Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: भतीजे के इश्क में घर से फरार हुई चाची ! टूटी रिश्तों की मर्यादा, गांव में मचा हड़कंप

Fatehpur News: भतीजे के इश्क में घर से फरार हुई चाची ! टूटी रिश्तों की मर्यादा, गांव में मचा हड़कंप
फतेहपुर में सगे भतीजे के साथ फरार हुई चाची, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय विवाहित महिला अपने 20 वर्षीय भतीजे के साथ घर से फरार हो गई. पति ने भतीजे पर पत्नी को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामने आया यह मामला अब सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि रिश्तों की मर्यादा, गांव की पंचायत और सामाजिक सोच पर सीधा सवाल बन चुका है. गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची और भतीजे का रिश्ता इश्क में बदल गया. पंचायतें बैठती रहीं, समझाइश होती रही, लेकिन अंत में प्रेम घर की दहलीज लांघकर फरारी तक पहुंच गया.

गांव में पनपा प्रेम, जिसने रिश्तों की सीमा लांघ ली

जानकारी के मुताबिक महिला और उसके पति के सगे भतीजे के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं. शुरुआत में यह मामला घर की चारदीवारी तक सीमित रहा, लेकिन धीरे धीरे इसकी चर्चा गांव की गलियों तक पहुंच गई. जिस रिश्ते को समाज में मां समान माना जाता है, वही रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया. दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया, जिसके बाद परिवार में तनाव बढ़ता चला गया. चौपाल पर रिश्तों की मर्यादा का पाठ पढ़ाया गया, लेकिन दिल के फैसले पंचायत के फैसलों से भारी पड़ गए.

पंचायतें बैठीं, नसीहतें दी गईं, पर इश्क अडिग रहा

परिवार की बदनामी बढ़ने पर कई बार पंचायत बुलाई गई. परंपरा और संस्कारों की दुहाई दी. समझाया गया कि यह रिश्ता न कानूनी है और न ही सामाजिक रूप से स्वीकार्य लेकिन मामला इश्क का था जो रिश्तों की मर्यादा को नहीं समझता है. पति का आरोप है कि हर पंचायत के बाद भी पत्नी और भतीजे का संपर्क बना रहा. हालात से तंग आकर उसने अलग घर बनाकर रहने का फैसला किया, लेकिन यह कोशिश भी रिश्तों में आई दरार को नहीं भर सकी.

भतीजा बाहर कमाने गया, लेकिन नहीं टूटी प्रेम की डोर

विवाद बढ़ने पर भतीजा कथित तौर पर दूसरे राज्य कमाने चला गया. गांव वालों को लगा कि अब मामला शांत हो जाएगा और परिवार की इज्जत बच जाएगी. लेकिन मोबाइल और भावनाओं की पहुंच ने दूरी को बेअसर कर दिया. पति का कहना है कि इसी दौरान पत्नी पूरी तरह भतीजे के प्रभाव में आ गई. कुछ दिन पहले महिला अचानक घर से लापता हो गई. न कोई जानकारी छोड़ी गई, न कोई संदेश, बस गांव में हड़कंप और परिवार में बेचैनी रह गई.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

पति पहुंचा थाने, प्रेम कहानी पहुंची एफआईआर तक

पत्नी के लापता होने के बाद पति ने गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसने आरोप लगाया कि उसका भतीजा उसकी पत्नी को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है. तहरीर में पुराने प्रेम प्रसंग, पंचायतों और पारिवारिक तनाव का पूरा उल्लेख किया गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

पुलिस जांच में जुटी, गांव में चर्चा और तंज जारी

इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. दोनों की तलाश जारी है. इधर गांव में यह मामला चर्चा, तंज और बहस का केंद्र बन चुका है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us