Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर CMO के तबादले (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश सरकार की तबादला नीति के तहत स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. रविवार को जारी सूची में करीब दो दर्जन मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) के तबादले किए गए हैं. फतेहपुर में डॉ. उदयभान सिंह को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है.

UP CMO Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने तबादला सत्र के अंतिम दिन स्वास्थ्य विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए करीब दो दर्जन मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं. रविवार को जारी सूची में कई महत्वपूर्ण जिलों को नए सीएमओ मिले हैं. फतेहपुर की कमान अब डॉ. उदयभान सिंह संभालेंगे, जबकि वाराणसी, गाजियाबाद, उन्नाव, बलिया और अलीगढ़ समेत कई जिलों में भी नई तैनातियां की गई हैं.

फतेहपुर में डॉ. उदयभान सिंह को मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार डॉ. उदयभान सिंह को फतेहपुर का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है. बताया जा रहा है कि डॉ. उदयभान सिंह कानपुर नगर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात थे. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, सरकारी अस्पतालों के संचालन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं और जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी. अभी तक डॉ. इश्तियाक अहमद बतौर कार्यकारी सीएमओ के पद पर कार्यरत रहें हैं.

अलीगढ़ और आगरा मंडल में भी हुआ अहम फेरबदल

कानपुर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात डॉ. रामनाथ सिंह को अलीगढ़ का नया सीएमओ बनाया गया है. वहीं अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे डॉ. नीरज त्यागी को पदोन्नति देते हुए आगरा मंडल का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है.

इन जिलों को भी मिले नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी

तबादला सूची के अनुसार डॉ. प्रमोद कुमार को अंबेडकर नगर, डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी, डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद, डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन, डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र और डॉ. रंजन गौतम को बाराबंकी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव, डॉ. अभय नारायण राय को बलिया तथा डॉ. अलका शुक्ला को हमीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Read More: आजम खान को बड़ा झटका: IAS आन्जनेय कुमार पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

इन जिलों में भी बदले गएं सीएमओ

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में डॉ. किशोर कुमार आहूजा को हापुड़, डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर, डॉ. पंकज कुमार को मऊ, डॉ. भुवन चंद्र पंत को पीलीभीत, डॉ. रमाकांत सागर को अमरोहा, डॉ. विकास चंद्रा को कन्नौज, डॉ. विनय कुमार को महोबा, डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस और डॉ. सुखरंजन समदर को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है.

Read More: PCS Officer Transfer List: योगी सरकार की जारी है तबादला एक्सप्रेस ! कई PCS अफसरों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

31 May 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान

UP CMO Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने तबादला सत्र के अंतिम दिन स्वास्थ्य विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए करीब दो दर्जन मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं. रविवार को जारी सूची में कई महत्वपूर्ण जिलों को नए सीएमओ मिले हैं. फतेहपुर की कमान अब डॉ. उदयभान सिंह संभालेंगे, जबकि वाराणसी, गाजियाबाद, उन्नाव, बलिया और अलीगढ़ समेत कई जिलों में भी नई तैनातियां की गई हैं.

फतेहपुर में डॉ. उदयभान सिंह को मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार डॉ. उदयभान सिंह को फतेहपुर का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है. बताया जा रहा है कि डॉ. उदयभान सिंह कानपुर नगर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात थे. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, सरकारी अस्पतालों के संचालन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं और जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी. अभी तक डॉ. इश्तियाक अहमद बतौर कार्यकारी सीएमओ के पद पर कार्यरत रहें हैं.

अलीगढ़ और आगरा मंडल में भी हुआ अहम फेरबदल

कानपुर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात डॉ. रामनाथ सिंह को अलीगढ़ का नया सीएमओ बनाया गया है. वहीं अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे डॉ. नीरज त्यागी को पदोन्नति देते हुए आगरा मंडल का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है.

इन जिलों को भी मिले नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी

तबादला सूची के अनुसार डॉ. प्रमोद कुमार को अंबेडकर नगर, डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी, डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद, डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन, डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र और डॉ. रंजन गौतम को बाराबंकी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव, डॉ. अभय नारायण राय को बलिया तथा डॉ. अलका शुक्ला को हमीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इन जिलों में भी बदले गएं सीएमओ

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में डॉ. किशोर कुमार आहूजा को हापुड़, डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर, डॉ. पंकज कुमार को मऊ, डॉ. भुवन चंद्र पंत को पीलीभीत, डॉ. रमाकांत सागर को अमरोहा, डॉ. विकास चंद्रा को कन्नौज, डॉ. विनय कुमार को महोबा, डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस और डॉ. सुखरंजन समदर को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है.

Latest News

आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
17 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति से नौकरी,...
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार
IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम
BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत
Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला
Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

Follow Us