Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पांच दिनों से लापता भाजपा नेता का शव खंदक में मिला..अपरहण के बाद हत्या की आशंका..!

फतेहपुर:पांच दिनों से लापता भाजपा नेता का शव खंदक में मिला..अपरहण के बाद हत्या की आशंका..!

कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत गुरुवार को एक खाई में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:हफ़्ते भर पहले घर से ग़ायब हुए भाजपा नेता का शव गुरुवार सुबह चांदपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला..

दरअसल कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के असवारमऊ निवासी भाजपा नेता कमलेश निषाद(35) पुत्र झंडू प्रसाद की पत्नी मीना देवी ने बीते 24 नवम्बर को सजेती थाना में अपने पति कमलेश की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पत्नी ने पुलिस को बताया कि बीते 23 नवम्बर को उसके पति कमलेश घर से चौराहे तक जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे लेक़िन जब देर रात वापिस नहीं लौटे तो पुलिस को सूचना दी।इसके बाद कानपुर के सजेती थाने की पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई थी लेक़िन सफलता हांथ नहीं लगी। (Bjp Leader kamlesh nishad murder)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:चुनावी रंजिश में चली दो पक्षों में गोलियां..आरोपी फ़रार..!

गुरुवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के भरसा मोड़ के निकट खंदक में एक शव बरामद हुआ और शव की पहचान कानपुर के सजेती थाना निवासी असवारमउ निवासी भाजपा नेता कमलेश निषाद के रूप में हुई।

घटना की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक कपिलदेव मिश्रा ने बताया कि कमलेश का शव बरामद हुआ है।और पास में ही उसकी दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us