Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं

Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं
फतेहपुर के भिटौरा घाट में सिधाव गांव के तीन युवकों की एक साथ जलतीं चिताएं: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत और पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. रविवार को भिटौरा घाट पर तीन युवकों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ. गांव में मातम पसरा है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार रात हुआ भीषण सड़क हादसा चार परिवारों की दुनिया उजाड़ गया. शादी की खुशियां मातम में बदल गईं जब दो बाइकों की भिड़ंत के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने युवकों को रौंद दिया. देखते ही देखते सड़क खून से लाल हो गई और गांव में चीख पुकार मच गई. रविवार को जब तीन चिताएं एक साथ जलीं तो पूरा भिटौरा घाट रो पड़ा.

खुशियां बदलीं मातम में, सिधाव गांव पर टूटा दुखों का पहाड़

ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव में गयापाल की बेटी की शादी थी. घर में बैंड-बाजे की आवाजें थीं, रिश्तेदारों की चहल-पहल थी और खुशियों का माहौल था. इसी शादी में शामिल होने गांव के सौरभ द्विवेदी (17) पुत्र भैयालाल, आकाश यादव (22) पुत्र धर्मपाल, उमेश पाल (25) पुत्र सुखराज और दुगरेई निवासी गजराज पाल (28) पुत्र रामसनेही आए थे.

उमेश पाल गयापाल के रिश्तेदार थे, जबकि गजराज अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे. रात करीब 9 बजे चारों युवक दो बाइकों से बहुआ की ओर गए. किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. शादी की रौशनी कुछ ही घंटों में गांव के लिए अंधेरा बन गई.

साढ़े 10 बजे मौत का तांडव, ट्रक ने नहीं दिया संभलने का मौका

रात करीब साढ़े 10 बजे, सिधाव से लगभग 2 किलोमीटर पहले दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़े. उसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उन्हें संभलने का मौका दिए बिना रौंदता हुआ निकल गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रक का पहिया सौरभ द्विवेदी और गजराज पाल के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही सांसें थम गईं. सड़क पर खून बिखर गया और आसपास के लोग चीख सुनकर दौड़ पड़े. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. कुछ ही पलों में खुशियों से भरी रात खामोशी और चीखों में बदल गई.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांसों की डोर

दूसरी बाइक पर सवार आकाश यादव और उमेश पाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया. रास्ते में ही एक युवक की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

दूसरे को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया, लेकिन वह भी जिंदगी की जंग हार गया. चारों युवकों की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, घरों में कोहराम मच गया. माताएं बिलख उठीं, पिता बेसुध हो गए और पूरे गांव में सन्नाटा छा गया. जिस गांव में शादी हो रही थी, वहां चार अर्थियां उठने की तैयारी होने लगी.

पुलिस का बयान और ग्रामीणों ने लगाए आरोप

सीओ बिंदकी प्रगति यादव ने बताया कि बाइकों की आपसी भिड़ंत के कारण चार युवकों की मौत हुई है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ट्रक को पकड़कर ट्रक मालिक से संपर्क किया और बाद में उसे छोड़ दिया. ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि जब दोनों बाइक एक ही दिशा में चल रही थीं तो इतनी भीषण भिड़ंत कैसे हुई.

उनका कहना है कि युवकों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत थे, जिससे हादसे की गंभीरता पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. परिजन और ग्रामीण प्रशासन से निष्पक्ष जांच और ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष द्विवेदी ने भी मामले में न्याय की मांग उठाई है.

भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं, गरीब पिता का उजड़ा संसार

रविवार को भिटौरा घाट पर सिधाव निवासी सौरभ द्विवेदी, आकाश यादव और उमेश पाल का अंतिम संस्कार किया गया. एक साथ तीन चिताएं जलती देख हर आंख नम थी. दुगरेई निवासी गजराज पाल का अंतिम संस्कार उसके क्षेत्र में हुआ. सौरभ द्विवेदी के पिता भैयालाल बेहद गरीब हैं और ड्राइवर की नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं.

कच्चा मकान, छप्पर की छत और घर में दरवाजा तक नहीं. बेटे की मौत ने उनके सपनों को तोड़ दिया. गांव के लोग कहते हैं कि सौरभ परिवार की उम्मीद था. अब घर में सिर्फ सन्नाटा है. चार जवान बेटों की असमय मौत ने फतेहपुर को झकझोर दिया है और एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us