Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत ! मोबाइल फटने से हुआ हादसा, बहन की हालत गंभीर

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत ! मोबाइल फटने से हुआ हादसा, बहन की हालत गंभीर
कौशांबी के भाई बहन खागा जा रहे थे बड़ी बहन से मिलने मोबाइल फटने से हुआ हादसा (प्रतीकात्मक फोटो) : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में स्कूटी सवार भाई-बहन का मोबाइल फटने से अनियंत्रित गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में भाई की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल बहन को प्रयागराज रैफर किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में स्कूटी सवार भाई-बहन की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होने से ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल बहन को प्रयागराज (Prayagraj) के लिए रैफर किया गया है.

घटना रविवार खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के पास की है. बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी में भाई के जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया (Fatehpur Mobile Blast) जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रक्षाबंधन पर बड़ी बहन से मिलने जा रहा था भाई

कौशांबी (Kaushambhi) जिले के कड़ा धाम थाना (Kada Dham Thana) क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी श्रवण कुमार (28) पुत्र बद्री प्रसाद अपनी छोटी बहन रोशनी (21) के साथ स्कूटी से बड़ी बहन शोभना की ससुराल खागा (Khaga) जा रहा था.

बताया जा रहा है कि खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के पास जैसे ही वह पहुंचा तो जेब में रखा उसका मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया. मोबाइल के धमाके से स्कूटी सवार श्रवण अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा. हादसा इतना भीषण था कि श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

आस-पास के लोगों ने युवती को सड़क से बाहर करते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज घायल रोशनी को हरदो सीएचसी भेजा जहां गंभीर हालत में उसे प्रयागराज रैफर कर दिया गया. 

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

मौका पाकर ट्रक चालक हुआ फरार 

स्कूटी और ट्रक की टक्कर के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. जानकारी मिलने पर श्रवण की बड़ी बहन शोभना और उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) से पहले हुई घटना से सभी को बड़ा आघात हो गया. खागा कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us