Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Jahanabad Accident: फतेहपुर के जहानाबाद में 9 लोगों की मौत पीएम सीएम ने जताया दुःख

Fatehpur Jahanabad Accident: फतेहपुर के जहानाबाद में 9 लोगों की मौत पीएम सीएम ने जताया दुःख
फतेहपुर जहानाबाद सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

यूपी के फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों सहित 9 की मौत हो गई है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत
  • सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत दो गंभीर रूप से घायल
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख,मृतकों को दो लाख और घायलों को

Fatehpur Jahanabad Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दूध के टैंकर और ऑटो की जबरदस्त टक्कर से हुए सड़क हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है जिन्हें कानपुर के हैलेट के लिए रैफर किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में दुःख जताते हुए संवेदना व्यक्त की है.

जहानाबाद सड़क हादसे ने छीन ली परिवार की खुशियां (Fatehpur Sadak Hadsa)

फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ के पास मंगलवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का कानपुर (Kanpur News) हैलेट में इलाज जारी है. बताया जा रहा कि ऑटो में सवार लोग मूलरूप से इटावा (Etawah News) जनपद के रहने वाले थे कानपुर देहात के मूसानगर में अपने रिश्तेदार के यहां रुके हुए थे जिन्हे एक शगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जहानाबाद जाना था.

मूसानगर से ऑटो में बैठकर सभी लोग मंगलवार को जहानाबाद जा रहे थे तभी चिल्ली मोड़ के पास तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों सहित 9 की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के मरने वाले पांच लोगों के परिवार से ही दो लोग घायल हुए हैं जो हैलेट में भर्ती हैं. मृतकों में अनिल (32) पुत्र सोहनलाल, यशोदा देवी (28) पत्नी अनिल, पल्लवी(06) पुत्री अनिल, लव(04) पुत्र अनिल, असरफी लाल (52) व ड्राइवर अर्जुन सैनी सहित अन्य 3 रिश्तेदार शामिल हैं. जबकि घायलों में सौम्या (6) और बहादुर (55) जिनका ईलाज जारी है.

जहानाबाद सड़क हादसे के बाद पहुंचे एसपी डीएम (Fatehpur Sadak Hadsa)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

जहानाबाद के चिल्ली मोड़ में हुए सड़क हादसे के बाद एसपी राजेश कुमार सिंह और डीएम श्रुति सहित अन्य पुलिस कर्मी मुख्यालय से मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं घायलों का प्राथमिक उपचार कराते हुए उन्हें कानपुर के हैलेट के भेजा. घटना के बाद मृतकों के रिश्तेदार वहां पहुंचे जिन्हे पुलिस के जवान लगातार ढांढस बंधाते रहे. जहानाबाद की घटना ने एक पूरे परिवार की खुशियों को तबाह कर दिया. आपको बतादें कि पुलिस ने दूध के टैंकर को कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलास जारी है.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख (Fatehpur Sadak Hadsa)

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताते हुए मृत आत्म को श्री चरणों में स्थान और शांति की बात करते हुए संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों का समुचित इलाज कराने की बात कहीं साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हज़ार रुपए देने की घोषणा की है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us