Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में एक बुजुर्ग सहित दो महिलाओं की मौत से सनसनी ! पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर में बुजुर्ग सहित दो महिलाओं की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक बुजुर्ग सहित दो महिलाओं की मौत से सनसनी फैल गई है. तीनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र की हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है.

फतेहपुर में एक बुजुर्ग सहित दो महिलाओं की मौत 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई वहीं एक महिला की आग लगने से मौत हो गई है. तीसरी घटना में महिला का हत्यायुक्त शव जंगल से बरामद किया गया है. शुक्रवार रात ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जला शव मिला तो वहीं शनिवार जहानाबाद क्षेत्र के जंगल से एक लापता महिला का शव बरामत किया गया है.

तीसरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव के करीब की है जहां एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

फतेहपुर के बहुआ कस्बे में महिला का जला शव बरामद 

फतेहपुर (Fatehpur) के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले में एक महिला का घर के अंदर चारपाई में जला शव पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक महिला का नाम सुमन देवी (40) है. बताया जा रहा है कि सुमन अपनी बड़ी बहन सुमित्रा के साथ रहती थी. दोनो बहने नशे की आदी बताई जा रही हैं. क्षेत्र में इनके चाल चलन की भी चर्चा है.

fatehpur_women_murder_news_yugantar_pravah
फतेहपुर में ह'त्या : Image Credit Original Source

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात दोनो ने नशा किया और आपस झगड़ती रही इसके बाद अचानक घर में आग लग गई. बड़ी बहन सुमित्रा बच कर बाहर आ गई लेकिन सुमन की जलकर मौत हो गई. पड़ोस में रहने वाले इनके जीजा बताते हैं कि उनकी दोनों सालियां नशा करती हैं और आए दिन झगड़ा भी होता है जिसके चलते इनसे दूरी बना ली गई है.

Read More: Fatehpur News: 5000 साल पुराना महाभारत कालीन पारिजात धराशाई, लापरवाही ने छीन ली ऐतिहासिक धरोहर

कस्बे के लोगों के अनुसार महिलाओं के माता पिता की मौत हो चुकी है बड़ी बहन की शादी हुई थी लेकिन किसी कारण वश उसकी भी मौत हो गई. घर में केवल सुमन और सुमित्रा ही रहती थीं इनका भी चाल चलन ठीक नहीं था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है.

Read More: फर्जी मार्कशीट के सहारे 10 साल तक बनी रहीं टीचर, STF जांच में खुला खेल, फतेहपुर BSA ने किया सस्पेंड

फतेहपुर के जहानाबाद में मिला लापता महिला का शव 

फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव के जंगल से दो दिन से लापता महिला का शव बरामद किया गया है. महिला के पिता ने अपने दामाद सहित दो अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है. बताया जा रहा है कि संपत (33) पुत्री राजबहादुर निषाद की शादी 2015 में कानपुर के सजेती क्षेत्र के निन्धा गांव में रवि निषाद से हुई थी.

Read More: Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

शादी के बाद पति पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे जिसकी वजह से 2017 में संपत अपने पिता के साथ रहने लगी थी. जानकारी के मुताबिक 2018 में संपत के पति रवि के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया था.

मृतका संपत के पिता राजबहादुर निषाद के अनुदार उनकी बेटी गुरुवार को जंगल गई थी वहीं से लापता हो गई. शनिवार सुबह उसका शव खून से लथपत जंगल में मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

फतेहपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में मिला बुजुर्ग का हत्यायुक्त शव

फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महराहा गांव के समीप एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने हत्यायुक्त शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी.

मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या की गई है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है.

19 May 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में एक बुजुर्ग सहित दो महिलाओं की मौत से सनसनी ! पुलिस जांच में जुटी

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर में एक बुजुर्ग सहित दो महिलाओं की मौत 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई वहीं एक महिला की आग लगने से मौत हो गई है. तीसरी घटना में महिला का हत्यायुक्त शव जंगल से बरामद किया गया है. शुक्रवार रात ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जला शव मिला तो वहीं शनिवार जहानाबाद क्षेत्र के जंगल से एक लापता महिला का शव बरामत किया गया है.

तीसरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव के करीब की है जहां एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

फतेहपुर के बहुआ कस्बे में महिला का जला शव बरामद 

फतेहपुर (Fatehpur) के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले में एक महिला का घर के अंदर चारपाई में जला शव पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक महिला का नाम सुमन देवी (40) है. बताया जा रहा है कि सुमन अपनी बड़ी बहन सुमित्रा के साथ रहती थी. दोनो बहने नशे की आदी बताई जा रही हैं. क्षेत्र में इनके चाल चलन की भी चर्चा है.

fatehpur_women_murder_news_yugantar_pravah
फतेहपुर में ह'त्या : Image Credit Original Source

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात दोनो ने नशा किया और आपस झगड़ती रही इसके बाद अचानक घर में आग लग गई. बड़ी बहन सुमित्रा बच कर बाहर आ गई लेकिन सुमन की जलकर मौत हो गई. पड़ोस में रहने वाले इनके जीजा बताते हैं कि उनकी दोनों सालियां नशा करती हैं और आए दिन झगड़ा भी होता है जिसके चलते इनसे दूरी बना ली गई है.

कस्बे के लोगों के अनुसार महिलाओं के माता पिता की मौत हो चुकी है बड़ी बहन की शादी हुई थी लेकिन किसी कारण वश उसकी भी मौत हो गई. घर में केवल सुमन और सुमित्रा ही रहती थीं इनका भी चाल चलन ठीक नहीं था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है.

फतेहपुर के जहानाबाद में मिला लापता महिला का शव 

फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव के जंगल से दो दिन से लापता महिला का शव बरामद किया गया है. महिला के पिता ने अपने दामाद सहित दो अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है. बताया जा रहा है कि संपत (33) पुत्री राजबहादुर निषाद की शादी 2015 में कानपुर के सजेती क्षेत्र के निन्धा गांव में रवि निषाद से हुई थी.

शादी के बाद पति पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे जिसकी वजह से 2017 में संपत अपने पिता के साथ रहने लगी थी. जानकारी के मुताबिक 2018 में संपत के पति रवि के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया था.

मृतका संपत के पिता राजबहादुर निषाद के अनुदार उनकी बेटी गुरुवार को जंगल गई थी वहीं से लापता हो गई. शनिवार सुबह उसका शव खून से लथपत जंगल में मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

फतेहपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में मिला बुजुर्ग का हत्यायुक्त शव

फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महराहा गांव के समीप एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने हत्यायुक्त शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी.

मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या की गई है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है.

Latest News

आज का राशिफल 29 जून 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरे होंगे काम, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल 29 जून 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरे होंगे काम, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
29 जून 2026 का दैनिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. भगवान भोलेनाथ की कृपा...
Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन
आज का राशिफल 28 जून 2026: मेष से लेकर मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ
केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला
यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत
Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 जून 2026: इन जातकों को संभल कर करनी होगी यात्रा ! जानिए सभी का दैनिक राशिफल

Follow Us