Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In Kaushambi: कौशांबी में नाबा'लिग से रे'प करते प्रिंसिपल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल ! छात्रा ट्रेन के आगे कूदी

Crime In Kaushambi: कौशांबी में नाबा'लिग से रे'प करते प्रिंसिपल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल ! छात्रा ट्रेन के आगे कूदी
कौशांबी में प्रिंसिपल ने नाबालिग से किया रेप : Image Credit Original Source

Kaushambi News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) जिले में एक स्कूल प्रिंसिपल (Principal) ने नाबालिग छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया जिसका वीडियो सोशल में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ट्रेन के आगे कूद गई. मामला कोखराज थाना (Kokhraaj Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए धड़पकड़ में जुट गई है.

Crime In Kaushambi: यूपी के कौशाम्बी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक प्रिंसिपल छात्रा के साथ घिनौनी हरकत करते हुए रेप कर रहा था जिसका वीडियो किसी बना लिया और उसको वायरल कर दिया.

मामला कोखराज थाना (Kokhraaj Thana) क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग छात्रा शनिवार को ट्रेन के आगे कूद गई जिसे आस पास के लोगों ने बचाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया. ताज़ा जानकारी के मुताबिक पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी प्रिंसिपल की तलाश में जुट गई है.

अप्रैल महीने का बताया जा रहा है वायरल वीडियो 

कौशांबी (Kaushambi) जनपद के कोखराज थाना (Kokhraaj Thana) क्षेत्र के अंतर्गत संचालित RSS के एक विद्यालय के प्रिंसिपल डीके मिश्रा (DK Mishra) की एक गंदी करतूत कैमरे में कैद हो चुकी है. जो की सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है.

आरोप है कि परिजनों की गैर मौजूदगी में प्रिंसिपल क्षेत्र की छात्रा के घर पहुंच गया और गंदी हरकत करते हुए उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो अप्रैल माह का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद शनिवार को पीड़िता ने सुसाइड करने का प्रयास किया लेकिन किसी प्रकार उसकी जान बचा ली गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बताया जा रहा है कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पीड़िता की मां ने कोखराज थाने में आरोपी डीके मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते प्रिंसिपल लगातार फरार चल रहा है जिसकी वजह से छात्रा ने आत्महत्या करने का प्रयास किया.

क्या राजनीतिक संरक्षण के चलते पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई?

कौशांबी में अश्लीलता का ऐसा कारनामा वायरल होने के बाद  पुलिस की लापरवाही सामने आई है नतीजन पीड़िता की जान पर बन आई. जानकारों की माने तो RSS का विद्यालय होने और प्रिंसिपल की राजनीतिक पकड़ के चलते पुलिस ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है.

वहीं छात्रा के सुसाइट अटेम्प्ट करने के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए हैं और आरोपी के लिखाफ पास्को एक्ट में मामला दर्ज करते हुए धड़पकड़ तेज कर दी है.

Related Posts

Latest News

Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद खौफनाक घटना में बदल गया. आरोप...
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

Follow Us