Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Accident In UP: फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल, शादी में जाते समय ऐसे हुई घटना

फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत दो घायल (प्रतीकात्मक): Image Credit Original Source

फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हुसैनगंज–कड़ा मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक है. जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Accident In UP: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार की शाम खुशियों पर भारी पड़ गई. शादी में शामिल होने निकले युवक रास्ते में ऐसे हादसे का शिकार हुए कि तीन परिवार हमेशा के लिए उजड़ गए. सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हुसैनगंज–कड़ा मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हालत नाजुक होने पर एक को जिला अस्पताल रैफर किया गया है.

देर शाम हुआ भीषण हादसा, टकरा गईं बाईकें 

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 7 बजे सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां मशायक गांव के पास हुसैनगंज–कड़ा मार्ग पर यह दर्दनाक हादसा हुआ. सड़क पर आमने सामने से आ रही दो बाइकों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर कई मीटर तक घिसटते चले गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण जमा हो गए.

शादी में जा रहे थे श्याम सिंह, अरविंद और दुर्गेश

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतारा गांव निवासी 45 वर्षीय श्याम सिंह अपने भतीजे 30 वर्षीय अरविंद सिंह और तौरा गांव निवासी 26 वर्षीय दुर्गेश के साथ बाइक से कल्लनपुर गांव जा रहे थे. तीनों लोग बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे. घर में शादी की खुशियां थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी.

दूसरी बाइक पर सवार थे गौती के मोतीलाल

दूसरी बाइक सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गौती गांव निवासी मोतीलाल चला रहा था. आमने सामने टक्कर होने के बाद सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा तफरी का माहौल रहा. लोग घायलों को पहचानने और मदद करने में जुटे रहे. आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

Read More: फतेहपुर में शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, दहलीज पर बैठी दुल्हन देखती रही रास्ता, एक फोन कॉल ने तोड़ दिया सपना

तीन की मौत से हड़कंप, उजड़े परिवार 

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से हथगाम सीएचसी पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश, अरविंद सिंह और कमलेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं मोतीलाल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि श्याम सिंह का हथगाम सीएचसी में इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है.

Read More: Fatehpur News: 5000 साल पुराना महाभारत कालीन पारिजात धराशाई, लापरवाही ने छीन ली ऐतिहासिक धरोहर

सीओ और एसडीएम ने अस्पताल पहुंच ली जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही सीओ खागा दुर्गेशदीप और एसडीएम हथगाम अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने घायलों और मृतकों के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. सीओ खागा दुर्गेशदीप ने बताया कि दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं. एक घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान

26 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Accident In UP: फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल, शादी में जाते समय ऐसे हुई घटना

Accident In UP: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार की शाम खुशियों पर भारी पड़ गई. शादी में शामिल होने निकले युवक रास्ते में ऐसे हादसे का शिकार हुए कि तीन परिवार हमेशा के लिए उजड़ गए. सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हुसैनगंज–कड़ा मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हालत नाजुक होने पर एक को जिला अस्पताल रैफर किया गया है.

देर शाम हुआ भीषण हादसा, टकरा गईं बाईकें 

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 7 बजे सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां मशायक गांव के पास हुसैनगंज–कड़ा मार्ग पर यह दर्दनाक हादसा हुआ. सड़क पर आमने सामने से आ रही दो बाइकों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर कई मीटर तक घिसटते चले गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण जमा हो गए.

शादी में जा रहे थे श्याम सिंह, अरविंद और दुर्गेश

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतारा गांव निवासी 45 वर्षीय श्याम सिंह अपने भतीजे 30 वर्षीय अरविंद सिंह और तौरा गांव निवासी 26 वर्षीय दुर्गेश के साथ बाइक से कल्लनपुर गांव जा रहे थे. तीनों लोग बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे. घर में शादी की खुशियां थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी.

दूसरी बाइक पर सवार थे गौती के मोतीलाल

दूसरी बाइक सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गौती गांव निवासी मोतीलाल चला रहा था. आमने सामने टक्कर होने के बाद सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा तफरी का माहौल रहा. लोग घायलों को पहचानने और मदद करने में जुटे रहे. आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

तीन की मौत से हड़कंप, उजड़े परिवार 

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से हथगाम सीएचसी पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश, अरविंद सिंह और कमलेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं मोतीलाल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि श्याम सिंह का हथगाम सीएचसी में इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है.

सीओ और एसडीएम ने अस्पताल पहुंच ली जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही सीओ खागा दुर्गेशदीप और एसडीएम हथगाम अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने घायलों और मृतकों के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. सीओ खागा दुर्गेशदीप ने बताया कि दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं. एक घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में सौरा गांव के पास स्थित एक कमर्शियल वाहन यार्ड में मंगलवार को भीषण आग...
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड
25 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को दर्पण देख कर करें यात्रा ! जानिए सभी राशियों का राशिफल
Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा

Follow Us