Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में रात के अंधेरे में खू'नी खेल ! ईंट से कूचकर दोस्त की ह'त्या

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में रात के अंधेरे में खू'नी खेल ! ईंट से कूचकर दोस्त की ह'त्या
फतेहपुर में दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बीती रात शराब के नशे में ऐसा खूनी खेल हुआ की दोस्त ने ईंट से कूचकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. घटना थरियांव थाना (Thariyaon Thana) क्षेत्र के देहुली मोड़ कानपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है.

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर में बीती रात अपने दोस्त के साथ ससुराल जा रहे युवक की बेरहमी से ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई. सुबह करीब तीन बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी दोस्त की तलाश में जुट गई है. घटना थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के देहुली मोड़ की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक हत्या से परिजनों में व्याप्त हो गया है जिसके चलते थाने का घेराव किया गया है. 

ससुराल जा रहे युवक की सिर कूचकर हत्या

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Kotwali News) क्षेत्र के पीरनपुर निवासी रोहित सिंह (30) अपने साथी विजय शुक्ला निवासी सिविल लाइन के साथ गुरुवार रात ससुराल रामीपुर खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) ने लिए बाइक से निकला था.

जानकारी के मुताबिक दोनों ने रास्ते में ढाबे में खागा खाया और शराब भी पी. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में दोनों में किसी बात को लेकर पहले बहस हुई फिर विवाद इतना बढ़ा की थरियांव थाना (Thariyano Thana) क्षेत्र के देहुली मोड़ कानपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे के पास विजय शुक्ला ने रोहित के सिर पर ईंट पत्थर से वार करते हुए हत्या कर दी और परार हो गया. 

सुबह तीन बजे पुलिस को मिला रोहित का शव 

थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली मोड़ के पास हत्या करने के बाद आरोपी विजय शुक्ला फरार हो गया. इधर परिजन रोहित को लगातार फोन मिलाते रहे लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि न रोहित ससुराल पहुंचा न ही अपने घर.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

घबराए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 3 बजे के आस पास पुलिस को रोहित का शव बरबाद हुआ. एसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहित सिंह नाम के युवक की हत्या उसके दोस्त विजय शुक्ला ने की है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय शुक्ला की तलाश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में दोनों में झगड़ा हुआ फिर हत्या की गई है. उधर गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपी को पकड़ने की जिद में आड़े हुए हैं

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us