Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News In Hindi: यूपी के जौनपुर में भ्रष्टाचार के सवाल पर भड़के योगी के मंत्री ! पत्रकार को दे डाली धमकी

UP News In Hindi: यूपी के जौनपुर में भ्रष्टाचार के सवाल पर भड़के योगी के मंत्री ! पत्रकार को दे डाली धमकी
यूपी के जौनपुर में पत्रकार को मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दे डाली धमकी: Image Video Grap

Jaunpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) में पत्रकार (Journalist) के सवाल पर भाजपा मंत्री गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) अचानक भड़क उठे. कहा दो मिनट में ठीक कर दूंगा. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

UP News In Hindi: यूपी के जौनपुर (Jaunpur) में भाजपा सदस्यता अभियान की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) भ्रष्टाचार के सवाल पर अचानक आग बबूला हो गए और पत्रकार राजकुमार सिंह को धमकी दे डाली.

आपसी तू-तू मैं का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत विकास कार्य और शीतला चौकिया धाम में दोबारा करोड़ रुपये सुंदरीकरण के लिए आने पर सवाल किया गया था.

मंत्री ने कहा दो मिनट में ठीक कर दूंगा 

यूपी में भाजपा (BJP) की सदस्यता अभियान की शुरुवात हो गई है. मंत्री विधायक प्रत्येक जिले में जाकर पत्रकार वार्ता कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसी क्रम में बुधवार को 11 बजे जौनपुर जिले (Jaunpur) में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई थी.

कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. वार्ता के दौरान STP परियोजना के तहत कराए गए विकास कार्यों से संबंधित कई सवाल पत्रकार राजकुमार सिंह ने गिरीश चंद्र यादव से पूछें लेकिन मंत्री दी उसका जवाब देने के बजाय लखनऊ गोमती रीवर फ्रंट का जवाब देने लगे.

Read More: UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी

मंत्री ने कहा आजादी के 70 साल में इतना विकास नहीं हुआ जितना हमने कराया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद सवालों से तमतमाए गिरीश यादव पत्रकार पर भड़क उठे और धमकी दे डाली. बताया जा रहा है कि काफी देर उन दोनों की नोकझोक चलती रही. 

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

भ्रष्टाचार के सवाल से बचते नजर आए मंत्री गिरीश यादव

जौनपुर के रहने वाले खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) ने कहा कि जिसके लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है वो सवाल पूछें. जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह भी पत्रकार को ज्यादा सवाल पूछने से रोकते रहे. सवाल यह है कि जब अपने हिसाब से ही जवाब और सवाल करना है तो प्रेस कांफ्रेंस करने का मतलब क्या है?

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

मंत्री जवाब से भागते नज़र आए और प्रेस कांफ्रेंस खत्म होते ही राजकुमार सिंह ने भिड़ गए. तू ज्यादा सवाल पूछता है दो मिनट में ठीक कर दूंगा. काफी देर बहस के बाद गिरीश यादव वहां से चले गए. वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आ रही हैं.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us