाद जब पुलिस ने अपराधियों की कुंडली खंगाली तो पता चला कि इसके खिलाफ दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं. फरार रिंकी शुक्ला के खिलाफ अलग-अलग जनपदों में सर्वाधिक एफआईआर दर्ज हैं 

  1. मु0अ0सं0 629/20 धारा 41,411 भादवि थाना बेनीगंज जनपद हरदोई
  2.  मु0अ0सं0 596/22 धारा- 323/504/506 भादवि थाना बेनीगंज जनपद हरदोई 
  3. मु0अ0सं0 115/21 धारा 323/504/506 भादवि थाना बेनीगंज जनपद हरदोई
  4. मु0अ0सं0 114/24 धारा-323/504/506 भादवि थाना बेनीगंज जनपद हरदोई
  5. मु0अ0सं0 110/21 धारा-380/411 भादवि थाना गोमती नगर विस्तार जनपद लखनऊ
  6. मु0अ0सं0 112/21 धारा-380/411 भादवि थाना गोमती नगर विस्तार जनपद लखनऊ
  7. मु0अ0सं0 446/17 धारा 379/411 भादवि थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़
  8. मु0अ0सं0 377/22 धारा- 380/411 भादवि थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
  9. मु0अ0सं0 551/21 धारा-379/411 भादवि थाना मड़ियावा जनपद लखनऊ

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us