Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचे नवागत एसपी IPS Uday Shankar Singh ने कहा जनता की पीड़ा दूर करना पहली प्राथमिकता

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचे नवागत एसपी IPS Uday Shankar Singh ने कहा जनता की पीड़ा दूर करना पहली प्राथमिकता
फतेहपुर नवागत एसपी उदय शंकर सिंह : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर पहुंचे नवागत एसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि जनता की पीड़ा उनकी शिकायतों का पुलिस के निर्धारित कर्तव्यों के तहत निराकरण करना ही हमारी प्राथमिकता है. पढ़ें युगान्तर प्रवाह से उनकी ख़ास बातचीत


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर पहुंचे नवागत एसपी उदय शंकर सिंह कहा जनता की पीड़ा दूर करना प्राथमिकता
  • फतेहपुर में बतौर आईपीएस हुई है तीसरी पोस्टिंग
  • यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं आईपीएस उदय शंकर सिंह

Fatehpur SP Uday Shankar Singh: यूपी के एटा जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे उदय शंकर सिंह ने बुधवार को फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया. उदय शंकर की बतौर आईपीएस के रूप में ये तीसरी पोस्टिंग है. युगान्तर प्रवाह से खास बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की पीड़ा और उनकी शिकायतों का समय से निराकरण करना की हमारी प्राथमिकता होगी.

आईपीएस के रूप में उदय शंकर की तीसरी पोस्टिंग (IPS Uday Shankar Singh)

फतेहपुर में पुलिस कप्तान के रूप में 12 जुलाई को उदय शंकर सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया. युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बतौर आईपीएस के रूप में उनकी तीसरी पोस्टिंग है. उन्होंने कहा कि इससे पहले वो एटा जनपद में एसएसपी के पद पर दो वर्ष तक रहे. उदय शंकर सिंह ने कहा कि IPS बनने के बाद उन्हें प्रयागराज के 42 वीं वाहिनी नैनी में कमांडेंट के रूप में पोस्टिंग मिली थी.

उन्होंने कहा कि 1992 कैडर के पीपीएस अधिकारी रहे हैं इस दौरान यूपी के कई जनपदों में सेवाएं दी हैं. पुलिस की छवि को लेकर उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण करना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए पुलिस अगर बेहतर न्यायोचित कार्य करेगी तो जनता के बीच अच्छा संदेश जाएगा. आपको बतादें कि उदय शंकर सिंह मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले वाले हैं. उनके पिता का नाम जेबी सिंह है.जानकारी के मुताबिक वर्ष 2020 में अच्छे कामों की वजह से उन्हें आईपीएस के रूप में प्रमोट किया गया.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

एसपी ने किया अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

एसपी उदय शंकर सिंह से पहले ही दिन किया अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का खुलासा. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि एसओजी द्वितीय और मलवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खण्डहर मकान कब्रिस्तान के बगल में निकट पनई इनायतपुर मोड़ बहदग्राम पनई इनायतपुर से रावेन्द्र उर्फ धोकल (47) पुत्र स्व0 श्यामलाल निवासी ग्राम पनई इनायतपुर से बुधवार को गिरफ्तार किया है साथ ही 14 अवैध असलहा और मसीन बरामद की है. उन्होंने कहा कि आरोपी के ऊपर पहले से ही दो अभियोग पंजीकृत हैं. संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us