Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी, कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

कानपुर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकरन गांव निवासी सूरज निषाद को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गोमाता गोरक्षा सेवा मंच के ट्रस्ट खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में किया जा रहा था. वहीं गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने आरोपी पर गौशाला और गोसेवा के नाम पर लाखों रुपये चंदा वसूलने के आरोप लगाए हैं.

Fatehpur News: फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकरन गांव निवासी सूरज निषाद की गिरफ्तारी के बाद साइबर ठगी का मामला अब स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है. कानपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव के लोगों ने दावा किया है कि आरोपी वर्षों से गौशाला निर्माण और गोसेवा के नाम पर लोगों से चंदा एकत्र करता था. अब साइबर ठगी के मामले में उसका नाम सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.

गौशाला और गोसेवा के नाम पर लोगों से जुटाया चंदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज निषाद खुद को गोसेवा से जुड़ा सामाजिक कार्यकर्ता बताकर गांवों और कस्बों में लोगों से आर्थिक सहयोग मांगता था. वह गौशाला निर्माण, गायों के चारे और सेवा के नाम पर लोगों से दान लेने की अपील करता था.

जानकारी के मुताबिक उसकी बातों पर भरोसा कर कई लोगों ने हजारों रुपये से लेकर लाखों रुपये तक का सहयोग दिया. गिरफ्तारी के बाद अब दान देने वाले लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

कानपुर पुलिस ने किया साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा

कानपुर पुलिस ने गुरुवार को फतेहपुर निवासी सूरज निषाद और फिनो पेमेंट बैंक के कर्मचारी विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, गोमाता गोरक्षा सेवा मंच के नाम पर बनाए गए ट्रस्ट के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को मंगाने और उसे विभिन्न खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था.

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

32 करोड़ रुपये का लेनदेन, कई राज्यों से 178 शिकायतें

पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रस्ट के बैंक खाते से करीब 32 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ. इस मामले में देश के विभिन्न राज्यों से 178 शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज हुई हैं. जांच के दौरान साइबर सेल ने करोड़ों रुपये की राशि फ्रीज करने की कार्रवाई भी की है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

ग्रामीणों में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग

सूरज निषाद की गिरफ्तारी के बाद कोर्राकरन और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौशाला और गोसेवा के नाम पर एकत्र की गई धनराशि का भी दुरुपयोग हुआ है तो इसकी अलग से गहन जांच होनी चाहिए. लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था और गोसेवा के नाम पर सहयोग करने वालों के साथ यदि धोखा हुआ है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us