Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह ने सपा एक्स एकाउंट पर दर्ज कराया मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर में सपा और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद गहरा गया है. पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट के खिलाफ मानहानि समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur Aryan Yadav Chai: यूपी के फतेहपुर जिले में सोशल मीडिया पर की गई राजनीतिक बयानबाजी अब कानूनी विवाद में बदल गई है. भाजपा नेता और पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की शिकायत पर समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के एक्स अकाउंट के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. विवादित ट्वीट्स को लेकर जिले में सियासी माहौल गरमा गया है और दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं.

पूर्व मंत्री की शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा गांव निवासी रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी के पदाधिकारी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे सपा के मीडिया सेल के एक्स अकाउंट से एक ट्वीट किया गया, जिसमें फतेहपुर में अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए. इस ट्वीट में सीधे तौर पर उनके नेतृत्व में संगठित लूट का जिक्र किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई.

ट्वीट में सीएम तक पैसे पहुंचाने का लगाया गया आरोप

विवादित पोस्ट में कहा गया कि अवैध खनन से अर्जित धन का हिस्सा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाता है और बाकी रकम पूर्व मंत्री द्वारा खुद रख ली जाती है. इस तरह के आरोपों को धुन्नी सिंह ने पूरी तरह से निराधार और साजिश बताया है. उनका कहना है कि यह सिर्फ व्यक्तिगत मानहानि नहीं बल्कि सरकार की छवि खराब करने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि इस तरह के झूठे आरोपों से जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है.

19 अप्रैल की पोस्ट ने भी बढ़ाया सियासी तनाव

पूरा विवाद एक की पोस्ट से भी जुड़ा हुआ है. 19 अप्रैल को सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट से एक अन्य पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें धुन्नी सिंह पर अवैध कब्जों, अपराधियों को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगाए गए थे. उन्हें फतेहपुर के अपराधियों का संरक्षक और भ्रष्टाचार का प्रतीक तक बताया गया. इन आरोपों ने पहले से चल रहे तनाव को और अधिक बढ़ा दिया और मामला अब मुकदमे तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि आर्यन चाय वाला प्रकरण के बाद पूर्व मंत्री का जिक्र खुद अखिलेश यादव ने किया था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच में जुटी टीम

थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.

Read More: UP में ग्रामीणों ने खुद बना डाला पुल: फिर जागा सिस्टम ! अब 27 करोड़ से होगा निर्माण, 40 सालों से थी मांग

मुकदमा दर्ज होने के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि...

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

न तो वे भाजपा से डरते हैं और न ही सरकार की एफआईआर से. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर जनता के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. इस बयान के बाद जिले की राजनीति और गरमा गई है और दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.
25 Apr 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur Aryan Yadav Chai: यूपी के फतेहपुर जिले में सोशल मीडिया पर की गई राजनीतिक बयानबाजी अब कानूनी विवाद में बदल गई है. भाजपा नेता और पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की शिकायत पर समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के एक्स अकाउंट के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. विवादित ट्वीट्स को लेकर जिले में सियासी माहौल गरमा गया है और दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं.

पूर्व मंत्री की शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा गांव निवासी रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी के पदाधिकारी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे सपा के मीडिया सेल के एक्स अकाउंट से एक ट्वीट किया गया, जिसमें फतेहपुर में अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए. इस ट्वीट में सीधे तौर पर उनके नेतृत्व में संगठित लूट का जिक्र किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई.

ट्वीट में सीएम तक पैसे पहुंचाने का लगाया गया आरोप

विवादित पोस्ट में कहा गया कि अवैध खनन से अर्जित धन का हिस्सा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाता है और बाकी रकम पूर्व मंत्री द्वारा खुद रख ली जाती है. इस तरह के आरोपों को धुन्नी सिंह ने पूरी तरह से निराधार और साजिश बताया है. उनका कहना है कि यह सिर्फ व्यक्तिगत मानहानि नहीं बल्कि सरकार की छवि खराब करने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि इस तरह के झूठे आरोपों से जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है.

19 अप्रैल की पोस्ट ने भी बढ़ाया सियासी तनाव

पूरा विवाद एक की पोस्ट से भी जुड़ा हुआ है. 19 अप्रैल को सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट से एक अन्य पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें धुन्नी सिंह पर अवैध कब्जों, अपराधियों को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगाए गए थे. उन्हें फतेहपुर के अपराधियों का संरक्षक और भ्रष्टाचार का प्रतीक तक बताया गया. इन आरोपों ने पहले से चल रहे तनाव को और अधिक बढ़ा दिया और मामला अब मुकदमे तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि आर्यन चाय वाला प्रकरण के बाद पूर्व मंत्री का जिक्र खुद अखिलेश यादव ने किया था.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच में जुटी टीम

थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.

मुकदमा दर्ज होने के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि...

न तो वे भाजपा से डरते हैं और न ही सरकार की एफआईआर से. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर जनता के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. इस बयान के बाद जिले की राजनीति और गरमा गई है और दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Follow Us