Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: मरीजों से अवैध वसूली में लगा था दलाल ! सीएमएस ने धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले, मचा हड़कंप

फतेहपुर के जिला अस्पताल में पकड़ा गया दलाल, पुलिस ने की कार्रवाई: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में दलालों के खिलाफ चल रही धड़पकड़ के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई. ऑपरेशन थिएटर के बाहर मरीजों को गुमराह कर अवैध वसूली की बात कर रहे एक दलाल को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चौकी ले गई, जहां उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया.

Fatehpur District Hospital: यूपी के जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है. यहां मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशान करने वाले दलालों के खिलाफ सीएमएस की सख्त नीति लगातार रंग ला रही है. शनिवार को ओटी के बाहर एक दलाल को मरीजों को भ्रमित कर पैसों की बातचीत करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया.

ओटी के बाहर संदिग्ध गतिविधियों से खुला मामला

जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के बाहर मौजूद कुछ मरीजों और उनके परिजनों ने एक युवक की गतिविधियों को संदिग्ध पाया. आरोप है कि वह इलाज और ऑपरेशन को लेकर जल्दी काम कराने और बेहतर इलाज का झांसा देकर पैसों की बात कर रहा था.

उसकी बातचीत और व्यवहार से तीमारदारों को शक हुआ कि वह अस्पताल का कर्मचारी नहीं बल्कि दलाल है. सीएमएस डॉ राजेश कुमार भनक लगते ही मौके पर पहुंचे पूछताछ में मामला उजागर होते ही सीएमएस ने पुलिस को सूचित किया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, हिरासत में आरोपी

दलाल की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी गुलाब मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बिना देर किए ओटी के बाहर मौजूद युवक को हिरासत में लिया.

Read More: Fatehpur News: पत्नी को पद दिलाने के लिए मुखलाल पाल को दिए थे 25 लाख, DIOS से लेकर शिक्षक संघ अध्यक्ष तक लगे आरोप

इस दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई और लोग आपस में दलालों की चर्चा करने लगे. पुलिस आरोपी को पकड़कर सीधे चौकी ले गई.

Read More: Fatehpur News: कई सालों से हो रहा इस वार्ड में जलभराव ! नगर पालिका ने बंद की आंखे, सभासद ने की डीएम से शिकायत

आरोपी के छूटे पसीने, शांतिभंग की कार्रवाई

हिरासत में जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसके पसीने छूट गए. चौकी प्रभारी गुलाब मौर्या ने बताया कि आरोपी अस्पताल में मरीजों को गुमराह कर लेनदेन की बात कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है. उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर दलाली करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा

दलालों का अड्डा नहीं बनेगा जिला अस्पताल 

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राजेश कुमार ने कहा कि अस्पताल को दलालों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा. आगे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल कर्मी भी किसी ग़लत गतिविधियों में शामिल पाया गया तो सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित है.

आपको बतादें कि बीते कई दिनों पहले भी जिला अस्पताल में दलालों को पकड़ा गया था जिन्हें पहली गलती के लिए सुधरने का अवसर देते हुए हिदायत भी दी गई थी. लेकिन गतिविधि ना रुकने की वजह से सीएमएस डॉ राजेश अब सख्त कार्रवाई के लिए कटिबद्ध हो गएं हैं.

14 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: मरीजों से अवैध वसूली में लगा था दलाल ! सीएमएस ने धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले, मचा हड़कंप

Fatehpur District Hospital: यूपी के जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है. यहां मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशान करने वाले दलालों के खिलाफ सीएमएस की सख्त नीति लगातार रंग ला रही है. शनिवार को ओटी के बाहर एक दलाल को मरीजों को भ्रमित कर पैसों की बातचीत करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया.

ओटी के बाहर संदिग्ध गतिविधियों से खुला मामला

जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के बाहर मौजूद कुछ मरीजों और उनके परिजनों ने एक युवक की गतिविधियों को संदिग्ध पाया. आरोप है कि वह इलाज और ऑपरेशन को लेकर जल्दी काम कराने और बेहतर इलाज का झांसा देकर पैसों की बात कर रहा था.

उसकी बातचीत और व्यवहार से तीमारदारों को शक हुआ कि वह अस्पताल का कर्मचारी नहीं बल्कि दलाल है. सीएमएस डॉ राजेश कुमार भनक लगते ही मौके पर पहुंचे पूछताछ में मामला उजागर होते ही सीएमएस ने पुलिस को सूचित किया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, हिरासत में आरोपी

दलाल की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी गुलाब मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बिना देर किए ओटी के बाहर मौजूद युवक को हिरासत में लिया.

इस दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई और लोग आपस में दलालों की चर्चा करने लगे. पुलिस आरोपी को पकड़कर सीधे चौकी ले गई.

आरोपी के छूटे पसीने, शांतिभंग की कार्रवाई

हिरासत में जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसके पसीने छूट गए. चौकी प्रभारी गुलाब मौर्या ने बताया कि आरोपी अस्पताल में मरीजों को गुमराह कर लेनदेन की बात कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है. उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर दलाली करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

दलालों का अड्डा नहीं बनेगा जिला अस्पताल 

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राजेश कुमार ने कहा कि अस्पताल को दलालों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा. आगे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल कर्मी भी किसी ग़लत गतिविधियों में शामिल पाया गया तो सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित है.

आपको बतादें कि बीते कई दिनों पहले भी जिला अस्पताल में दलालों को पकड़ा गया था जिन्हें पहली गलती के लिए सुधरने का अवसर देते हुए हिदायत भी दी गई थी. लेकिन गतिविधि ना रुकने की वजह से सीएमएस डॉ राजेश अब सख्त कार्रवाई के लिए कटिबद्ध हो गएं हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
15 जून 2026 का दिन सोमवती अमावस्या और विशेष शुभ संयोगों के कारण आध्यात्मिक, पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण...
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट
Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में

Follow Us