Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Lightning News: फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत ! 6 पशुओं की चली गई जान, कई झुलसे

Fatehpur Lightning News: फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत ! 6 पशुओं की चली गई जान, कई झुलसे
फतेहपुर में आकाशीय बिजली से तांडव कई लोगों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो) : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पहली बारिश ने कई लोगों की जान ले ली. जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली (Lightning Death) गिरने से मासूम सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छः मवेशियों की जान चली गई और कई लोग झुलसे

Fatehpur Lightning News: यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार को पहली बारिश कई लोगों के लिए आफत बन गई. जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों आकाशीय बिजली (Lightning Death) गिरने से मासूम सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग झुलस गए.

प्रशासन के अनुसार सदर तहसील के अंतर्गत झुलसे 14 वर्षीय अमन पुर कुंवर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं आकाशीय बिजली से 6 पशुओं की भी जान चली गई है. 

फतेहपुर में आकाशीय बिजली ने कई परिवार उजाड़ दिए 

फतेहपुर (Fatehpur) में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली (Lightning Death) गिरने से कई परिवार उजड़ गए. गाजीपुर थाना (Gazipur Thana) क्षेत्र के देवलान में बारिश के दौरान मवेशी चरा रहे लोगों के ऊपर अचानक बिजली गिर गई जिससे कैलाश यादव (50) सीताराम यादव (58) की मौके पर मौत हो गई जबकि अमन (14) पुत्र कुंवर बुरी तरह से झुलस गया जिसको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

fatehpur_lighting_news_today_yugantar_pravah
फतेहपुर में आफ़त की बारिश (प्रतीकात्मक फोटो) Image Credit Original Source

वहीं किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के झुरहापुर मजरे गढ़ा निवासी कैरी देवी (50) पत्नी रामकृपाल निषाद जंगल में बकरियां चराने गई थी अचानक हुई बारिश के चलते वह पेड़ के नीचे खड़ी हो गई तभी आकाशीय बिजली गिरने से पांचों बकरियों सहित कैरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

थाना सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) क्षेत्र की बात करें तो अजतूपुर में काजल देवी (9) पुत्री विमलेश कुमार शाम को जंगल से आम लेने गई थी तभी बारिश के चलते पेड़ के नीचे खड़ी हो गई बताया जा रहा है कि अचानक बिजली गिरने से मासूम की मौत हो गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वहीं चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के धाना गांव निवासी किसान रामशंकर (40) पुत्र रामपाल बारिश के चलते अपने मवेशी को लेकर घर आ रहे थे तभी बिजली गिरी और मौत हो गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक चांदपुर थाना क्षेत्र के मकांदीपुर निवासी गिरजा शंकर आकाशीय बिजली से झुलस गए. गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक भैंस की बिजली गिरने से मौत हो गई.

अधूरी बारिश से नहीं भरे खेत, बिजली के कहर से दिखा मौत का मंज़र 

फतेहपुर में पहली मानसून की बारिश से किसानों के ना तो खेत भरे ना ही मुख्यालय में बारिश हुई लेकिन आकाशीय बिजली ने अपना तांडव दिखा दिया. मवेशियों सहित 11 मौतों ने जनपद को दहला दिया. जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं.

कुछ गंभीर रूप झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us