Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, X पर साझा किया संदेश (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

नीट-यूजी परीक्षा विवाद और लगातार जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्यागपत्र भेजने की जानकारी दी. अपने पत्र में उन्होंने युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए यह निर्णय लेने की बात कही.

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में छिड़े विवाद और पिछले कई दिनों से जारी राजनीतिक एवं छात्र संगठनों के विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला किसी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है.

एक्स पर दी इस्तीफे की जानकारी

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना त्यागपत्र भेज दिया है. उन्होंने लिखा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद दुखी किया है. उन्होंने कहा कि भारत की युवाशक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और उसे किसी भी भ्रम या भटकाव के कुचक्र में फंसने नहीं दिया जाएगा.

इस्तीफा पत्र में शिक्षा व्यवस्था पर जताया भरोसा

अपने त्यागपत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह पिछले चार दशकों से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार से जुड़े रहे हैं. उनके अनुसार मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही विकसित भारत की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विद्यार्थियों का विश्वास बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है.

Read More: कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

नीट विवाद पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान

पूर्व शिक्षा मंत्री ने अपने पत्र में NEET-UG परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि जैसे ही मामले की जानकारी मिली, केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी. साथ ही परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया ताकि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में NEET-UG परीक्षा को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराने का निर्णय लिया गया है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाई जा सके.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा कराना थी प्राथमिकता

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना था. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और जिला प्रशासन के समन्वय से 21 जून 2026 को परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कराई गई.

पहले दिन से जिम्मेदारी स्वीकार की

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि उन्होंने शुरुआत से ही इस पूरे मामले की जिम्मेदारी स्वीकार की और कभी भी इससे पीछे नहीं हटे. उनका संकल्प था कि परीक्षा माफिया किसी भी मेधावी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ न कर सके और किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय न हो.

उन्होंने यह भी कहा कि 16 जुलाई को घोषित NEET-UG परीक्षा परिणाम में गरीब और सामान्य परिवारों से आने वाले कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जो शिक्षा व्यवस्था में विश्वास का प्रतीक है.

विरोध प्रदर्शन और युवाओं के भविष्य का जिक्र

धर्मेंद्र प्रधान ने जंतर-मंतर सहित देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मामला किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा से कहीं बड़ा है. उन्होंने कहा कि देश की एकता और विद्यार्थियों के भविष्य को किसी भी प्रकार की कानूनी या राजनीतिक जटिलता में नहीं फंसने देना चाहिए.

उन्होंने लिखा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें मौजूदा परिस्थितियों का लाभ न उठा सकें और विद्यार्थी आंदोलन की बजाय अपनी पढ़ाई एवं करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकें, इसी सोच के साथ उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया.

प्रधानमंत्री का जताया आभार

अपने संदेश के अंत में धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा उनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य है और वह भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us