Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पिता ही निकला बेटी का ह'त्यारा ! दामाद को फंसाया, ऐसे दिया घटना को अंजाम

Fatehpur News: फतेहपुर में पिता ही निकला बेटी का ह'त्यारा ! दामाद को फंसाया, ऐसे दिया घटना को अंजाम
फतेहपुर में बेटी का हत्यारोपी राजबहादुर निषाद पुलिस की गिरफ्त में : Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में शादीशुदा बेटी की गैर बिरादरी के लड़के से दोस्ती के चलने पिता उसे मौत के घाट उतार दिया. फिर घटना में अपने दामाद सहित गांव की एक महिला को फंसा दिया. मामला जहानाबाद थाना (Jahannabad) क्षेत्र के कृपालपुर का है. पुलिस ने इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Farehpur) में गैर बिरादरी के लड़के से दोस्ती करने के चलने पिता ने अपनी शादीशुदा बेटी को मौत के घाट उतार दिया. फिर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जब छानबीन की तो गांव से दूर जंगल में महिला संपत्ति (26) पुत्री राजबहादुर निषाद की लाश लहूलुहान हालत में मिली.

घटना जहानाबाद (Jahanabad) थाना क्षेत्र की है. मृतक के पिता ने अपने दामाद रवि निषाद और गांव की जग्गी पर आरोप लगाते हुए हत्या की एफआईआर दर्ज कराई. लेकिन जब पुलिस ने इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से गहनता से जांच की तो मृतक का पिता ही उसका हत्यारा निकला. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

शादी के दो वर्ष बाद ही पति अलग हो गई थी संपत्ति 

फतेहपुर (Fatehpur) के जहानाबाद (Jahanabad) थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव के रहने वाले राजबहादुर निषाद ने अपनी बेटी संपत्ति (26) की शादी साल 2015 में रवि निषाद पुत्र करण निषाद निवासी निमधा थाना सजेती (Sajeti) कानपुर नगर (Kanpur) से की थी.

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2017 में मृतका संपत्ति ने ससुराली जनों पर दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज कराने के बाद अपने मायके कृपालपुर में पिता के साथ रहने लगी. गांव में काफी समय रहने के बाद मृतका संपत्ति की राजेश उर्फ माधव बाजपेई पुत्र शिवशंकर बाजपेई निवासी सहिमलपुर थाना जाफरगंज (Jafarganj) से दोस्ती हो गई. बताया जा रहा है कि संपत्ति और राजेश के खेत आस पास थे जिसकी वजह से युवक अक्सर वहां आता जाता था. 

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

पिता की संपत्ति को राजबहादुर ने उतारा मौत के घाट 

राजेश उर्फ माधव अक्सर संपत्ति से मिलने खेतों में आने लगा था. दोनों की फोन से भी घंटों बातचीत होती थी. शादीशुदा संपत्ति की गैर बिरादरी के लड़के से दोस्ती की चर्चा ज्यादा दिन छिप ना सकी और गांव के लोग इसकी चर्चा करने लगे.

बताया जा रहा है कि राजेश और संपत्ति के विषय में जब राजबहादुर को जानकारी हुई तो उसने अपनी बेटी को समझाने का खूब प्रयास किया और हमीरपुर (Hamirpur) जिले में उसकी शादी तय कर दी लेकिन मृतका ने शादी से मना कर दिया. जानकारी के मुताबिक बीती 17 मई सुबह शौच के लिए जब संपत्ति घर से निकली तो पिता राजबहादुर भी डंडा लेकर पीछे से पहुंचा.

बताया जा रहा है कि सहिमलपुर खेत के पास जंगल में राजेश बाजपेई और संपत्ति एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे तभी पहुंचे राजबहादुर को देख राजेश वहां से भाग खड़ा हुआ. आग बबूला पिता बेटी पर ही बरस पड़ा और डंडे से सिर और बदन पर कई वार किए जिससे लहूलुहान संपत्ति तड़पते हुए बेहोश हो गई. जब राजबहादुर का गुस्सा इससे भी शांत नहीं हुआ तो उसने बेटी के दुपट्टे से उसका गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया. 

दामाद और गांव की महिला को फंसाने का रचा षड्यंत्र 

आक्रोशित पिता ने बेटी की हत्या करने के बाद अपने को बचाने के लिए नया षड्यंत्र रचा. जानकारी के मुताबिक वह जहानाबाद थाने पहुंचा और अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जब संपत्ति की खोजबीन शुरू की तो 18 मई को उसका शव गांव के करीब जंगल से मिला.

बेटी का शव मिलने के बाद राजबहादुर ने दूसरा पैंतरा निकाला. उसने अपने दामाद रवि निषाद और गांव की महिला जग्गी देवी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया. मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि राजेश और जग्गी का इस हत्या से कोई लेना देना नहीं है ना ही दोनों में कोई रिश्तेदारी है.

रवि की मोबाइल लोकेशन भी घटना के आसपास की नहीं मिली. फतेहपुर एसपी उदय शंकर सिंह (uday shankar singh ips) ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की छानबीन में पाया गया कि रवि और जग्गी दोनों निर्दोष हैं जग्गी का राजबहादुर से जमीनी विवाद था जिस वजह से उसका भी नाम इसमें शामिल किया गया. आस के लोगों से संपत्ति की दोस्ती की बात सामने आई थी जिसमें राजेश से भी पूछतांछ की गई उसके बाद जांच करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार किया गया.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us