Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: सावधान! छठी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत

फतेहपुर में छठी से पहले बाल्टी में गिरा मासूम मौत (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर के जाफरगंज कस्बे में एक मामूली सी लापरवाही ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी. छठी कार्यक्रम से ठीक पहले डेढ़ वर्षीय मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई, जिससे घर और मोहल्ले में मातम पसर गया.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामने आई यह घटना हर माता-पिता को झकझोर देने वाली है. जाफरगंज कस्बे में जहां परिवार छठी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था, वहीं खेलते-खेलते एक मासूम की जान चली गई. कुछ मिनटों की अनदेखी ने खुशियों से भरे घर को गहरे शोक में बदल दिया.

उत्सव का माहौल, लेकिन नजरों से ओझल हो गया मासूम

सोमवार देर शाम जाफरगंज कस्बे में शिवम शिवहरे के घर माहौल अलग ही था. 11 फरवरी को परिवार में छठी का कार्यक्रम होना था, जिसके चलते रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था. घर में महिलाएं तैयारियों में लगी थीं और बुजुर्ग मेहमानों के स्वागत में व्यस्त थे. इसी बीच डेढ़ वर्षीय आयुष्मान खेलते हुए सभी की नजरों से ओझल हो गया. किसी ने सोचा भी नहीं था कि कुछ ही देर में घर की रौनक सदा के लिए खत्म हो जाएगी.

खेलते-खेलते बाथरुम तक कैसे पहुंच गया आयुष्मान

परिजनों के मुताबिक आयुष्मान शाम करीब साढ़े आठ बजे अपने बाबा विनोद के पास खेल रहा था. घर में चहल-पहल इतनी ज्यादा थी कि यह पता ही नहीं चला कि वह कब वहां से हट गया. बच्चा घर के दूसरे हिस्से में बने बाथरुम तक पहुंच गया, जहां एक पेंट की बाल्टी रखी थी. बाल्टी में कुछ ही लीटर पानी भरा था, लेकिन वही पानी मासूम के लिए जानलेवा साबित हो गया. संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल बाल्टी में गिर गया और बाहर नहीं निकल सका.

बाथरुम में दिखा खौफनाक दृश्य

करीब नौ बजे जब बुआ पूजा बाथरुम की ओर गईं तो उन्होंने जो देखा, वह किसी बुरे सपने से कम नहीं था. आयुष्मान बाल्टी के अंदर औंधे मुंह पड़ा हुआ था. यह दृश्य देखते ही उनकी चीख निकल पड़ी. चीख-पुकार सुनकर घर के सभी लोग दौड़ पड़े. आनन-फानन में बच्चे को बाहर निकाला गया और बिना समय गंवाए इलाज के लिए ले जाया गया. उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि अब बहुत देर हो चुकी है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

अस्पताल पहुंचते ही टूट गई आखिरी उम्मीद

परिजन पहले बच्चे को कस्बे के निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएचसी बिंदकी भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आयुष्मान को मृत घोषित कर दिया. यह खबर सुनते ही मां दिव्या बेसुध हो गईं. उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया और तबियत बिगड़ने पर उन्हें संभालना मुश्किल हो गया. पूरे परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

पिता के लौटने के बाद नम आंखों से अंतिम विदाई

घटना की सूचना दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहे पिता शिवम शिवहरे को दी गई. मंगलवार को उनके पहुंचने के बाद यमुना नदी के बिंदौर घाट पर मासूम का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान हर आंख नम थी. जिस घर में छठी के गीत गूंजने वाले थे, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और आंसुओं की खामोशी थी. मोहल्ले के लोग भी इस हादसे से गहरे सदमे में हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

11 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: सावधान! छठी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामने आई यह घटना हर माता-पिता को झकझोर देने वाली है. जाफरगंज कस्बे में जहां परिवार छठी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था, वहीं खेलते-खेलते एक मासूम की जान चली गई. कुछ मिनटों की अनदेखी ने खुशियों से भरे घर को गहरे शोक में बदल दिया.

उत्सव का माहौल, लेकिन नजरों से ओझल हो गया मासूम

सोमवार देर शाम जाफरगंज कस्बे में शिवम शिवहरे के घर माहौल अलग ही था. 11 फरवरी को परिवार में छठी का कार्यक्रम होना था, जिसके चलते रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था. घर में महिलाएं तैयारियों में लगी थीं और बुजुर्ग मेहमानों के स्वागत में व्यस्त थे. इसी बीच डेढ़ वर्षीय आयुष्मान खेलते हुए सभी की नजरों से ओझल हो गया. किसी ने सोचा भी नहीं था कि कुछ ही देर में घर की रौनक सदा के लिए खत्म हो जाएगी.

खेलते-खेलते बाथरुम तक कैसे पहुंच गया आयुष्मान

परिजनों के मुताबिक आयुष्मान शाम करीब साढ़े आठ बजे अपने बाबा विनोद के पास खेल रहा था. घर में चहल-पहल इतनी ज्यादा थी कि यह पता ही नहीं चला कि वह कब वहां से हट गया. बच्चा घर के दूसरे हिस्से में बने बाथरुम तक पहुंच गया, जहां एक पेंट की बाल्टी रखी थी. बाल्टी में कुछ ही लीटर पानी भरा था, लेकिन वही पानी मासूम के लिए जानलेवा साबित हो गया. संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल बाल्टी में गिर गया और बाहर नहीं निकल सका.

बाथरुम में दिखा खौफनाक दृश्य

करीब नौ बजे जब बुआ पूजा बाथरुम की ओर गईं तो उन्होंने जो देखा, वह किसी बुरे सपने से कम नहीं था. आयुष्मान बाल्टी के अंदर औंधे मुंह पड़ा हुआ था. यह दृश्य देखते ही उनकी चीख निकल पड़ी. चीख-पुकार सुनकर घर के सभी लोग दौड़ पड़े. आनन-फानन में बच्चे को बाहर निकाला गया और बिना समय गंवाए इलाज के लिए ले जाया गया. उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि अब बहुत देर हो चुकी है.

अस्पताल पहुंचते ही टूट गई आखिरी उम्मीद

परिजन पहले बच्चे को कस्बे के निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएचसी बिंदकी भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आयुष्मान को मृत घोषित कर दिया. यह खबर सुनते ही मां दिव्या बेसुध हो गईं. उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया और तबियत बिगड़ने पर उन्हें संभालना मुश्किल हो गया. पूरे परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

पिता के लौटने के बाद नम आंखों से अंतिम विदाई

घटना की सूचना दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहे पिता शिवम शिवहरे को दी गई. मंगलवार को उनके पहुंचने के बाद यमुना नदी के बिंदौर घाट पर मासूम का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान हर आंख नम थी. जिस घर में छठी के गीत गूंजने वाले थे, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और आंसुओं की खामोशी थी. मोहल्ले के लोग भी इस हादसे से गहरे सदमे में हैं.

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us