Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bindki Fatehpur News: फतेहपुर के राम जानकी मंदिर में खंडित की गईं मूर्तियां ! लोगों का फूटा गुस्सा, घंटों लगा जाम

फतेहपुर के बिंदकी दरवेशाबाद स्थित राम मंदिर मंदिर में तोड़ी गई मूर्तियां लोगों ने सड़क की जाम: Image Yugantar Pravah

Bindki Fatehpur News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में खंडित की गईं राम जानकी मंदिर (Ram Janki Mandir) की मूर्तियां. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम करते हुए किया विरोध प्रदर्शन. घटना बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के दरवेशाबाद की है.

Bindki Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सामाजिक माहौल खराब करने के लिए कुछ अराजकतत्वों ने मंदिर की एक नहीं कई मूर्तियों को खंडित कर दिया. घटना बीती रात बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के दरवेशाबाद स्थित राम जानकी मंदिर (Ram Janki Mandir) की है.

बताया जा रहा है कि गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया. जानकारी मिलते ही प्रशासन के हांथ पैर फूल गए. आनन-फानन में बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया.

रात के अंधेरे में तोड़ दी गईं राम जानकी मंदिर की मूर्तियां 

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के दरवेशाबाद स्थित राम जानकी मंदिर की मूर्तियां सोमवार देर अराजकतत्वों ने तोड़ दी. बताया जा रहा है कि सुबह मंदिर की देखरेख करने वाले गौतम कुमार जब पहुंचे तो राम, सीता, लक्ष्मण सहित शिव जी की प्रतिमाएं टूटी मिली.

देखते ही देखते बात पूरे ग्रामीणों में फैल गई. गुस्साए ग्रामीणों ने अराजक लोगों को पकड़ने की मांग को लेकर बिंदकी फतेहपुर मार्ग को जाम कर दिया. जानकारी होते ही सीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. लेकिन ग्रामीण अपनी मांग को लेकर डटे रहे. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार

एसडीएम बिंदकी ने कहा दर्ज होगा मुकदमा 

राम जानकी मंदिर में मूर्तियां खंडित होने पर ग्रामीणों ने घंटों मार्ग को जाम रखा. एसडीएम बिंदकी अर्चना अग्निहोत्री ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी की दरबेशाबाद में मंदिर की मूर्तियां खंडित किए जाने पर ग्रामवासियों ने बिन्दकी-फतेहपुर मार्ग को जाम कर दिया था.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा तत्काल पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया गया है. वर्तमान में यातायात सुचारू रूप से संचालित है. पुलिस द्वारा जानकारी करते हुए मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

विहिप ने कहा पुलिस की उदासीनता से जिले में हो रही घटनाएं 

राम जानकी मंदिर की मूर्तियां खंडित होने पर विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय कहते हैं कि पुलिस की उदासीनता और निष्क्रियता के चलते जिले में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि मंदिरों को सीधे तौर पर टार्गेट किया जा रहा है.

वीरेंद्र पांडेय कहते हैं कि मंदिरों से मूर्तियां चोरी हो जाती हैं तोड़ दी जाती हैं और पुलिस कुछ नहीं करती है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि राम जानकी मंदिर में फिर से मूर्तियों की स्थापना करवाते हुए तोड़ने वाले अराजकतत्वों को पकड़ कर दंडित किया जाए नहीं बड़ा आंदोलन होगा.

20 Aug 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Bindki Fatehpur News: फतेहपुर के राम जानकी मंदिर में खंडित की गईं मूर्तियां ! लोगों का फूटा गुस्सा, घंटों लगा जाम

Bindki Fatehpur News

Bindki Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सामाजिक माहौल खराब करने के लिए कुछ अराजकतत्वों ने मंदिर की एक नहीं कई मूर्तियों को खंडित कर दिया. घटना बीती रात बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के दरवेशाबाद स्थित राम जानकी मंदिर (Ram Janki Mandir) की है.

बताया जा रहा है कि गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया. जानकारी मिलते ही प्रशासन के हांथ पैर फूल गए. आनन-फानन में बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया.

रात के अंधेरे में तोड़ दी गईं राम जानकी मंदिर की मूर्तियां 

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के दरवेशाबाद स्थित राम जानकी मंदिर की मूर्तियां सोमवार देर अराजकतत्वों ने तोड़ दी. बताया जा रहा है कि सुबह मंदिर की देखरेख करने वाले गौतम कुमार जब पहुंचे तो राम, सीता, लक्ष्मण सहित शिव जी की प्रतिमाएं टूटी मिली.

देखते ही देखते बात पूरे ग्रामीणों में फैल गई. गुस्साए ग्रामीणों ने अराजक लोगों को पकड़ने की मांग को लेकर बिंदकी फतेहपुर मार्ग को जाम कर दिया. जानकारी होते ही सीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. लेकिन ग्रामीण अपनी मांग को लेकर डटे रहे. 

एसडीएम बिंदकी ने कहा दर्ज होगा मुकदमा 

राम जानकी मंदिर में मूर्तियां खंडित होने पर ग्रामीणों ने घंटों मार्ग को जाम रखा. एसडीएम बिंदकी अर्चना अग्निहोत्री ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी की दरबेशाबाद में मंदिर की मूर्तियां खंडित किए जाने पर ग्रामवासियों ने बिन्दकी-फतेहपुर मार्ग को जाम कर दिया था.

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा तत्काल पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया गया है. वर्तमान में यातायात सुचारू रूप से संचालित है. पुलिस द्वारा जानकारी करते हुए मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विहिप ने कहा पुलिस की उदासीनता से जिले में हो रही घटनाएं 

राम जानकी मंदिर की मूर्तियां खंडित होने पर विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय कहते हैं कि पुलिस की उदासीनता और निष्क्रियता के चलते जिले में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि मंदिरों को सीधे तौर पर टार्गेट किया जा रहा है.

वीरेंद्र पांडेय कहते हैं कि मंदिरों से मूर्तियां चोरी हो जाती हैं तोड़ दी जाती हैं और पुलिस कुछ नहीं करती है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि राम जानकी मंदिर में फिर से मूर्तियों की स्थापना करवाते हुए तोड़ने वाले अराजकतत्वों को पकड़ कर दंडित किया जाए नहीं बड़ा आंदोलन होगा.

Latest News

पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
श्रावण पुत्रदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है. संतान सुख की कामना करने वाले दंपतियों...
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे
Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

Follow Us