Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Banda News: सांप पकड़ने गए युवक के हाथ में लिपट गया कोबरा ! शरीर में सांप के टैटू के अलावा छाती पर लिखा था मौत, फिर..

Banda News: सांप पकड़ने गए युवक के हाथ में लिपट गया कोबरा ! शरीर में सांप के टैटू के अलावा छाती पर लिखा था मौत, फिर..
बाँदा में युवक को सांप ने काटा, image credit original source

Banda News In Hindi

यूपी (Up) के बांदा (Banda) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां सांप पकड़ने (Caught Snake) गए एक शख्स को सांप के साथ खेलना भारी पड़ गया. दरअसल मरने वाला युवक सांप पकड़ने का काफी शौकीन था. सांप मिलने की सूचना पर वह एक कुएं में उतरा और उसने सांप तो निकाल लिया, लेकिन खेलने के दौरान सांप के काटने से उसकी मौत हो गई. उस शख्स के पूरे शरीर में सांप के टैटू (Tattoo) बने हुए थे तो वही उसने अपनी छाती पर मौत का टैटू (Tattoo) भी लिखवा रखा था. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है.

कोबरा सांप के काटने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले के पैलानी (Pailani) थाना क्षेत्र के खपतिहा कला गांव (Khaptiha kala) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल इसी गांव का रहने वाला 30 वर्षीय रिंकू सिंह को सांप पकड़ना बहुत पसंद था, इसलिए जब कभी उसे गांव के आसपास की जगह से सांप मिलने की सूचना मिलती थी तो वह झटपट सांप पकड़ने के लिए पहुंच जाता था. ऐसे में उसको सूचना मिली कि गांव के एक कुएं में कोबरा सांप देखा गया है.

जिसकी सूचना पर रिंकू मौके पर पहुंचा और कुएं में उतरकर सांप (Snake) को बाहर निकालने के बाद जब उसके साथ खेल रहा था तभी तभी वह कोबरा सांप उसके हाथ से लिपट गया और अचानक उसे काट (Bitten) लिया जिसमें उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Bitten_by_snake_young_boy_death
सर्पदंश से मौत, image credit original source

छाती पर बनवा रखा था मौत का टैटू

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक रिंकू के शरीर को देखा तो एक बेहद चौका देने वाली चीज देखने को मिली दरअसल रिंकू को सांप पकड़ना इतना अच्छा लगता था कि उसने अपने शरीर पर सांप के कई टैटू भी बनवा रखे थे, लेकिन उसने अपनी छाती पर मौत नाम का एक टैटू भी मड़वा रखा था प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब वह सांप से खेल रहा था कि तभी सांप ने उसे अचानक काट लिया ऐसे में रिंकू ने फुर्ती दिखाते हुए सांप को भी मार डाला सांप की मौत के कुछ देर बाद ही रिंकू की भी मौत हो गई वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

परिजनों का हुआ बुरा हाल

इस पूरी घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि गांव में रहने वाला 30 वर्षीय रिंकू नाम के लड़के को सांप पकड़ना बहुत ही अच्छा लगता था. साप मिलने की सूचना पर वह कुएं में उतर गया उसने सांप को तो पकड़ लिया लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक वह सांप को अपने गले में डालकर काफी देर इधर-उधर घूमता रहा लेकिन जैसे ही सांप को मौका मिला सांप ने उसे डस लिया. इसके फौरन बाद उसने सांप को भी मार डाला फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us