Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में दोस्त की ह'त्या करके 10 दिनों तक श'व के साथ सोता रहा आरोपी ! इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा

फतेहपुर में दोस्त हत्या करके दस दिनों तक शव के साथ सोता रहा आरोपी, घटना स्थल पर पहुंचे IPS Uday Shankar Singh : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में हत्या (Murder) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक कैमरे के लिए दोस्त की हत्या अपने ही घर में करने के बाद आरोपी दस दिनों तक वहीं सोता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई पटेल नगर की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर में एक कैमरे के विवाद को लेकर एक दोस्त ने अपने साथी की हत्या कर (Murder) उसके शव को अपने ही घर में छिपा दिया और दस दिनों तक किसी को भनक तक नहीं लगी.

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई पटेल नगर का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मृतक फैसल (40) पुत्र स्व-अब्दुल जफर और आरोपी आनंद मोहन सिंह उर्फ राजा बाबू (40) दोनों में बहुत मित्रता थी दोनों ही शराब के लती भी थे

मृतक फैसल ने इसी दोस्ती के चलते अपने बेटे सलमान को आनंद मोहन सिंह उर्फ राजा बाबू के शादीपुर स्टूडियो में काम पर लगवा दिया था. लेकिन एक कैमरे के गायब होने से विवाद हुआ और राजा ने अपने साथी की हत्या कर दी. सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर राजा बाबू को कस्टडी में ले लिया है.

स्टूडियो के कैमरे को लेकर हुआ था दोनों में विवाद 

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Kotwali Fatehpur) क्षेत्र के शादीपुर के रहने वाले फैसल (40) और आरोपी राजा बाबू में अच्छी दोस्ती थी. दोनों साथ में बैठकर घंटो शराब के जाम छलकाते थे. राजा बाबू का शादीपुर में स्टुडियो था. दोस्ती के चलते फैसल ने अपने बेटे को वहीं पर काम से लगवा दिया. जानकारी के मुताबिक पिछले महीने सलमान स्टूडियो से कैमरा लेकर काम से गया था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई

आरोपी राजा बाबू को जब बाद में स्टूडियो में कैमरा नहीं मिला तो उसने सलमान से पूछा और इसी को लेकर पहले सलमान और फिर फैसल से विवाद हो गया. सूत्रों की माने तो कई दिनों तक सलमान काम पर नहीं गया.

14 जून की रात आरोपी राजा बाबू ने फैसल को शराब पार्टी के लिए अमरजई स्थित घर पर बुलाया और दोनों ने खूब शराब पी. राजा बाबू को फैसल और सलमान दोनों में शक था कि कैमरा इन्होंने ही गायब किया है. बताया जा रहा है कि राजा बाबू और फैसल के बीच नशे की हालत में कैमरे को लेकर फिर विवाद हुआ और आरोपी ने उसकी हत्या कर दी. 

सूने घर का फायदा उठाकर घर में छिपाया दोस्त का शव 

आरोपी राजा बाबू का घर अमरजई पटेल नगर में बना हुआ है जबकि उसका स्टूडियो शादीपुर में है. जानकारी के मुताबिक राजा बाबू की पत्नी और बच्चे गर्मी की छुट्टी की वजह से मायके गए हुए थे जिसकी वजह से आरोपी ने इसका फायदा उठाया और फैसल को शराब पीने के लिए घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर में छिपा दिया.

बताया जा रहा है कि जब फैसल अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन उसकी खोज करने लगे और ना मिलने पर 17 जून को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. 

पुलिस की मार से टूट गया आरोपी, कबूल किया गुनाह

फैसल के परिजन लगातार उसकी खोज करते रहे और जब राजा बाबू से जानकारी की तो उसने कहा कि वो यहां से चला गया था. हरकत में आई पुलिस कई पहलुओं से इसकी जांच करती रही. एसपी उदय शंकर सिंह (IPS Uday Shankar Singh) ने जानकारी देते हुए बताया कि जब शक के बिना पर आरोपी से कड़ाई से पूछा गया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि शव उसके घर में ही है.

एसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी बात सामने आएगी. उदय शंकर का कहना है कि प्रथम दृष्टया कैमरे को लेकर विवाद की जानकारी मिल रही है.

24 Jun 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

Petrol Diesel Price Today 6 July 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत बड़े शहरों में आज का भाव Petrol Diesel Price Today 6 July 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत बड़े शहरों में आज का भाव
देशभर में 6 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. सरकारी तेल...
Gold Silver Price Today 6 July 2026: सोना-चांदी की कीमतों में फिर जोरदार उछाल, जानें आपके शहर में आज का ताजा भाव
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 6 जुलाई 2026: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर ! इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
UPPCL News: यूपी में बिजली विभाग का नया खेल! मैसेज आते ही दोगुना हो रहा बिजली कनेक्शन का लोड, प्रदेशभर में हड़कंप
Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग
Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा
आज का राशिफल 29 जून 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरे होंगे काम, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Follow Us