Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा

फतेहपुर में खालू के इश्क में भांजी का सड़क पर ड्रामा: Image Credit Original Source

फ़तेहपुर जिले के शादीपुर इलाके में रिश्तों की हदों को छूता एक पारिवारिक मामला सामने आया. एक युवती अपने सगे मौसा के साथ रहने की ज़िद पर सड़क पर उतर आई. घंटों चला हंगामा, भारी भीड़ जुटी. परिजन युवती को जबरन घर ले गए. मामला इलाके में चर्चा बना हुआ है और सोशल मीडिया की सुर्खी बना हुआ है.

Fatehpur News: कभी मोहब्बत को सुकून कहा गया, कभी उसे इम्तिहान माना गया, मगर फ़तेहपुर में सामने आई यह दास्तान रिश्तों और जज़्बात के दरमियान फंसी हुई नज़र आई. शादीपुर की सड़क पर एक युवती खालू से इश्क़ की ज़िद लिए ऐसी अड़ी की फहीम अब्दुल्ला का सैयारा गाना आंखों के सामने गूंजने लगा. आंखों में फ़ैसले की सख़्ती थी और लहजे में बग़ावत. यह मंजर देखने वालों को हैरत में डाल गया.

रिश्तों की सरहद और जज़्बातों की टकराहट

मामला फ़तेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर का है. बताया जा रहा है कि है कि एक युवती कुछ समय से अपने सगे मौसा (खालू) के घर आ-जा रही थी. करीब 18 महीने पहले मौसी के ऑपरेशन के दौरान मदद के लिए उसे घर बुलाया गया था.

परिजनों के मुताबिक उसी दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं. जब हालात परिवार के लिए परेशानी बनने लगे तो परिजन युवती को घर ले जाने पहुंचे. लेकिन यहां जज़्बात रिश्तों पर भारी पड़ते नज़र आए. युवती ने साफ़ कह दिया कि वह खालू के साथ ही रहना चाहती है. यह बात सुनकर परिजन और आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए.

सड़क पर घंटों चला ड्रामा, जबरन ई-रिक्शा में लिटाया

परिजनों द्वारा समझाने की कोशिश के दौरान युवती सड़क पर ही खड़ी हो गई और जोर-जोर से अपनी बात दोहराने लगी. देखते ही देखते शादीपुर की सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. राहगीर रुक गए, दुकानदार बाहर निकल आए और हर कोई इस वाकये को देखने लगा.

Read More: Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में

युवती बार-बार यही कहती रही कि उसे खालू के साथ ही रहना है. परिजन उसे जबरन ई-रिक्शा में लिटाकर ले गए. लोगों के बीच तरह-तरह की बातें होने लगीं और देखते ही देखते पूरी घटना सोशल मीडिया की सुर्खी बन गई.

Read More: 3 दिन का अल्टीमेटम देकर टली एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 26 मई से फिर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन

“दो बीवियों” की दलील पर अड़ी रही युवती

घटना के दौरान युवती ने चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि अगर किसी की दो बीवियां हो सकती हैं तो वह भी खालू के साथ भी रह सकती है. इस बयान के बाद मौके पर मौजूद लोग और ज़्यादा हैरान हो गए. कुछ लोग इसे भावनाओं में लिया गया फैसला बता रहे थे तो कुछ इसे रिश्तों की समझ से परे मान रहे थे. गौर करने वाली बात यह है कि मौसा पहले से विवाहित हैं. इसके बावजूद युवती अपने फैसले पर कायम रही और किसी भी तरह की बात को मानने से इनकार करती रही.

Read More: फर्जी मार्कशीट के सहारे 10 साल तक बनी रहीं टीचर, STF जांच में खुला खेल, फतेहपुर BSA ने किया सस्पेंड

मौसी का दर्द..सगी बहन की बेटी बनी गले की फांस

मौसी (खाला) ने इस मामले पर अपनी पीड़ा साझा की. उन्होंने बताया कि युवती उनकी सगी बहन की बेटी है. ऑपरेशन के समय घर आने के बाद से ही हालात बदलने लगे थे. इस मुद्दे को लेकर घर में कई बार तनाव हुआ. उनके पति की नजदीकियां हो गईं थीं. मौसी का आरोप है कि इसी वजह से परिवार में झगड़े भी हुए और हालात बिगड़ते चले गए. बताया जा रहा है कि इस प्रकरण को लेकर पुलिस में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है.

25 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा

Fatehpur News: कभी मोहब्बत को सुकून कहा गया, कभी उसे इम्तिहान माना गया, मगर फ़तेहपुर में सामने आई यह दास्तान रिश्तों और जज़्बात के दरमियान फंसी हुई नज़र आई. शादीपुर की सड़क पर एक युवती खालू से इश्क़ की ज़िद लिए ऐसी अड़ी की फहीम अब्दुल्ला का सैयारा गाना आंखों के सामने गूंजने लगा. आंखों में फ़ैसले की सख़्ती थी और लहजे में बग़ावत. यह मंजर देखने वालों को हैरत में डाल गया.

रिश्तों की सरहद और जज़्बातों की टकराहट

मामला फ़तेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर का है. बताया जा रहा है कि है कि एक युवती कुछ समय से अपने सगे मौसा (खालू) के घर आ-जा रही थी. करीब 18 महीने पहले मौसी के ऑपरेशन के दौरान मदद के लिए उसे घर बुलाया गया था.

परिजनों के मुताबिक उसी दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं. जब हालात परिवार के लिए परेशानी बनने लगे तो परिजन युवती को घर ले जाने पहुंचे. लेकिन यहां जज़्बात रिश्तों पर भारी पड़ते नज़र आए. युवती ने साफ़ कह दिया कि वह खालू के साथ ही रहना चाहती है. यह बात सुनकर परिजन और आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए.

सड़क पर घंटों चला ड्रामा, जबरन ई-रिक्शा में लिटाया

परिजनों द्वारा समझाने की कोशिश के दौरान युवती सड़क पर ही खड़ी हो गई और जोर-जोर से अपनी बात दोहराने लगी. देखते ही देखते शादीपुर की सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. राहगीर रुक गए, दुकानदार बाहर निकल आए और हर कोई इस वाकये को देखने लगा.

युवती बार-बार यही कहती रही कि उसे खालू के साथ ही रहना है. परिजन उसे जबरन ई-रिक्शा में लिटाकर ले गए. लोगों के बीच तरह-तरह की बातें होने लगीं और देखते ही देखते पूरी घटना सोशल मीडिया की सुर्खी बन गई.

“दो बीवियों” की दलील पर अड़ी रही युवती

घटना के दौरान युवती ने चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि अगर किसी की दो बीवियां हो सकती हैं तो वह भी खालू के साथ भी रह सकती है. इस बयान के बाद मौके पर मौजूद लोग और ज़्यादा हैरान हो गए. कुछ लोग इसे भावनाओं में लिया गया फैसला बता रहे थे तो कुछ इसे रिश्तों की समझ से परे मान रहे थे. गौर करने वाली बात यह है कि मौसा पहले से विवाहित हैं. इसके बावजूद युवती अपने फैसले पर कायम रही और किसी भी तरह की बात को मानने से इनकार करती रही.

मौसी का दर्द..सगी बहन की बेटी बनी गले की फांस

मौसी (खाला) ने इस मामले पर अपनी पीड़ा साझा की. उन्होंने बताया कि युवती उनकी सगी बहन की बेटी है. ऑपरेशन के समय घर आने के बाद से ही हालात बदलने लगे थे. इस मुद्दे को लेकर घर में कई बार तनाव हुआ. उनके पति की नजदीकियां हो गईं थीं. मौसी का आरोप है कि इसी वजह से परिवार में झगड़े भी हुए और हालात बिगड़ते चले गए. बताया जा रहा है कि इस प्रकरण को लेकर पुलिस में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में एक महिला प्रधानाध्यापिका ने मोहल्ले की महिला और उसके सहयोगियों पर आयोग में पद...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

Follow Us