Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: अब संध्या को भूल आओ..वो शबनम बन चुकी है..पूरे परिवार को मरवा दूंगा..चार लोगों के खिलाफ एफआईआर

Fatehpur News: अब संध्या को भूल आओ..वो शबनम बन चुकी है..पूरे परिवार को मरवा दूंगा..चार लोगों के खिलाफ एफआईआर
फतेहपुर में धर्मांतरण के चलते चार पर मुकदमा : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक शादीशुदा महिला को बहलाकर धर्मांतरण कराने के चलते चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. घटना बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र की है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक शादीशुदा हिंदू महिला को बहलाकर कुछ लोगों ने धर्म विशेष में धर्मांतरण करा दिया है. पिता की तहरीर पर शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि कानपुर नगर (Kanpur Nagar) के घाटमपुर थाना (Ghatampur Thana) क्षेत्र के सिकवाड़ा का रहने वाला अमन कुरैशी (30) पुत्र अबरार कुरैशी महिला को घर से अपने साथ ले गया.

एक साल पहले हुई थी युवती की शादी

फतेहपुर (Fatehpur) के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक वर्ष पहले कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र में हुई थी. महिला के पिता ने तहरीर में बताया कि अमन कुरैशी बेटी की शादी के पहले से गांव में मवेशियों की खरीद फरोख्त के लिए आया करता था तभी से उसकी नज़र बेटी पर थी. कई बार उसने बेटी को परेशान करने की कोशिश की लेकिन वह उसके झांसे में नहीं आई. 

मायके आई थी युवती, अमन के साथ हुई गायब 

ससुराल से मायके में रह रही युवती को परिजनों की गैर मौजूदगी में बीते 9 मई को अमन बहलाकर अपने साथ ले गया और उसका धर्मपरिवर्तन करा दिया. पिता ने कहा कि घर आने पर जब बेटी नहीं मिली तो आस-पास के लोगों ने बताया कि वो अमन के साथ गई है.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

बताया जा रहा है कि जब युवती के पिता ने अमन और उसके पिता से बात की तो उन लोगों ने कहा कि "अब बेटी को भूल जाओ वो संध्या से शबनम बन चुकी है..खोज ख़बर करने पर पूरे परिवार को मरवा दूंगा" 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

धर्मपरिवर्तन का सिंडिकेट चलाता है पूरा परिवार

युवती के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमन कुरैशी उसका पिता अबरार साला नफीस और पत्नी मुबीना सहित कई मौलवी धर्मपरिवर्तन का सिंडिकेट चलाते हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग लड़कियों को बहलाकर फतेहपुर लाते हैं और धर्मपरिवर्तन कराकर उनका निकाह करा देते हैं. 

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

कोर्ट के आदेश से दर्ज हुआ चार लोगों पर मुकदमा

बीते 9 मई को घर से गायब हुई पुत्री के लिए पिता कई दिनों तक थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई. युवती के पिता का कहना है कि पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के साथ-साथ मुख्यमंत्री और महिला आयोग में भी पत्राचार किया गया जब एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो मजबूरन कोर्ट का सहारा लेना पड़ा.

कोर्ट के आदेश पर शनिवार को बकेवर पुलिस ने अमन कुरैशी (30) पुत्र अबरार कुरैशी, अबरार कुरैशी (58), मुबीना (52) पत्नी अबरार और नफीस कुरैशी (36) पुत्र सन्नो निवासीगण सिकवाड़ा थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. प्रभारी कांति सिंह ने कहा कि जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us