Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Double Murder: फतेहपुर में मां-बेटे की नि'र्मम ह'त्या से दहला जनपद ! आईजी सहित पहुंचे आला अधिकारी, छावनी बना गांव

Fatehpur Double Murder: फतेहपुर में मां-बेटे की नि'र्मम ह'त्या से दहला जनपद ! आईजी सहित पहुंचे आला अधिकारी, छावनी बना गांव
फतेहपुर में डबल मर्डर से दहला गांव (दाएं एसपी उदय शंकर सिंह) : Image Credit Original Source

Fatehpur Crime News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर में घर के अंदर मां-बेटे की निर्मम हत्या से जनपद दहल उठा. प्रयागराज जोन के आईजी सहित जिले के आला अधिकारियों के पहुंचने से गांव पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया. घटना बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के रूसी गांव (Rusi Village) की है. पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur Double Murder: यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार देर रात बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के रूसी गांव में घर के अंदर मां बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई है. सुबह दरवाजा ना खुलने पर पड़ोसी ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस जैसे ही घर के अंदर पहुंची तो वहां का नज़ारा देख सबके होश उड़ गए. जमीन पर खून से लथपत मां और बेटे की लाश पड़ी हुई थी.

जानकारी होते ही सीओ सहित एसपी उदय शंकर सिंह मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने चारो ओर से साक्ष्य संकलन किया. बाद में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जानकारी होते ही शनिवार शाम करीब पांच बजे प्रयागराज जोन के आईजी प्रेम कुमार गौतम (IPS Prem Kumar Gautam) गांव पहुंचे देखते ही देखते पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया. 

बकेवर के रूसी गांव में मां-बेटे की हत्या 

फतेहपुर (Fatehpur) के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शनिवार की भोर पहर सत्यम अवस्थी (25) और उसकी मां माया देवी (55) की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई.

जानकारी के मुताबिक माया देवी के पति की मौत काफी समय पहले हो गई थी. वो अपने दो बेटों सत्यम और शिवम के साथ गांव में रहती थीं. परिवार की माली हालत ज्यादा बेहतर नहीं थी. शिवम कानपुर में रहकर ट्रक चलता है और खलासी का काम करता है. वहीं सत्यम ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था. बताया जा रहा है कि घटना के दो दिन पहले शिवम कानपुर चला गया था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

शुक्रवार रात घर पर सत्यम और उसकी मां थीं. गर्मी के चलते दोनों घर के बाहर सो रहे थे करीब 12 बजे के आस पास बारिश की वजह से दोनों घर के अंदर चले गए. सुबह दरवाजा ना खुलने पर पड़ोसी ने पुलिस को जानकारी दी घर के अंदर दोनों की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली. 

रात में घर आए थे दो बाइक सवार, पड़ोसी ने बनाया था वीडियो

रूसी गांव में डबल मर्डर के बाद आईजी सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों से इसकी जानकारी की. बताया जा रहा है कि सत्यम शिवम और उसकी मां से आए दिन झगड़े होते थे. कुछ पड़ोसियों से भी उनके विवाद होते रहते थे.

एक महिला ने पुलिस को बताया कि देर रात घर के अंदर से चीख पुकार सुनाई दी थी लेकिन मां बेटों में अक्सर विवाद होता रहता था जिसकी वजह से उसको अनदेखा कर दिया गया. वहीं बगल के पड़ोसी ने पुलिस को जानकारी देते हुए एक वीडियो दिखाया जिसमें दो व्यक्ति देर रात सत्यम के घर बाइक से पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि बाइक परसदेपुर गांव की है पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले गई है. 

मां-बेटे की हत्या में फंसे हैं कई पेंच, शिवम ने पड़ोसी के खिलाफ दी तहरीर

बकेवर के रूसी गांव में हुए हत्याकांड में कई पेंच फंसे नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक शविवार सुबह जब सत्यम के घर का दरवाजा नहीं खुला तो एक पड़ोसी उसके घर गया. लेकिन घर के अंदर नहीं गया और शिवम को फोन कर उसने जानकारी दी कि काफी देर से कोई दिख नहीं रहा.

शिवम कानपुर से निकलने के पहले ही 112 में पुलिस को जानकारी देता है और दोपहर तक गांव पहुंचता है तब तक भारी पुलिस फोर्स गांव में पहुंच चुकी थी. गांव के दो पड़ोसियों के खिलाफ शिवम ने पुलिस को तहरीर दी है और इल्जाम लगाया है. वहीं रात में बाइक सवार के आने पर जिस पड़ोसी से विवाद है उसी ने वीडियो बनाकर पुलिस को दिखाया है. 

एसपी ने मामले में गठित की चार टीमें जल्द होगा खुलासा 

रूसी गांव पहुंचे एसपी उदय शंकर सिंह (IPS Uday Shankar Singh) ने बताया कि घर के अंदर की दीवारों से ऐसा लग रहा है कि हत्या के दौरान आपस में काफी जद्दोजहद हुई है.

बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक टीम ने खून से सनी ईंट डंडा व कुल्हाड़ी कब्जे में ले लिया है. एसपी ने कहा कि घटना की कई पहलुओं से जांच की जा रही है इसके लिए चार टीमों को लगाया गया है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us