Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर

फतेहपुर गैस रिसाव से लगी भीषण आग, 9 झुलसे: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में रविवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव होने पर भीषण आग लग गई. हादसे में एक ही परिवार के 9 लोग झुलस गए. प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों को कानपुर के हैलेट रेफर किया गया. डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया.

Fatehpur Gas Blast: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में रविवार रात एक परिवार के लिए खाना बनाना अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया. रसोई गैस सिलेंडर के पाइप से गैस रिसाव होने के बाद लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. परिवार के सदस्य एक-दूसरे को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुल 9 लोग झुलस गए. इनमें महिलाएं, बच्चे और सात माह का मासूम भी शामिल है. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

खाना बनाते समय अचानक भड़की आग, रसोई से उठीं चीखें

गांव निवासी संतोष लोधी के घर रविवार रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी कलावती देवी खाना बना रही थीं. इसी दौरान गैस सिलेंडर से जुड़े पाइप में लीकेज होने लगा. देखते ही देखते गैस ने आग पकड़ ली और तेज लपटों ने कलावती को अपनी चपेट में ले लिया. रसोई से उठीं चीखों ने पूरे घर को दहला दिया. परिवार के सदस्य बिना अपनी जान की परवाह किए उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि जो भी नजदीक पहुंचा, वह झुलसता चला गया.

बचाने पहुंचे परिजन और बच्चे भी आग की चपेट में आए

हादसे में कलावती देवी (40) के अलावा साजन (17), सुलेखा (10), बेनी की पत्नी रीता देवी (35), सोनी (10), पड़ोसी करन (26), खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी बुजुर्ग निवासी दामाद संजय, उनकी पुत्री सुनीता (25) तथा उनका सात माह का मासूम बच्चा झुलस गया. कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार संजय की बेटी संगीता और उसका शिशु भी घटना के समय घर में मौजूद थे. आग बुझाने के प्रयास में सभी गंभीर रूप से झुलस गए. महिलाओं और बच्चों की हालत देखकर गांव वालों की आंखें नम हो गईं.

ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बुझाई आग, गृहस्थी भी राख

आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीण बाल्टी, पानी और अन्य संसाधन लेकर मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक घर में रखा सामान, कपड़े, बिस्तर और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो चुका था. घटना के बाद झुलसे परिजनों की चीखें और जली हुई गृहस्थी देखकर हर किसी का दिल दहल उठा. गांव के लोग देर रात तक परिवार की मदद में जुटे रहे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना

गोपालगंज पीएचसी से मेडिकल कॉलेज, फिर 8 कानपुर रेफर

सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. वहां से हालत गंभीर देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर किया गया. मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद 9 में से 8 घायलों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलेट भेज दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत गंभीर जरूर है, लेकिन फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

डीएम और एसपी पहुंचे गांव, जांच के दिए निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे. दोनों ने परिजनों और ग्रामीणों से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गैस सिलेंडर की पाइप लाइन से गैस रिसाव होने के कारण आग लगी, जिसमें 9 लोग झुलस गए हैं. मेडिकल कॉलेज से 8 लोगों को कानपुर हैलेट के लिए रेफर किया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि घायलों को सरकारी राहत कोष से सहायता भी दी जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

एक पल की लापरवाही ने खुशियों को दर्द में बदल दिया

रविवार की सामान्य पारिवारिक शाम कुछ ही मिनटों में भयावह त्रासदी में बदल गई. घर में मेहमान आए थे, बच्चे खेल रहे थे और महिलाएं भोजन तैयार कर रही थीं. किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि गैस पाइप की मामूली लीकेज पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचा देगी. पिलखिनी गांव में सोमवार सुबह तक इसी घटना की चर्चा रही और हर कोई घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता रहा.

18 May 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर

Fatehpur Gas Blast: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में रविवार रात एक परिवार के लिए खाना बनाना अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया. रसोई गैस सिलेंडर के पाइप से गैस रिसाव होने के बाद लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. परिवार के सदस्य एक-दूसरे को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुल 9 लोग झुलस गए. इनमें महिलाएं, बच्चे और सात माह का मासूम भी शामिल है. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

खाना बनाते समय अचानक भड़की आग, रसोई से उठीं चीखें

गांव निवासी संतोष लोधी के घर रविवार रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी कलावती देवी खाना बना रही थीं. इसी दौरान गैस सिलेंडर से जुड़े पाइप में लीकेज होने लगा. देखते ही देखते गैस ने आग पकड़ ली और तेज लपटों ने कलावती को अपनी चपेट में ले लिया. रसोई से उठीं चीखों ने पूरे घर को दहला दिया. परिवार के सदस्य बिना अपनी जान की परवाह किए उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि जो भी नजदीक पहुंचा, वह झुलसता चला गया.

बचाने पहुंचे परिजन और बच्चे भी आग की चपेट में आए

हादसे में कलावती देवी (40) के अलावा साजन (17), सुलेखा (10), बेनी की पत्नी रीता देवी (35), सोनी (10), पड़ोसी करन (26), खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी बुजुर्ग निवासी दामाद संजय, उनकी पुत्री सुनीता (25) तथा उनका सात माह का मासूम बच्चा झुलस गया. कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार संजय की बेटी संगीता और उसका शिशु भी घटना के समय घर में मौजूद थे. आग बुझाने के प्रयास में सभी गंभीर रूप से झुलस गए. महिलाओं और बच्चों की हालत देखकर गांव वालों की आंखें नम हो गईं.

ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बुझाई आग, गृहस्थी भी राख

आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीण बाल्टी, पानी और अन्य संसाधन लेकर मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक घर में रखा सामान, कपड़े, बिस्तर और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो चुका था. घटना के बाद झुलसे परिजनों की चीखें और जली हुई गृहस्थी देखकर हर किसी का दिल दहल उठा. गांव के लोग देर रात तक परिवार की मदद में जुटे रहे.

गोपालगंज पीएचसी से मेडिकल कॉलेज, फिर 8 कानपुर रेफर

सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. वहां से हालत गंभीर देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर किया गया. मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद 9 में से 8 घायलों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलेट भेज दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत गंभीर जरूर है, लेकिन फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

डीएम और एसपी पहुंचे गांव, जांच के दिए निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे. दोनों ने परिजनों और ग्रामीणों से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गैस सिलेंडर की पाइप लाइन से गैस रिसाव होने के कारण आग लगी, जिसमें 9 लोग झुलस गए हैं. मेडिकल कॉलेज से 8 लोगों को कानपुर हैलेट के लिए रेफर किया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि घायलों को सरकारी राहत कोष से सहायता भी दी जाएगी.

एक पल की लापरवाही ने खुशियों को दर्द में बदल दिया

रविवार की सामान्य पारिवारिक शाम कुछ ही मिनटों में भयावह त्रासदी में बदल गई. घर में मेहमान आए थे, बच्चे खेल रहे थे और महिलाएं भोजन तैयार कर रही थीं. किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि गैस पाइप की मामूली लीकेज पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचा देगी. पिलखिनी गांव में सोमवार सुबह तक इसी घटना की चर्चा रही और हर कोई घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता रहा.

Latest News

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
16 अगस्त 2026 रविवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. नौकरी, कारोबार, धन, परिवार और प्रेम...
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Follow Us