Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के दो माह बाद युवक ने मौ'त को गले लगाया ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के दो माह बाद युवक ने मौ'त को गले लगाया ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर में घरेलू कलह के चलते पति ने दे दी जान (प्रतीकात्मक फोटो) : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में शादी के दो माह बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र के रत्नसेंपुर गौती सेनीपुर की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में घरेलू कलह से जूझ रहे युवक ने शादी के दो माह बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटकता उसका शव मिला.

मामला सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र के रत्नसेंपुर गौती सेनीपुर की बताई जा रही है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. नई नवेली दुल्हन की जिंदगी तबाह हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कर्रवाई में जुट गई है. 

दो माह पहले हुई थी शादी घरेलू कलह ने कर दिया विवश 

फतेहपुर (Fatehpur) के सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र के रत्नसेंपुर गौती सेनीपुर निवासी वीरेंद्र कुमार पासवान (24) पुत्र पिरथी की शादी बीते 25 अप्रैल को कौशांबी (Kaushambi) जनपद के कड़ा धाम के पास किशनलाल पासवान की बेटी छाया देवी से हुई थी.

fatehpur_sultanpur_ghosh_thana_news_yugantar_pravah
प्रतीकात्मक फोटो : Image Credit Original Source

जानकारी के मुताबिक शादी के बाद से ही पति पत्नी में झगड़े शुरू हो गए थे. छोटी-छोटी बात महाभारत का रूप लेने लगी. बताया जा रहा है कि इस दो महीनों में लड़की और लड़के पक्ष के लोगों ने कई बार दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन झगड़ा बढ़ता ही जा रहा था. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

दामाद की मौत से ठीक पहले आया था लड़की का पिता 

वीरेंद्र और छाया के झगड़े की चर्चा पूरे गांव में होने लगी थी. आए दिन लड़की के पिता किशनलाल अपनी बेटी छाया और दामाद वीरेंद्र को समझाने आते थे. वीरेंद्र के परिजन भी रोज-रोज के झगड़ों से तंग हो गए थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि गुरुवार को झगड़े के चलते छाया देवी के पिता किशनलाल बेटी की ससुराल आए थे और दोनों को समझाकर शाम को चले गए लेकिन कुछ घंटे बाद ही दोनों फिर से झगड़ पड़े. परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह वीरेंद्र घर से निकल कर जंगल की ओर चला गया कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बताया कि उनके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

जानकारी होते ही घरवालों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घरेलू कलह की वजह से युवक ने फांसी लगाई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कर्रवाई की जा रही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us