Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में जुआरी बेटे ने 50 लाख के लिए मां को उतारा मौत के घाट ! पिता को मारने की थी साज़िश

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में जुआरी बेटे ने 50 लाख के लिए मां को उतारा मौत के घाट ! पिता को मारने की थी साज़िश
फतेहपुर में बेटे ने की मां की हत्या : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक जुआरी कलयुगी बेटे ने 50 लाख के लिए अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया. बीमा के पैसों के लिए पिता को भी हटाने की थी साज़िश. घटना धाता (Dhata) थाना क्षेत्र के अढौली (Adhauli) गांव की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

फतेहपुर में जुआरी बेटे का कलयुगी कारनामा, मां की कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक ऐसे कलयुगी बेटे का कारनामा सामने आया है जिसने 1 करोड़ रुपए के लिए अपने मां बाप को रास्ते से हटाने की साज़िश रच डाली. मां प्रभा देवी का तो कत्ल करने में कामयाब हो गया लेकिन पिता रोशन सिंह उसकी हरकत को भांप गए और बच निकले. घटना मंगलवार धाता (Dhata) थाना क्षेत्र के अढौली गांव की है. काफी खोजबीन के बाद बुधवार महिला का शव सेमरी यमुना घाट के किनारे मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार हत्यारोपी हिमांशु की तलाश में जुट गई है.

1 करोड़ बीमा के लिए रच डाली हत्या की साज़िश

फतेहपुर (Fatehpur) के धाता (Dhata) थाना क्षेत्र के अढौली गांव निवासी रोशन सिंह के दो पुत्र हैं. बड़ा बेटा अंकुर और छोटा बेटा हिमांशु. जानकारी के मुताबिक रोशन सिंह के प्रयागराज में रहने वाले रिटायर्ड फौजी भाई लाल सिंह की कोई संतान नहीं है जिसकी वजह से उन्होंने अंकुर को गोद ले रखा है. हिमांशु गांव में अपनी मां प्रभा और पिता रोशन सिंह के साथ रहता था. लेकिन गलत संगत और नशे की आदत ने उसे बिगाड़ दिया. ऑनलाइन जुएं की आदत के कारण उसने कई लोगों से पैसे भी उधार लिए लेकिन सब जुएं में हार गया. बताया जा रहा है कि उसने घर के जेवर चुराकर बेंच दिया और जुएं में हार गया जिसकी वज़ह से घर में विवाद हो रहा था. 

लाखों के जेवर चुरा कर बेंच डाला, पिता ने फटकारा तो किया षड्यंत्र 

25-26 साल के हिमांशु ने घर के सोने चांदी के लाखों के जेवर चुराकर बेंच डाले और जुएं में हार गया रोशन सिंह को जब जानकारी हुई तो घर में काफी विवाद हुआ. जानकारों की माने तो हिमांशु ने किसी से पिता की बात करवाई जिसने जेवर लौटने की बात कही लेकिन जेवर बिना पैसे वापस किए कैसे मिलेंगे इस बात से परेशान हत्यारोपी ने अपने ही मां बाप को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की.

fatehpur_dhata_news_murder
फतेहपुर में प्रभा देवी के शव की जांच करती पुलिस : युगान्तर प्रवाह

जानकारी के मुताबिक रोशन सिंह प्रत्येक मंगलवार चित्रकूट के राजापुर हनुमान मंदिर जाते हैं और दोपहर बाद तक वापस लौटते हैं. मंगलवार सुबह पिता के जाने के बाद हिमांशु ने सुबह ही मां प्रभा देवी की घर में हत्या कर दी और ट्रैक्टर ट्राली से उसे सेमरी यमुना घाट ले जाकर फेंक आया. घर लौटे पिता ने जब उसकी मां के विषय में पूछा तो हिमांशु ने कहा मां ननिहाल चली गई हैं काफी देर बाद जब रोशन सिंह ने अपनी ससुराल में पता किया तो पता चला कि वो वहां नहीं पहुंची जिससे परेशान होकर रोशन उन्हें खोजने लगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

खोजबीन करते हुए जब रात हो गई तो वो घर में सो गए तभी रात को उन्हें कुछ आहट हुई तो देखा कि कोई धारदार हथियार रखा हुआ है जिसे देख वो बहार भागे. हत्यारोपी को जब आशंका हुई तो वह रात से ही फरार हो गया. बुधवार जब ग्रामीणों की सहायता से खोजबीन की गई तो घाट किनारे प्रभा देवी का शव मिला.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

रात में साथियों के साथ शव को ठिकाने लगाने गया था हिमांशु 

हिमांशु के पिता को जब प्रभा नहीं मिली तो घर पर आराम करने चले गए. जानकारों की माने तो रात करीब 11 बजे हिमांशु अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से शव को ठिकाने लगाने पहुंचा था क्योंकि दिन में ग्रामीणों की वजह से शव को ऐसे ही फेंक कर चला आया था लेकिन जब वह घाट पहुंचा तो चौकीदार को देख फरार हो गया. इसके बाद उसने पिता को रास्ते से हटाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब ना हो सका.

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

कई महीनों से रची जा रही थी हत्या की पटकथा 

हिमांशु नशे और जुएं का इतना आदी था कि उसने अपने मां बाप का ही सौदा कर डाला. बताया जा रहा है कि करीब दो से तीन महीने पहले उसने एक बीमा एजेंट के माध्यम से रोशन सिंह और प्रभा देवी का लगभग एक करोड़ का जीवन बीमा करा दिया और खुद उसका नॉमिनी बन. मां बाप को रास्ते से हटाने के बाद बीमा क्लेम उसे मिल जाता जिसका वो प्लान बना रहा था. प्रभा देवी का शव मिलने के बाद रोशन सिंह ने पुलिस को सारी जानकारी दी पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारोपी और इसके साथियों की तलाश कर रही है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us