Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: इंस्टाग्राम वीडियो डालकर युवक ने दी जान, प्रेमिका समेत 8 पर ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

Fatehpur News: इंस्टाग्राम वीडियो डालकर युवक ने दी जान, प्रेमिका समेत 8 पर ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
फतेहपुर में युवक सुसाइट मामले में 8 पर मुकदमा दर्ज (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर में स्नातक छात्र नयन कैथल की आत्महत्या मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. युवक ने ट्रेन से कटकर जान देने से पहले इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट कर प्रताड़ना, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए थे.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की आत्महत्या ने रिश्तों और भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी. वीडियो में प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने, पैसों की उगाही और उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया. अब पुलिस ने प्रेमिका समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, वीडियो ने खोले कई राज

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव निवासी नयन कैथल 20 वर्ष का था और स्नातक का छात्र था. पांच फरवरी की सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नयन ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है. मौत से पहले नयन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वह अपनी प्रेमिका और उसके परिवार पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाता नजर आया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच का दायरा बढ़ाया.

तीन साल का प्रेम प्रसंग और कोचिंग से शुरू हुई नजदीकियां

नयन के पिता रमेश के अनुसार, बेटे और युवती के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध था. दोनों एक साथ कोचिंग पढ़ते थे, वहीं से दोस्ती प्यार में बदली. शुरुआती दौर में सब सामान्य रहा, लेकिन समय के साथ नयन मानसिक दबाव में आने लगा.

परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के नाम पर नयन से लगातार पैसे मांगे जाते थे. भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर उससे खर्च करवाया गया. नयन पढ़ाई और अन्य जरूरतों का हवाला देकर घर से रुपये लेता रहा, लेकिन असल वजह परिवार को काफी देर से समझ में आई.

Read More: Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

चार फरवरी को बुलाकर मारपीट का गंभीर आरोप

परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार फरवरी की शाम प्रेमिका ने नयन को अपने गांव बुलाया था. नयन जब वहां पहुंचा तो प्रेमिका के पिता, भाई और अन्य लोगों ने उसे घेर लिया. आरोप है कि नयन के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसे बेहोश कर दिया गया. किसी तरह होश में आने के बाद नयन रात में घर पहुंचा. वह बेहद डरा हुआ और मानसिक रूप से टूट चुका था. परिवार का कहना है कि उसी रात वह घर से निकल गया और रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना पूरे परिवार के लिए सदमे से कम नहीं थी.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

इंस्टाग्राम वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

आत्महत्या से पहले पोस्ट किए गए वीडियो में नयन ने साफ तौर पर कहा कि उसकी प्रेमिका ने दूसरी जगह शादी तय कर ली है. उसने यह भी आरोप लगाया कि प्रेमिका और उसके परिवार ने उससे काफी पैसे खर्च करवाए. वीडियो में नयन खुद को ठगा हुआ और अकेला महसूस करता नजर आया. उसने कहा कि उसे लगातार धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. यही वीडियो अब पुलिस के लिए अहम सबूत बन गया है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

बीमार पिता की एफडी तुड़वाकर खर्च कराए रुपये

नयन के पिता रमेश गंभीर लिवर बीमारी से पीड़ित हैं. परिवार ने पुलिस को बताया कि रमेश के नाम पर ढाई लाख रुपये की एफडी थी, जिसे बेटे की पढ़ाई के नाम पर तुड़वाया गया था.

आरोप है कि यह पूरी रकम नयन ने प्रेमिका के कहने पर खर्च कर दी. बेटे की मौत के बाद पिता ने पुलिस को बताया कि वह अपने इलाज के लिए पैसे बचाकर रख रहे थे, लेकिन बेटे की मजबूरी समझकर एफडी तुड़वाई थी. अब बेटे की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है.

प्रेमिका समेत 8 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

नयन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका, उसके पिता, भाई और अन्य परिजनों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. केस में ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी धाराएं लगाई गई हैं. कल्यानपुर थाना प्रभारी सुमितदेव पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है. सोशल मीडिया वीडियो, कॉल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. सभी आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us