Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Latest News: फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत ! चार दिन बाद थी शादी

Fatehpur Latest News: फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत ! चार दिन बाद थी शादी
फतेहपुर के हुसैनगंज में युवती की संदिग्ध मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में शादी के चार दिन पहले युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पिता ने गांव के एक युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. घटना हुसैनगंज (Husainganj) थाना क्षेत्र के बैरमपुर (Bairampur) गांव की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में वाई युवती की मौत, पिता ने गांव के युवक पर लगाया आरोप

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) में शादी से ठीक चार दिन पहले युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. घटना सोमवार देर रात हुसैनगंज (Husainganj) थाना क्षेत्र बैरमपुर गांव की बताई जा रही है सुबह मंगलवार जब युवती का शव फांसी के फंदे में लटकता हुआ घर वालों को मिला तो सभी दंग रह गए. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे नीचे उतार लिया गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कर्रवाई में जुट गई है. 

मीरमऊ में होनी थी युवती की शादी, चली गई जान 

फतेहपुर (Fatehpur) के हुसैनगंज थाना के बैरमपुर निवासी रामबाबू लोधी की बेटी नेहा (18) की शादी मलवां थाना क्षेत्र के मीरमऊ में तय हुई थी. जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल को बेटी के तिलक की रश्म भी कर दी गई.

fatehpur_latest_news_husainganj_thana_photo

रामबाबू ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था. मंगलवार जब सुबह उठकर देखा गया तो बेटी नेहा का शव कमरे में लगे फंदे से लटका हुआ मिला. बताया जा रहा है कि पिता रामबाबू ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

गांव के एक युवक पर रामबाबू ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बैरमपुर निवासी रामबाबू ने अपनी बेटी नेहा की मौत के लिए गांव के एक युवक को आरोपी ठहराया है. पुलिस को जानकारी देते हुए उसने कहा कि युवक कई महीने से बेटी को परेशान कर रहा था मान मर्यादा से बचने के लिए पुलिस को सूचना नहीं दी.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

रामबाबू कहते हैं कि युवक लगातार बेटी को धमकी दे रहा था जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली. सूत्रों की माने तो युवक और युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था और परिजन उसकी शादी से इंकार कर रहे थे.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us