Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान
फतेहपुर में बहन की डोली उठते ही भाई की हत्या: Image Credit Original Source

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी खास गांव में बहन की शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं. संपत्ति बंटवारे और सहन की जमीन पर घेरा बांधने को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई प्रद्युम्न निषाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Fatehpur Murder News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक परिवार के भीतर चल रहा संपत्ति विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. बहन की विदाई के कुछ घंटे बाद ही सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया. आरोप है कि बड़े भाइयों ने पत्नी और रिश्तेदार के साथ मिलकर छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

बहन की शादी के बाद शुरू हुआ विवाद

मामला असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी खास गांव का है. परिवार में 21 जून को माया देवी की शादी संपन्न हुई थी और 22 जून को उसकी विदाई हुई थी. शादी की रस्में पूरी होने के बाद परिवार के भीतर संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद गहराने लगा.

मृतक प्रद्युम्न निषाद (28) कानपुर में परिवार के साथ रहकर इडली-डोसा का ठेला लगाता था. बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह करीब एक सप्ताह पहले गांव आया था.

सहन की जमीन पर घेरा बांधने को लेकर बढ़ा विवाद

मंगलवार सुबह घर के सामने सहन की जमीन पर लकड़ी का घेरा बांधने को लेकर विवाद शुरू हुआ. जानकारी के मुताबिक, बड़ा भाई दशरथ घेरा बना रहा था, जिसका प्रद्युम्न ने विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

कुछ ही देर में विवाद शुरु हो गया और दशरथ ने अपनी पत्नी कमला कुमारी, भाई कमलेश और साले लवलेश निवासी रमसगरा थाना किशनपुर के साथ मिलकर प्रद्युम्न पर हमला कर दिया.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

सरिया, सब्बल और कुल्हाड़ी से किया हमला

परिजनों के मुताबिक, आरोपियों ने सब्बल, सरिया, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से प्रद्युम्न पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बीच-बचाव के लिए पहुंचे पिता भगवानदीन निषाद भी हमले का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

घटना के बाद परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही प्रद्युम्न की मौत हो गई. घायल पिता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.

12 बीघा जमीन और मकान को लेकर चल रहा था विवाद

परिजनों ने बताया कि भगवानदीन निषाद के पास करीब 12 बीघा कृषि भूमि और राधानगर क्षेत्र में एक मकान है. आरोप है कि दशरथ और कमलेश लंबे समय से संपत्ति के बंटवारे का दबाव बना रहे थे, जबकि पिता अपने जीवित रहते किसी प्रकार का बंटवारा नहीं करना चाहते थे. इसी वजह से परिवार के भीतर लंबे समय से तनाव बना हुआ था.

सात भाइयों में चौथे नंबर पर था प्रद्युम्न

मृतक प्रद्युम्न सात भाइयों मंगल, दशरथ, महेश, छोट्टन, कमलेश और जयकरण में चौथे नंबर पर था. उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले राधानगर निवासी सुमन देवी से हुई थी. परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां निहारिका (3 वर्ष) और दिवांशी (5 माह) हैं. घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

असोथर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि भूमि विवाद में हुई इस घटना के संबंध में मृतक के भाई छोट्टन की तहरीर पर दशरथ, कमला कुमारी, कमलेश और लवलेश के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस ने आरोपी कमलेश और कमला कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है.

गांव में तैनात किया गया पुलिस बल

घटना के बाद सरकंडी खास गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us