Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में तैनात महिला सिपाही का आवास में मिला श'व ! तीन महीने बाद होनी थी शादी

Fatehpur News: फतेहपुर में तैनात महिला सिपाही का आवास में मिला श'व ! तीन महीने बाद होनी थी शादी
फतेहपुर के थरियांव में तैनात महिला सिपाही प्रियंका सरोज ने की आत्महत्या : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में तैनात महिला आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. घटना की जानकारी होते ही महकमें में हड़कंप मच गया. मामला थरियांव थाने (Thariaon Thana) का है.

Fatehpur Sipahi Suicide News: यूपी के फतेहपुर में तैनात महिला सिपाही ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आरक्षी पिछले पांच सालों से थरियांव थाने में आरक्षी के पद पर तैनात थी.

रविवार रात करीब 12 से एक बजे के बीच थाना परिसर में बने आवास की तीसरी मंजिल में फांसी लगा ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

जौनपुर की रहने वाली थी महिला सिपाही

जौनपुर (Jaunpur) के पतौरा की रहने वाली प्रियंका सरोज (Priyanka Saroj) साल 2018 बैच की महिला आरक्षी थी. बताया जा रहा है कि पिछले पांच सालों से वह फतेहपुर के थरियांव थाने में कार्यरत थी. रविवार को ड्यूटी खत्म करने बाद परिसर में बने तीसरी मंजिल के आवास पर चली गई.

जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 12 से एक के बीच थाने में तैनात एसएसआई विनोद को किसी ने फोन करके बताया कि प्रियंका सरोज जान देने जा रही हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम आवास पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था. पुलिस जैसे ही दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंची तो महिला सिपाही का शव फांसी से लटका मिला और उसकी मौत हो चुकी थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

पिता ने लगाया बेटे के साले पर आरोप, तीन महीने बाद थी शादी

थरियांव थाना परिसर में महिला सिपाही प्रियंका सरोज की आत्महत्या के बाद उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई. पिता संकठा प्रसाद ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी 18 नवंबर को होनी थी लेकिन बेटे का साला उससे शादी करने का दबाव बना रहा था जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली. आरोप है कि साले के परिजन भी शादी के लिए दबाव बना रहे थे. 

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

देर रात आरोपी से बात करने के बाद आरक्षी ने लगाई फांसी 

प्रियंका के पिता संकठा प्रसाद का आरोप है कि बेटे का साला उनकी बेटी को बार-बार फोन करके शादी दबाव बनाता था. रविवार को देर रात उसी ने बेटी को फोन किया था जिससे वह नाराज और आहत हो कर उससे कह रही थी कि मैं आत्महत्या कर लूंगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि रात में इस प्रकार की बात होने के बाद आरोपी ने थाने में तैनात एसएसआई विनोद को फोन करने प्रियंका के सुसाइट की बात बताई जब तक पुलिस वाले वहां पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने क्या बताया..

थाने के अंदर महिला सिपाही के आत्महत्या करने बाद महकमें में हड़कंप मच गया. परिजनों को जानकारी देने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला के रिश्तेदार ने पुलिस को फांसी लगाए जाने की बात बताई थी. आरक्षी ने जिन कारणों से फांसी लगाई है उसकी जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us