Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर के फूफा ने भतीजी से रचा ली शादी ! पत्नी ने ऐसा पीटा फूफा से निकल गया फू..

Fatehpur News Today: फतेहपुर के फूफा ने भतीजी से रचा ली शादी ! पत्नी ने ऐसा पीटा फूफा से निकल गया फू..
फतेहपुर के फूफा ने भतीजी से रचा ली शादी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में रहने वाले एक फूफा ने अपनी बांदा (Banda) वाली भतीजी से कड़ा धाम में शादी कर ली. मौके पर पहुंची पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी.

Fatehpur News Today: यूपी के फतेहपुर में रहने वाले फूफा ने इसी हलचल पैदा कर दी की दो जिलों में कोहराम मच गया. बांदा (Banda) से भाग कर आई भतीजी ने कौशांबी (Kaushambi) के कड़ा धाम (Kada Dham) मंदिर में शादी रचा ली.

युवक की पत्नी को जब जानकारी हुई तो भाइयों के साथ पहुंच गई. फिर क्या था घंटों ड्रामा हुआ और बाद ऐसी सुताई हुई की फूफा का फू.. निकल गया. 

फतेहपुर के धाता का रहने वाला है इश्कबाज फूफा...

फतेहपुर (Fatehpur) के धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले 30 वर्षीय युवक की कुछ साल पहले बांदा (Banda) जिले में शादी हुई थी. युवक अक्सर अकेले और पत्नी के साथ अपने ससुराल जाया करता था.

fatehpur_love_affairs_story_yugantar_pravah
फतेहपुर लव अफेयर स्टोरी (प्रतिकात्मक फोटो) image Credit Original Source

जीविकोपार्जन के लिए उसने किशनपुर कस्बे में एक मेडिकल स्टोर भी खोल रहा था. बताया जा रहा है कि कभी गांव से बांदा तो कभी किशनपुर की दुकान बंद कर ससुराल चला जाता था. जानकारी के मुताबिक पत्नी के बड़े भाई की 20 वर्षीय बेटी यानी की भतीजी से उसकी दोस्ती हो गई. इश्क ऐसा परवान चढ़ा की युवक ने पत्नी को छोड़ भतीजी से शादी करने की ठान ली. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

बांदा का प्यार पहुंचा फतेहपुर, दोनों ने रचा ली शादी 

फूफा-भतीजी के प्रेम ने जिलों की सीमाएं पार कर ली. जानकारी के मुताबिक युवक की पत्नी कुछ दिनों के लिए मायके गई हुई थी. युवक भी अपनी ससुराल गया था वहीं दोनों प्रेमियों ने अचानक प्लान बनाया. बताया जा रहा है कि युवक पत्नी को छोड़कर वापस चला आया.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

इसी बीच गुरुवार को भतीजी अपने गांव से भाग कर फूफा के पास पहुंच गई. दोनो ने कौशांबी स्थित शीतला माता मंदिर में शादी रचा ली. पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई तो वो किशनपुर अपने भाइयों के साथ पहुंच गई.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

फिर क्या था घंटों ड्रामा चलता रहा और पत्नी ने भाइयों के साथ लात घूंसो डंडे से जमकर पिटाई कर दी. आस पास के लोगों ने जब सुना तो सबको बहुत हैरानी हुई. कुछ लोग इस घटना को सुन लोट पोट होते रहे. जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष बाद में अपने घर चले गए.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us