Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर के पिछड़े गांव का बेटा सेना में बना लेफ्टिनेंट ! किसान पिता के छलके आंसू

Fatehpur News Today: फतेहपुर के पिछड़े गांव का बेटा सेना में बना लेफ्टिनेंट ! किसान पिता के छलके आंसू
फतेहपुर का संदीप पाल बना लेफ्टिनेंट : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पिछड़े गांव के संदीप कुमार पाल (Sandeep Kumar Pal) ने NDA की परीक्षा पास कर सेकेंड लेफ्टिनेंट (lieutenant) बन गए हैं. उन्होंने एनडीए की परीक्षा में 26 वीं रैंक अर्जित की थी. ट्रेनिंग के बाद वर्दी में देख माता-पिता के आंसू छलक पड़े.

Fatehpur News Today: सेना में जाने की हसरत और माता-पिता के सपनों ने फतेहपुर के लाल को बुलंदी तक पहुंचा दिया है. जिले के यमुना कटरी क्षेत्र के जीत सिंह का डेरा मजरे सरकंडी गांव के साधारण किसान परिवार में जन्में संदीप कुमार पाल (Sandeep Kumar Pal) सेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट बन गए हैं उनको NDA परीक्षा में 26 वीं रैंक मिली थी.

संदीप ने माता-पिता के साथ-साथ अपने जनपद का भी नाम रोशन किया है. बताया जा रहा है कि जैसे ही कि सेना के अधिकारियों द्वारा देहरादून में वर्दी बैज पहनाया गया तो माता-पिता के खुशी के आंसू छलक पड़े. जीत सिंह के डेरा में इस अवसर पर मिठाइयां बांटी गईं हैं. 

किसान का बेटा बना लेफ्टिनेंट, गांव से ली प्रारंभिक शिक्षा 

फतेहपुर (Fatehpur) के बहुआ ब्लॉक (Bahua Block) के जीत सिंह का डेरा मजरे सरकंडी के रहने वाले किसान इंद्रसेन पाल के बेटे संदीप पाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन पिता का सम्मान बढ़ा दिया है. संदीप की मां मंजू पाल सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं.

प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही विद्यालय से हुई. बताया जा रहा है कि संदीप ने ज्ञान विद्या परीक्षा पास की थी जिसके बाद उन्हें आवासीय विद्यालय सीतापुर भेज दिया गया था. इंटर की परीक्षा पास करने के बाद संदीप NDA की परीक्षा में शामिल हुए और 26 वीं रैंक अर्जित की.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

पिता इंद्रसेन कहते हैं कि उनका बेटा बचपन से ही मेधावी था. उसका सपना था कि देश के लिए काम करूंगा. उसके जज्बे को देख कर हम लोगों ने सदैव उसको प्रोत्साहित किया. 

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

चार साल की ट्रेनिंग के बाद मिली वर्दी, माता-पिता भी हुए सम्मानित 

संदीप को एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद तीन साल की ट्रेनिंग के लिए पुणे भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक पुणे की ट्रेनिंग खत्म हुई तो उसे देहरादून में एक साल की ट्रेनिंग दी गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बताया जा रहा है कि बीते 8 जून को संदीप के पिता और मां को भी देहरादून बुलाया गया था. संदीप को लेफ्टिनेंट की वर्दी पहनाने के बाद इंद्रसेन और मंजू पाल को भी सम्मानित किया गया. सेना की वर्दी में बेटे को देख माता पिता अपने आंसू नहीं रोंक पाए और बेटे को गले से लगा लिया. गांव पहुंचने के बाद खुशियां मनाई गईं और बधाईयों का ताता घर में लगा रखा

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us