Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: शादी समारोह के दौरान हुआ कुछ ऐसा दूल्हे के दोस्त को लगी गोली, मचा हड़कंप

फतेहपुर के बिंदकी में शादी के दौरान चली गोली (बाएं घायल रवि प्रताप सिंह दाएं प्रतीकात्मक फोटो): Image Yugantar Pravah

फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. बारात में शामिल दूल्हे के एक दोस्त को सीने में गोली लग गई. गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शादी समारोह खुशियों की जगह दहशत का कारण बन गया. बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में आयोजित विवाह कार्यक्रम के दौरान बारातियों के बीच मामूली कहासुनी अचानक हिंसा में बदल गई. इसी दौरान चली गोली दूल्हे के दोस्त के सीने में जा लगी, जिससे पूरे समारोह में हड़कंप मच गया.

गेस्ट हाउस के बाहर मैदान में बिगड़ा माहौल

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र के ललौली रोड स्थित फरीदपुर मोड़ के पास एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था. गेस्ट हाउस के सामने खुले मैदान में बाराती खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे.

इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. पहले तो लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया. अचानक गोली चलने की आवाज से पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई. महिलाएं और बच्चे डर के मारे चीखने लगे और कुछ लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

दूल्हे के दोस्त को सीने में लगी गोली

बताया जा रहा है कि गोली लगने से 40 वर्षीय रवि प्रताप सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. रवि प्रताप सिंह बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव के निवासी हैं और दूल्हे के करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं. गोली सीधे उनके सीने में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े. खून बहता देख आसपास मौजूद बारातियों में दहशत फैल गई. किसी को समझ नहीं आया कि गोली किसने और क्यों चलाई. शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं.

Read More: Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा

पुलिस ने पहुंचाया सीएचसी, हालत देख कानपुर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही बिंदकी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल रवि प्रताप सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी हालत को नाजुक बताया. सीने में गोली फंसी होने और अधिक खून बहने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के हैलट रैफर कर दिया. बताया जा रहा है कि रवि की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बाबू कांड ने पकड़ा तूल ! पत्नी ने DIOS और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, डीएम ने बैठाई जांच

शहर से बिंदकी आई थी बारात

जानकारी के अनुसार बारात शहर क्षेत्र से बिंदकी कोतवाली के जाफराबाद गांव आई थी. शादी समारोह सामान्य रूप से चल रहा था और किसी को अंदेशा नहीं था कि मामला इस कदर बिगड़ जाएगा. बारात में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिचित शामिल थे. घटना के बाद कई बाराती दहशत में आ गए और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा.

Read More: Fatehpur News: 5000 साल पुराना महाभारत कालीन पारिजात धराशाई, लापरवाही ने छीन ली ऐतिहासिक धरोहर

पुलिस ने कहा जांच कर होगी कार्रवाई

मामले में कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल ने पूछताछ में कहा है कि वह नहीं देख सका कि गोली किसने चलाई. उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण जा रहा है और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. आरोपी की जल्द पहचान कर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

26 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: शादी समारोह के दौरान हुआ कुछ ऐसा दूल्हे के दोस्त को लगी गोली, मचा हड़कंप

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शादी समारोह खुशियों की जगह दहशत का कारण बन गया. बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में आयोजित विवाह कार्यक्रम के दौरान बारातियों के बीच मामूली कहासुनी अचानक हिंसा में बदल गई. इसी दौरान चली गोली दूल्हे के दोस्त के सीने में जा लगी, जिससे पूरे समारोह में हड़कंप मच गया.

गेस्ट हाउस के बाहर मैदान में बिगड़ा माहौल

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र के ललौली रोड स्थित फरीदपुर मोड़ के पास एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था. गेस्ट हाउस के सामने खुले मैदान में बाराती खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे.

इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. पहले तो लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया. अचानक गोली चलने की आवाज से पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई. महिलाएं और बच्चे डर के मारे चीखने लगे और कुछ लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

दूल्हे के दोस्त को सीने में लगी गोली

बताया जा रहा है कि गोली लगने से 40 वर्षीय रवि प्रताप सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. रवि प्रताप सिंह बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव के निवासी हैं और दूल्हे के करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं. गोली सीधे उनके सीने में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े. खून बहता देख आसपास मौजूद बारातियों में दहशत फैल गई. किसी को समझ नहीं आया कि गोली किसने और क्यों चलाई. शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं.

पुलिस ने पहुंचाया सीएचसी, हालत देख कानपुर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही बिंदकी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल रवि प्रताप सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी हालत को नाजुक बताया. सीने में गोली फंसी होने और अधिक खून बहने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के हैलट रैफर कर दिया. बताया जा रहा है कि रवि की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है.

शहर से बिंदकी आई थी बारात

जानकारी के अनुसार बारात शहर क्षेत्र से बिंदकी कोतवाली के जाफराबाद गांव आई थी. शादी समारोह सामान्य रूप से चल रहा था और किसी को अंदेशा नहीं था कि मामला इस कदर बिगड़ जाएगा. बारात में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिचित शामिल थे. घटना के बाद कई बाराती दहशत में आ गए और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा.

पुलिस ने कहा जांच कर होगी कार्रवाई

मामले में कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल ने पूछताछ में कहा है कि वह नहीं देख सका कि गोली किसने चलाई. उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण जा रहा है और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. आरोपी की जल्द पहचान कर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
18 अप्रैल 2026 का राशिफल खास है क्योंकि अक्षय तृतीया का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का...
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद

Follow Us