Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी

UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी
प्रयागराज में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर: Image Viral Video Grap

प्रयागराज के नैनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची जीएमआर कंपनी की टीम पर सपा नेता के बेटे ने हमला कर दिया. कर्मचारी का सिर फट गया, वीडियो वायरल है. दो दिन बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे बिजली विभाग में असुरक्षा का माहौल है.

UPPCL Prayagraj News: प्रयागराज से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है. नैनी थाना क्षेत्र के प्रयागपुरम में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची जीएमआर कंपनी की टीम पर सपा नेता के बेटे ने दिनदहाड़े हमला कर दिया. हाथ में पकड़े मोबाइल फोन से कर्मचारी के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद दो दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बवाल, कर्मचारी का फोड़ा सिर

बीते सोमवार दोपहर करीब 12:28 बजे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जेल रोड के अंतर्गत पोस्ट ऑफिस फीडर क्षेत्र के प्रयागपुरम गली नंबर 10 में विभागीय आदेश के तहत स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा था. बिजली विभाग के तत्वाधान में जीएमआर कंपनी के कर्मचारी घर-घर स्मार्ट मीटर इंस्टॉल कर रहे थे. इसी दौरान मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने का लगातार विरोध कर रहा एक युवक मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों से बहस करने लगा. कुछ ही पलों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

सपा नेता के बेटे अज्जू खान पर हमला करने का आरोप

हमले में घायल जीएमआर कंपनी के कर्मचारी की पहचान विनायक पाण्डेय पुत्र संजय कुमार पाण्डेय निवासी वीरपुर पोस्ट खाई करछना जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है. आरोप है कि शहर दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अजहर खान के पुत्र अज्जू खान ने गाली गलौज करते हुए हाथ में पकड़े मोबाइल फोन से विनायक पाण्डेय के सिर पर जोरदार वार कर दिया. वार से कर्मचारी का सिर फट गया और खून बहने लगा. इसके बाद आरोपी ने दोबारा हमला करने के इरादे से उसे दौड़ाया और जान से मारने की धमकी दी.

स्थानीय लोगों की दखल से बची कर्मचारी की जान

घटना के दौरान आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई. घायल कर्मचारी किसी तरह खुद को बचाकर वहां से हट पाया. इसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ अपने घर के अंदर चला गया. पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सरकारी कार्य में बाधा और खुलेआम गुंडई साफ नजर आ रही है.

Read More: UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी

घटना के बाद पुलिस को दी गई सूचना

घायल कर्मचारी विनायक पाण्डेय ने घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. इसके बाद पीड़ित नैनी थाने पहुंचा और सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और जानलेवा हमले की तहरीर दी. विभाग की ओर से अवर अभियंता नीलेश मिश्रा ने भी लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

नीलेश मिश्रा ने कहा असुरक्षा के बीच कैसे होगा काम

अवर अभियंता नीलेश मिश्रा ने स्पष्ट कहा है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. उनका कहना है कि जब जीएमआर कंपनी और बिजली विभाग के कर्मचारी इस तरह असुरक्षित माहौल में काम करेंगे, तो विभागीय कार्य कैसे सुचारु रूप से हो पाएगा. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वायरल वीडियो और लिखित शिकायत के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है, तो कर्मचारी कैसे काम कर पाएंगे.

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

मुकदमा दर्ज, दो दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

नैनी थाना पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. बावजूद इसके, घटना के दो दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इससे न सिर्फ बिजली विभाग के कर्मचारियों में रोष है, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और बढ़ते दबाव के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ कब सख्त कार्रवाई करती है.

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us