Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में महिला टीचर को फंसा ले उड़े मास्टर साहब ! बीच क्लास से दोनों हुए फरार

Fatehpur News: फतेहपुर में महिला टीचर को फंसा ले उड़े मास्टर साहब ! बीच क्लास से दोनों हुए फरार
फतेहपुर में महिला टीचर के साथ फरार हुआ शिक्षक (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में महिला टीचर (Teacher) के साथ कॉलेज में पढ़ा रहे मास्टर साहब अचानक फरार हो गए. युवती के पिता की तहरीर पर थाना सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में इश्क मोहब्बत का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए हैं. दरअसल कॉलेज में पढ़ा रही महिला टीचर दोपहर बाद साथी शिक्षक के साथ ऐसा फरार हुई कि हड़कंप मच गया. घटना सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र की है.

बताया जा रहा है कि देर शाम घर न पहुंचने पर युवती के पिता ने चारो ओर जानकारी की तो पता चला बेटी के साथ पढ़ाने वाला शिक्षक उसे भगा ले गया है. पीड़ित ने युवक के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले में कार्रवाई के लिए जुट गई है.

बच्चों को पढ़ाते हुए टीचर से इश्क फरमाने लगा मास्टर 

फतेहपुर (Fatehpur) के थाना सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) के एक कॉलेज में पढ़ाते हुए महिला टीचर से ऐसा इश्क हुआ कि अचानक दोनों रफू चक्कर हो गए. 18 वर्षीय युवती के पिता ने तहरीर में जानकारी में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाती है.

बीते 23 अगस्त को सुबह घर से कॉलेज गई थी लेकिन देर शाम जब नहीं लौटी तो विद्यालय में जाकर पता किया. मौजूद स्टॉफ ने बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे वह निकल गई थी. घबराए परिजन उसकी आस पड़ोस और रिश्तेदारी में खोज करने लगे लेकिन कुछ पता नहीं चला. खोज ख़बर करने पर पता चला कि अल्लीपुर भादर का रहने वाले टीचर आलोक सिंह से उसकी नजदीकियां थी. 

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

शिक्षिका को स्कूटी सिखाता था टीचर, 18 साल होते ही हुआ फरार

पिता की तहरीर के आधार पर कॉलेज खत्म होने के बाद शिक्षक उनकी बेटी को स्कूटी सिखाने के बहाने अक्सर ले जाता था जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी. युवती के गायब होने पर जब आरोपी के घर जानकारी के लिए गए तो पता चला कि आलोक सिंह भी फरार है. आरोप है कि शिक्षक उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया है. जानकारी के मुताबिक फरार होने के दिन युवती 18 साल की हुई थी तभी शिक्षक ले उड़ा 

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

शिक्षक के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़ित पिता ने बेटी के न मिलने पर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी कहते हैं कि आरोपी शिक्षक आलोक सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तलाश की जा रही है. जल्द कार्रवाई होगी. वहीं परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us